मोबाइल खो जाए तो 10 मिनट में ये 5 काम करें, वरना बैंक अकाउंट खाली हो सकता है
Mobile Lost Emergency Steps: मोबाइल खो जाए तो सबसे पहले क्या करना चाहिए ताकि बैंक अकाउंट और UPI सेफ रहे? फोन चोरी होने के बाद कौन-कौन से ऐप्स और अकाउंट सबसे ज्यादा खतरे में होते हैं? पहले 10 मिनट में क्या-क्या करना चाहिए, जिससे मोबाइल और पर्सनल डेटा किसी के हाथ न लगे?
RRB NTPC UG CBT 2 Result:एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट सीबीटी 2 परीक्षा का रिजल्ट जारी, देखें शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स की लिस्ट
RRB NTPC UG CBT 2 Result 2026: रेलवे में नौकरी की राह देख रहे उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा और महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट कंप्यूटर आधारित टेस्ट 2 (NTPC UG CBT 2) का रिजल्ट आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है।
इस परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड की विभिन्न क्षेत्रीय (Regional) वेबसाइटों पर जाकर अपना परिणाम और कट-ऑफ स्कोर देख सकते हैं। रेलवे द्वारा इस सीबीटी 2 परीक्षा का आयोजन 20 दिसंबर 2025 को किया गया था।
शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों का रोल नंबर मेरिट के अनुसार नहीं
आरआरबी द्वारा जारी किए गए नतीजों के आधार पर जिन उम्मीदवारों के रोल नंबर लिस्ट में शामिल हैं, उन्हें अगले चरण के लिए प्रोविजनली शॉर्टलिस्ट किया गया है। रेलवे ने साफ किया है कि वेबसाइट पर दिए गए रोल नंबर बढ़ते क्रम (Ascending Order) में हैं, न कि मेरिट के आधार पर।
सीबीटी 2 परीक्षा में सफल होने वाले इन सभी उम्मीदवारों को अब अगले चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और मेडिकल एग्जामिनेशन (चिकित्सा परीक्षण) की प्रक्रिया से गुजरना होगा।
RRB NTPC UG CBT 2 Result 2026: शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स की पूरी लिस्ट देखने के लिए क्लिक करें।
RRB NTPC UG CBT 2 Result: ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले उम्मीदवार अपने संबंधित क्षेत्र की रीजनल आरआरबी वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर दिखाई दे रहे RRB NTPC UG CBT 2 Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करते ही स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा, जहां रिजल्ट की पीडीएफ या डिटेल्स दिखाई देंगी।
- उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक करें, उसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
रिजल्ट के बाद क्या होगा अगला कदम?
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) की प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इसके लिए स्थान और केंद्र की जानकारी डीवी ई-कॉल लेटर (DV e-call letter) में दी जाएगी।
जिन उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चुना गया है, उन्हें ईमेल, एसएमएस या ऑनलाइन लिंक के माध्यम से सूचित किया जाएगा। उम्मीदवार इस ई-कॉल लेटर को डाउनलोड कर सकेंगे, जिसमें रिपोर्टिंग की तारीख, समय और जरूरी निर्देश लिखे होंगे।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए जरूरी गाइडलाइंस
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए जाने वाले उम्मीदवारों को रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी कुछ नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा:
- कैंडिडेट्स को ई-कॉल लेटर और सीईएन (CEN) में मांगे गए सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स अपने साथ लाने होंगे।
- सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स के साथ ए4 साइज (A4 size) में सेल्फ-अटेस्टेड फोटोकॉपी के दो सेट्स ले जाना अनिवार्य है।
इसके अलावा उम्मीदवारों को अपने डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर की ट्रू-कलर स्कैन कॉपी को रेलवे के तय पोर्टल https://oirms-ir.gov.in/rrbdv पर अपलोड करना होगा।
डॉक्यूमेंट अपलोड करने का यह लिंक एक अलग डीवी नोटिस के माध्यम से एक्टिवेट किया जाएगा। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
Haribhoomi



















