Responsive Scrollable Menu

रेत के विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक की मौत दूसरे की हालत गंभीर, आरोपी फरार पुलिस कर रही तलाश

ग्वालियर में रेत का खूनी खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है, आज बुधवार को रेत विवाद में गोलियां चल गई और एक युवक की हत्या कर दी गई जबकि एक अन्य घायल है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है उसकी हालत गंभीर बनी हुई है, आरोपी फरार है जिनकी तलाश में पुलिस पार्टियाँ रवाना की गई हैं

जानकारी के अनुसार दीनदयाल नगर पटरी रोड पर कुछ लोग रेत का कारोबार करते हैं, इन लोगों का बिल्डिंग मटेरियल सप्लाई का काम है, सत्यभान गुर्जर और विष्णु दुबे भी पास पास में ही रेत डंप करते हैं और बेचते हैं आज सुबह जब विष्णु दुबे ने अपनी रेत डंप की तो सत्यभान के दामाद भोला गुर्जर भोलू ने उसे थोड़ा ध्यान से काम करने के लिए कहा इसी बात पर इन लोगों के बीच में विवाद होने लगा।

थोड़ी ही देर में दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और विष्णु ने अपनी कमर में लगी पिस्टल निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी उसे साथियों ने भी रायफल से फायरिंग कर दी, गोली भोला और उसके ससुर सत्यभान गुर्जर को लगी, गोलियों की आवाज सुनकर लोग दौड़े तब तक आरोपी भाग निकले

घायल की हालत गंभीर, परिजनों में आक्रोश 

परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से घायलों को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ भोला की मौत हो गई और सत्यभान की हालत गंभीर बनी हुई है डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैपरिजनों ने बताया कि विष्णु दुबे रिटायर फौजी हैऔर वो इसी बात की ठसक में रहता है कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता

आरोपियों की शीघ्र गिरफ़्तारी की मांग

हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है मृतक की उम्र 25-26 साल की बताई गई है, परिजनों का कहना है कि अब विष्णु की रंगदारी चलने नहीं दी जाएगी उन्होंने मांग की है कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाये और उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जाए तब तक हम शांत नहीं बैठेंगे

पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश 

एडिशनल एसपी सुमन सिंह गुर्जर ने बताया कि रेत के विवाद पर विष्णु दुबे ने अपने साथियों के साथ गोलियां चलाई हैं, इसमें भोला गुर्जर नामक युवक की मौत हो गई है जबकि सत्यभान गुर्जर अस्पताल में भर्ती है , आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है उनकी तलाश में पुलिस पार्टियाँ रवाना की गई हैं

Continue reading on the app

Royal Enfield का जलवा! 350 CC सेगमेंट में Classic, Bullet और Hunter ने मारी बाजी

350cc से 450cc बाइक सेगमेंट में अप्रैल 2026 में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. Royal Enfield Classic 350 ने फिर नंबर-1 पोजिशन हासिल की, जबकि Bullet 350 और Hunter 350 की बिक्री भी तेजी से बढ़ी. वहीं Jawa-Yezdi-BSA और Triumph जैसी कंपनियों ने भी मार्केट में नई हलचल पैदा कर दी है. आखिर कौन-सी बाइक बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली और किस मॉडल ने दर्ज की सबसे बड़ी ग्रोथ? पूरी रिपोर्ट देखिए.

Continue reading on the app

  Sports

ऋषभ पंत से लेकर निकोलस पूरन तक... 5 खिलाड़ी, जिन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स कर सकती है रिलीज

5 players LSG Can Release: आईपील का सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए किसी बुरे सपने जैसा साबित हुआ है. ऋषभ पंत की कप्तानी में मैदान पर उतरी लखनऊ की टीम इस साल पूरी तरह दिशाहीन नजर आई. लीग स्टेज के 14 मैचों में से यह टीम केवल 4 मुकाबले ही जीत सकी और महज 8 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे यानी 10वें स्थान पर रही. इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद अब फ्रेंचाइजी बड़े और कड़े फैसले लेने के मूड में है. मेगा ऑक्शन और रिटेंशन में पानी की तरह पैसा बहाने के बावजूद जब स्टार खिलाड़ी फ्लॉप साबित हुए, तो अब टीम मैनेजमेंट आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले बड़े नामों को रिलीज करने की तैयारी कर रहा है. Wed, 27 May 2026 19:04:36 +0530

  Videos
See all

Aar Paar : प्रदीप भंडारी ने क्यों लगाया झूठ बोलने का आरोप?| SIR | Supreme Court | EC | Amish Devgan #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T14:05:56+00:00

Viral Video | पेड़ से बांधकर युवक को पीटने से मचा हड़कंप #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T14:01:25+00:00

Supreme Court On SIR : SIR एक संवैधानिक प्रक्रिया है- धर्मेंद्र यादव | SIR | Election Commission #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T14:01:35+00:00

Heat Wave Alert News Live | ऊंची इमारत के शहर...बढ़ा Temperature...सच चौंका देगा ! Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T14:01:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers