Responsive Scrollable Menu

क्लासरूम में अचानक आया बंदर, बिना डर के घूमता रहा चारों तरफ, शिक्षकों में मची हलचल, वीडियो हुआ वायरल

गुजरात के डांग जिले में शिक्षकों की जनगणना ट्रेनिंग के दौरान अचानक एक बंदर क्लासरूम में पहुंच गया, जिससे वहां मौजूद लोग हैरान रह गए. कुछ देर तक शांत तरीके से घूमने के बाद बंदर वापस जंगल की ओर लौट गया, वहीं इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Continue reading on the app

AAJTAK 2 LIVE | KARNATAKA CONGRESS CRISIS | सिद्धारमैया की विदाई तय हो गई हो गई? | AT2 LIVE

कर्नाटक की सत्ता को लेकर आ रही बड़ी सियासी खबर से...क्या कर्नाटक के सीएम की कुर्सी से सिद्धारमैया की विदाई तय हो गई हो गई है? जी हां, सूत्रों के हवालें से बड़ी खबर आ रही है कि राहुल गांधी से बातचीत के बाद सिद्दारमैया इस्तीफा देने पर राजी हो गए हैं. वो कल मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिद्दारमैया कर्नाटक की सियासी तस्वीर साफ कर सकते हैं। Amidst major political developments surrounding the power dynamics in Karnataka, has Siddaramaiah's exit from the Chief Minister's chair become inevitable? Indeed, sources indicate significant news: following a discussion with Rahul Gandhi, Siddaramaiah has agreed to step down. He is expected to resign from the post of Chief Minister tomorrow; furthermore, Siddaramaiah may clarify the political landscape of Karnataka during a press conference later today. #KarnatakaPolitics #D.K.Shivakumar #ChiefMinisterSiddaramaiah #RahulGandhi #Congress #AT2LIVE आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. #LatestNews #Aajtak #HindiNews Aaj Tak News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । आज तक न्‍यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्‍यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । #hindinews #newsinhindi #hindisamachar #breakingnews #aajtak #samachar #news अधिक समाचारों के लिए यहां क्लिक करें: https://www.youtube.com/@aajtak?sub_confirmation=1 About Channel: Aaj Tak is India's Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi. Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va7Rxc32ER6hBAuIL222 Watch Our Prime Shows on Aaj Tak: Vardaat — Real-life crime stories that shook the nation https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_WLJqwFuJlwfhAepqcOd3I&si=tJXqsrKVHOvxy4BJ Black & White with Anjana Om Kashyap - Big debates, sharp opinions, and political analysis https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_aLomcIgk-c_dRhuYOBphp&si=1wAaQfSUIfZ0OrIy Halla Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa-ZT2YKfqzI-ayeZV0n8qAh&si=nnRN8_9u02p8QlG_ DasTak 2025: https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa9q68r5rws67UxSUdhcHupG&si=QMiiUiKyXUP76DUk ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ - https://youtube.com/live/Nq2wYlWFucg?feature=share https://youtube.com/live/gH6ftEJDLGo?feature=share Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://aajtak.link/yyJu Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/ Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/aajtak Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/aajtak/ Subscribe our other Popular YouTube Channels: India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial AajTak AI: https://www.youtube.com/channel/UClZU5ouD9LkfgrelmL2auTg

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 RCB vs GT Qualifier Highlights| रजत पाटीदार के तूफान में उड़ा गुजरात, RCB 5वीं बार फाइनल में; टाइटंस को 92 रन से रौंदा

गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने एक बार फिर साबित कर दिया कि प्लेऑफ के बड़े मुकाबलों में उन्हें रोकना नामुमकिन है। कप्तान रजत पाटीदार की 93 रनों की बेखौफ और विस्फोटक पारी के बाद गेंदबाजों के कातिलाना प्रदर्शन की बदौलत आरसीबी ने आईपीएल के पहले क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस को 92 रनों से करारी शिकस्त दी। इस धमाकेदार जीत के साथ ही बेंगलुरु ने पांचवीं बार फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है और लगातार दूसरा खिताब जीतने की ओर मजबूत कदम बढ़ा दिए हैं। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 5 विकेट पर 254 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम 20वें ओवर में महज 162 रनों पर सिमट गई।

इसे भी पढ़ें: बेंगलुरु एयरपोर्ट पर IndiGo विमान में उड़ा धुआं, सुरक्षित निकाले गए 230 से अधिक यात्री, DGCA ने शुरू की जांच

 

इस हार के बाद टाइटंस को 29 मई को दूसरे क्वालीफायर में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले एलिमिनेटर मुकाबले के विजेता से भिड़ना होगा। बड़े स्कोर का पीछा करते समय टाइटंस के बल्लेबाज पूरी तरह दबाव में आ गए और लगातार विकेट गंवाते रहे। टीम ने पावरप्ले में ही पांच विकेट गंवा दिए, जिससे आरसीबी की जीत दूसरी पारी के छठे ओवर में ही लगभग तय हो गई। राहुल तेवतिया ने 43 गेंदों में चार छक्कों और आठ चौकों की मदद से 68 रन बनाकर टाइटंस को शर्मनाक हार से बचाने की कोशिश की। उनके अलावा सिर्फ जोस बटलर (29) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर सके।

