चेहरे के काले धब्बों और खुजली से परेशान हैं? कपूर का यह देसी नुस्खा अपनाएं
Beauty Tips: चेहरे पर पिगमेंटेशन, डार्क स्पॉट और खुजली जैसी समस्याएं आजकल महिलाओं के लिए आम परेशानी बन चुकी हैं. ऐसे में लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स के बजाय घरेलू नुस्खों की तरफ ज्यादा रुख कर रहे हैं. झारखंड की राजधानी रांची की गृहणी उषा के मुताबिक घर में इस्तेमाल होने वाला कपूर त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है. अगर इसे एलोवेरा जेल, बेसन, शहद या मुल्तानी मिट्टी के साथ सही तरीके से लगाया जाए, तो यह चेहरे के दाग-धब्बे कम करने के साथ त्वचा में प्राकृतिक निखार लाने में मदद कर सकता है.
Redmi Turbo 5: 18 जून को लॉन्च हो सकता है 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 12GB रैम वाला फोन, डिटेल्स लीक
Redmi का नया स्मार्टफोन Redmi Turbo 5 जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने हाल ही में इसकी पुष्टि की थी। यह भारत में लॉन्च होने वाला पहला Redmi Turbo सीरीज़ स्मार्टफोन होगा। कंपनी ने टीजर में बताया है कि फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा और यह कम से कम ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Redmi Turbo 5 को अगले महीने के मध्य में भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही कथित Redmi 17 5G भी पेश किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि Redmi Turbo 5 भारतीय बाजार में चीनी वर्जन जैसे ही फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के साथ आएगा।
Redmi Turbo 5 और Redmi 17 5G की लॉन्च डेट
Smartprix और टिप्स्टर Yogesh Brar की रिपोर्ट के अनुसार, Redmi Turbo 5 को भारत में 18 जून को लॉन्च किया जा सकता है। इसी इवेंट में Redmi 17 5G भी लॉन्च होने की उम्मीद है।
जानकारी के लिए बता दें कि Redmi Turbo 5 को चीन में जनवरी में लॉन्च किया गया था। इसकी शुरुआती कीमत CNY 2,299 (लगभग 30,000 रुपये) रखी गई थी, जिसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है।
ये भी पढ़े-ः Lava Shark 2 5G: लावा ने भारत में लॉन्च किया 6000mAh बैटरी वाला सबसे सस्ता 5G फोन, देखें फीचर्स
Redmi Turbo 5 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
फोन में 6.59-इंच AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 1268×2756 पिक्सल है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट, 480Hz टच सैंपलिंग रेट, 3500 निट्स पीक ब्राइटनेस, Dolby Vision और HDR10+ सपोर्ट के साथ आती है।
Redmi Turbo 5 में 4nm ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ अधिकतम 16GB LPDDR5x Ultra RAM और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलता है।
फोन में IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग दी गई है, जिससे यह धूल और पानी से काफी सुरक्षित रहेगा। कैमरा की बात करें तो इसके पीछे 50-मेगापिक्सल Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा और 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Redmi 17 5G के संभावित फीचर्स
रिपोर्ट के अनुसार, Redmi 17 5G में हाई रिफ्रेश रेट LCD डिस्प्ले मिल सकती है। यह फोन Snapdragon 4 सीरीज़ चिपसेट के साथ आ सकता है।
फोन में 7000mAh से बड़ी बैटरी दिए जाने की उम्मीद है। कैमरा सेटअप में 50-मेगापिक्सल रियर कैमरा और 8-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित HyperOS 3 पर काम कर सकता है। हाल ही में Redmi Turbo 5 के लिए Amazon और Xiaomi India वेबसाइट पर माइक्रोसाइट लाइव की गई थी, जिससे यह पुष्टि हो गई है कि फोन भारत में Amazon और Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi






















