Responsive Scrollable Menu

GT vs RCB: गुजरात की हार के बाद एक सवाल पर भड़क गए ग्लेन फिलिप्स, बोले- ये क्या बकवास...

GT vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आईपीएल 2026 क्वालिफायर-1 में मिली करारी हार के बाद गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों का मूड पहले ही खराब था, लेकिन मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक सवाल ने ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स को गुस्सा दिला दिया। आमतौर पर शांत और मजाकिया अंदाज में नजर आने वाले फिलिप्स इस बार रिपोर्टर पर ही भड़क गए।

दरअसल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जवाब में गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और टीम सिर्फ 162 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने फिलिप्स से पूछा कि क्या पहली पारी के बाद ही गुजरात ने मानसिक रूप से हार मान ली थी?

एक सवाल पर भड़के फिलिप्स
सवाल सुनकर पहले तो फिलिप्स हैरान रह गए। फिर उन्होंने हंसते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा, 'यह बहुत बेवकूफाना सवाल है। कोई भी प्रोफेशनल क्रिकेटर मैदान पर हार मानने नहीं उतरता। हम जीतने की पूरी कोशिश कर रहे थे।'

हार के बाद निकाली भड़ास
फिलिप्स ने आगे कहा कि 250 रन का लक्ष्य पीछा करना आसान नहीं होता। उन्होंने माना कि इतने बड़े स्कोर का दबाव बल्लेबाजों पर साफ दिखाई देता है। उनके मुताबिक, ऐसे लक्ष्य का पीछा करते समय हर चीज सही होनी चाहिए, लेकिन गुजरात के साथ ऐसा नहीं हो पाया।

उन्होंने कहा, 'जब आप 250 रन चेज कर रहे होते हैं तो बहुत ज्यादा स्कोरबोर्ड प्रेशर होता है। बहुत कम टीमें ऐसा कर पाती हैं। पंजाब किंग्स ने जरूर इस सीजन में इसे आसान दिखाया, लेकिन असल में यह बेहद मुश्किल काम है।'

RCB की जीत में कप्तान रजत पाटीदार सबसे बड़े हीरो रहे। उन्होंने सिर्फ 49 गेंदों में नाबाद 93 रन ठोके। विराट कोहली और क्रुणाल पांड्या ने भी 43-43 रन की अहम पारियां खेलीं। गेंदबाजी में जैकब डफी ने तीन विकेट लेकर गुजरात की कमर तोड़ दी, जबकि भुवनेश्वर कुमार ने 2 विकेट लेकर पर्पल कैप भी हासिल कर ली।

गुजरात की ओर से कोई बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं बना सका। टीम लगातार विकेट गंवाती रही और मैच एकतरफा होता चला गया। हालांकि इस हार के बावजूद गुजरात टाइटंस के पास फाइनल में पहुंचने का एक और मौका बाकी है। टीम अब अगले मुकाबले में वापसी कर फाइनल का टिकट हासिल करने की कोशिश करेगी।

Continue reading on the app

फिलिस्तीन के गाजा में बिना बकरों की बकरीद! कुर्बानी का फर्ज पूरा करने के लिए अब मजबूरी में ये काम कर रहे लोग

Gaza Eid al Adha: पिछले साल गाजा में कई लोगों ने अकाल जैसे हालातों के बीच ईद गुजारी थी। कैंप में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि, 'पिछले साल मैंने असली कुर्बानी की जगह डिब्बाबंद मीट खाकर काम चलाया था। इस साल पता नहीं क्या होगा, शायद हमारे लिए मुर्गे की कुर्बानी देना ही जायज हो जाए या फिर फ्रोजन मीट खरीदना पड़े?

Continue reading on the app

  Sports

भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, आईपीएल में ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने जो...

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. टूर्नामेंट के एक से ज्यादा सीजन में 25 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. इससे पहले कगिसो रबाडा ने ऐसा किया था. Wed, 27 May 2026 15:58:13 +0530

  Videos
See all

Iran America Israel War Live Update: Mojtaba Khamenei ने Israel मिटाने की खाई कसम!| Trump |Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T10:46:16+00:00

Iran America War Update: टूट गया सीजफायर, ईरान करेगा पलटवार ? | Trump | Iran | War Update | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T10:30:15+00:00

Supreme Court ने SIR को ठहराया वैध | Election Commission | Voter List | Bihar Election News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T10:30:54+00:00

J & K News: वन अधिकारियों ने Ramnagar जंगल की आग से नवजात मोर के बच्चों को बचाया । Shorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T10:31:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers