मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। प्रधान आरक्षक (कंप्यूटर) और सहायक उप निरीक्षक (कंप्यूटर) के कुल 89 पदों पर भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण का ऐलान कर दिया गया है। चयनित अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Proficiency Test) 7 जून से 9 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा जारी सूचना के अनुसार, उम्मीदवारों की 800 मीटर दौड़ और दस्तावेज परीक्षण भोपाल के लाल परेड ग्राउंड तथा जबलपुर स्थित 6वीं वाहिनी विसबल, रांझी के परेड ग्राउंड में कराया जाएगा। सफल उम्मीदवार अपना सूचना पत्र आधिकारिक वेबसाइट www.esb.mp.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
सहायक पुलिस महानिरीक्षक चयन/भर्ती गोपाल सिंह धाकड़ ने बताया कि उम्मीदवारों को जिस तारीख और केंद्र का आवंटन किया गया है, उसमें किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाएगा। सभी अभ्यर्थियों को तय तिथि पर ही उपस्थित होना अनिवार्य होगा।
भर्ती प्रक्रिया के दौरान आधार ई-केवाईसी सत्यापन भी किया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को अपना आधार कार्ड साथ लेकर जाना जरूरी है। साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका आधार नंबर लॉक न हो। दस्तावेज सत्यापन के लिए सभी मूल प्रमाण पत्र और उनकी स्वयं प्रमाणित फोटोकॉपी साथ लानी होगी।
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने इन पदों के लिए मार्च 2026 में ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की थी। यह परीक्षा 24 और 25 मार्च को हुई थी, जबकि इसका परिणाम 8 मई 2026 को जारी कर दिया गया था। अब उम्मीदवारों की नजर भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी फिजिकल टेस्ट पर टिकी हुई है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के चैंपियन कप्तान रजत पाटीदार ने इंडियन प्रीमियर लीग में खास उपलब्धि हासिल की, वो लगातार दो आईपीएल फाइनल में टीम को ले जाने वाले कप्तान बन गए हैं. इस कारनामे को सबसे ज्यादा बार चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने किया है. Wed, 27 May 2026 19:33:21 +0530