हर साल 3 करोड़ की सैलरी पाने वाले इस 24 साल के शख्स के पास न टीवी न कार, 30 की उम्र में होना चाहता है रिटायर और बना रखा है ये टारगेट!
San Francisco Bay Area में रहने वाले Meta के 24 साल के इंजीनियर Raymond Zeng अपनी कमाई नहीं, बल्कि सादगी भरी लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में हैं। 3 करोड़ से ज्यादा सालाना कमाने के बावजूद वह मिनिमल जीवन जीते हैं, जहां फोकस सिर्फ बचत, निवेश और जरूरी चीजों पर रहता है
GT vs RCB: गुजरात की हार के बाद एक सवाल पर भड़क गए ग्लेन फिलिप्स, बोले- ये क्या बकवास...
GT vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आईपीएल 2026 क्वालिफायर-1 में मिली करारी हार के बाद गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों का मूड पहले ही खराब था, लेकिन मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक सवाल ने ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स को गुस्सा दिला दिया। आमतौर पर शांत और मजाकिया अंदाज में नजर आने वाले फिलिप्स इस बार रिपोर्टर पर ही भड़क गए।
दरअसल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जवाब में गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और टीम सिर्फ 162 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने फिलिप्स से पूछा कि क्या पहली पारी के बाद ही गुजरात ने मानसिक रूप से हार मान ली थी?
???? GLENN PHILLIPS ANGRY ON A REPORTER QUESTION ????
— Sam (@cricsam02) May 27, 2026
Q????️ - "GT had mentally given up after seeing RCB score 254 ?".
Phillips????️: called it a “terrible & silly question,” saying no professional cricketer ever walks onto the field thinking about giving up.????pic.twitter.com/SBfYkjCkto
एक सवाल पर भड़के फिलिप्स
सवाल सुनकर पहले तो फिलिप्स हैरान रह गए। फिर उन्होंने हंसते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा, 'यह बहुत बेवकूफाना सवाल है। कोई भी प्रोफेशनल क्रिकेटर मैदान पर हार मानने नहीं उतरता। हम जीतने की पूरी कोशिश कर रहे थे।'
हार के बाद निकाली भड़ास
फिलिप्स ने आगे कहा कि 250 रन का लक्ष्य पीछा करना आसान नहीं होता। उन्होंने माना कि इतने बड़े स्कोर का दबाव बल्लेबाजों पर साफ दिखाई देता है। उनके मुताबिक, ऐसे लक्ष्य का पीछा करते समय हर चीज सही होनी चाहिए, लेकिन गुजरात के साथ ऐसा नहीं हो पाया।
उन्होंने कहा, 'जब आप 250 रन चेज कर रहे होते हैं तो बहुत ज्यादा स्कोरबोर्ड प्रेशर होता है। बहुत कम टीमें ऐसा कर पाती हैं। पंजाब किंग्स ने जरूर इस सीजन में इसे आसान दिखाया, लेकिन असल में यह बेहद मुश्किल काम है।'
RCB की जीत में कप्तान रजत पाटीदार सबसे बड़े हीरो रहे। उन्होंने सिर्फ 49 गेंदों में नाबाद 93 रन ठोके। विराट कोहली और क्रुणाल पांड्या ने भी 43-43 रन की अहम पारियां खेलीं। गेंदबाजी में जैकब डफी ने तीन विकेट लेकर गुजरात की कमर तोड़ दी, जबकि भुवनेश्वर कुमार ने 2 विकेट लेकर पर्पल कैप भी हासिल कर ली।
गुजरात की ओर से कोई बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं बना सका। टीम लगातार विकेट गंवाती रही और मैच एकतरफा होता चला गया। हालांकि इस हार के बावजूद गुजरात टाइटंस के पास फाइनल में पहुंचने का एक और मौका बाकी है। टीम अब अगले मुकाबले में वापसी कर फाइनल का टिकट हासिल करने की कोशिश करेगी।

Moneycontrol
Haribhoomi