वेणुगोपाल बनेंगे कांग्रेस अध्यक्ष, खरगे होंगे कर्नाटक CM? क्या है सिद्धारमैया का प्लान
खबरें हैं कि कर्नाटक मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद सिद्धरमैया को पार्टी में केंद्रीय भूमिका तथा राज्यसभा सीट की पेशकश की है। हालांकि सूत्रों के अनुसार सिद्धरमैया ने अभी तक इस केंद्रीय भूमिका को स्वीकार नहीं किया है।
Mileage Cars: महंगे फ्यूल से बढ़ी माइलेज कारों की मांग, ये हैं बेहतर माइलेज देने वाली 5 कारें
Mileage Cars: देश में पेट्रोल की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी के बाद ग्राहक एक बार फिर बेहतर माइलेज वाली कारों की ओर रुख कर रहे हैं। बढ़ते ईंधन खर्च के बीच ऐसी कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है जो कम पेट्रोल में ज्यादा दूरी तय कर सकें। अगर आप भी नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं और माइलेज आपकी प्राथमिकता है, तो यहां हम आपको भारत में उपलब्ध पांच ऐसी कारों के बारे में बता रहे हैं जो शानदार फ्यूल एफिशिएंसी के लिए जानी जाती हैं।
1. मारुति सुजुकी स्विफ्ट
हैचबैक सेगमेंट की लोकप्रिय कार मारुति स्विफ्ट अपनी बेहतरीन माइलेज के लिए जानी जाती है। कंपनी के अनुसार इसका एएमटी वेरिएंट 25.75 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देता है, जबकि मैनुअल वर्जन करीब 24.8 किमी प्रति लीटर तक चल सकता है।
2. मारुति सुजुकी सेलेरियो
मारुति सेलेरियो भी देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली पेट्रोल कारों में शामिल है। इसका मैनुअल वेरिएंट एक लीटर पेट्रोल में लगभग 26 किमी तक की दूरी तय करने में सक्षम है। यही वजह है कि यह बजट खरीदारों के बीच काफी लोकप्रिय है।
3. होंडा सिटी ई:HEV
अगर आप प्रीमियम सेडान के साथ शानदार माइलेज चाहते हैं तो होंडा सिटी ई:HEV एक बेहतरीन विकल्प है। स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड तकनीक से लैस यह कार लगभग 27.26 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देने का दावा करती है।
4. टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर
मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में टोयोटा हाइराइडर अपने हाइब्रिड पावरट्रेन के कारण शानदार माइलेज प्रदान करती है। कंपनी के मुताबिक यह एसयूवी 27.97 किमी प्रति लीटर तक की फ्यूल एफिशिएंसी देती है।
5. मारुति सुजुकी विक्टोरिस
मारुति की नई हाइब्रिड एसयूवी विक्टोरिस इस सूची में सबसे आगे है। कंपनी के दावे के अनुसार इसका हाइब्रिड वेरिएंट 28.65 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकता है। ऐसे में यह फिलहाल सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कारों में शामिल मानी जा रही है।
बढ़ती ईंधन कीमतों के दौर में ये कारें ग्राहकों को कम खर्च में ज्यादा दूरी तय करने का विकल्प देती हैं और दैनिक उपयोग के लिए किफायती साबित हो सकती हैं।
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Haribhoomi






