आरसीबी के लिए जैकब डफी ने तीन विकेट लिए, जबकि भुवनेश्वर कुमार, कृणाल पंड्या और रसिख सलाम ने दो-दो विकेट चटकाए। जोश हेजलवुड को एक सफलता मिली। बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार लय में चल रहे साई सुदर्शन (14) ने पहले ओवर में डफी के खिलाफ लगातार दो चौकों के साथ आक्रामक शुरुआत दिलाई, लेकिन इस गेंदबाज के अगले ओवर में वह हिट विकेट हो गए। उनका बल्ला हाथ से छूटकर विकेटों से टकरा गया।

इसे भी पढ़ें: केरल: सीएमआरएल मामले में पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के आवास पर ईडी की छापेमारी, 10 ठिकानों पर तलाशी

बटलर ने क्रीज पर आते ही चौका और छक्का लगाया, लेकिन भुवनेश्वर ने कप्तान शुभमन गिल (दो) को बोल्ड कर टाइटंस को बड़ा झटका दिया। इन विकेटों से बेपरवाह बटलर ने हेजलवुड के खिलाफ दो चौके और एक छक्का जड़ा, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के इस गेंदबाज ने ओवर की चौथी गेंद पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान को बोल्ड कर मैच पर आरसीबी का दबदबा कायम कर दिया। बटलर ने 11 गेंदों में 29 रन बनाए। रसिख ने अपनी पहली ही गेंद पर निशांत सिंधू (पांच) का शानदार कैच लपकने के बाद जेसन होल्डर को खाता खोले बिना पवेलियन भेज दिया, जिससे टीम का स्कोर दो विकेट पर 51 रन से पांच विकेट पर 51 रन हो गया। वाशिंगटन सुंदर (आठ) हेजलवुड का दूसरा, जबकि राशिद खान (आठ) डफी का तीसरा शिकार बने। मैच लगभग हाथ से निकल जाने के बाद तेवतिया ने कुछ करारे प्रहार करते हुए अपनी सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक खेली और 2020 के बाद इस लीग में अपना पहला अर्धशतक जड़ा। हालांकि, उनकी इस पारी से टाइटंस की हार का अंतर ही कम हो सका।

वह पारी के 19वें ओवर में भुवनेश्वर की गेंद पर पाटीदार को कैच देकर आउट हुए। इससे पहले आरसीबी की पारी की शुरुआत बेहद आक्रामक अंदाज में हुई, जहां वेंकटेश अय्यर ने मोहम्मद सिराज के खिलाफ शानदार स्ट्रोकप्ले दिखाते हुए शुरुआती ओवरों में तीन चौके लगाए। रबाडा ने हालांकि उन्हें 19 रन पर पवेलियन भेज दिया। रबाडा ने तेज और उछाल भरे स्पेल से कोहली को भी कड़ी चुनौती दी, लेकिन कोहली ने धैर्य और तकनीक के साथ खुद को संभालते हुए 43 रनों की तेज पारी खेली। दूसरे छोर पर देवदत्त पडिक्कल ने भी 30 रन बनाकर अच्छा योगदान दिया।

दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर पावरप्ले में टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया और आरसीबी को छह ओवरों के बाद एक विकेट पर 76 रन तक पहुंचा दिया। टाइटंस ने बीच के ओवरों में सधी हुई गेंदबाजी के दम पर मुकाबले में वापसी करने की कोशिश की। राशिद ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए रन गति पर लगाम लगाई और दबाव बनाए रखा। इसके बाद होल्डर ने दो गेंदों के भीतर बड़ा असर डालते हुए विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल को पवेलियन भेज दिया, जिससे आरसीबी की रफ्तार अचानक थम गई। कुलवंत खेजरोलिया ने भी शुरुआत में कसी हुई गेंदबाजी की, और इस बीच ऐसा लगने लगा कि गुजरात टाइटंस ने मैच पर नियंत्रण फिर से हासिल कर लिया है।

मैच का रुख हालांकि 14वें ओवर में पूरी तरह बदल गया, जबपाटीदार को प्रसिद्ध कृष्णा की गेंदों पर दो बार जीवनदान मिला। उस समय पाटीदार 18 और 20 रन के स्कोर पर खेल रहे थे। इसके बाद कुलवंत खेजरोलिया का एक ओवर काफी महंगा साबित हुआ, जिसमें खराब क्षेत्ररक्षण और दो नो-बॉल व एक वाइड सहित कुल 28 रन बने।

पाटीदार ने फिर मौके का पूरा फायदा उठाते हुए आक्रामक बल्लेबाजी की और राशिद खान तथा अन्य गेंदबाजों पर लगातार प्रहार किया। इस दौरान पंड्या ने भी तेज पारी खेली। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 95 रनों की तेज साझेदारी को रबाडा ने तोड़ा, लेकिन तब तक पाटीदार टीम को बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचा चुके थे। उन्होंने छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया और अंत तक आक्रामक खेल जारी रखा। आरसीबी ने आखिरी छह ओवरों में 114 रन जोड़कर आईपीएल प्लेऑफ इतिहास के सबसे बड़े स्कोरों में से एक खड़ा कर दिया।

Wed, 27 May 2026 10:27:03 +0530

  Videos
See all

RTO टीम पर हमला, चौकी फूंकी | #viralnews #viralvideo #latestnews #shortvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T05:17:05+00:00

Muslim Elders | मुस्लिम बुजुर्ग को ट्रेन में जवान ने दिलाई सीट | #viralnews | #viralvideo | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T05:15:17+00:00

CCTV में कैद हुआ गाय का जानलेवा हमला! | #viralnews #viralvideo #latestnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T05:12:56+00:00

Delhi Water Crisis: दिल्ली में Water Emergency! यमुना बनी रेत का मैदान, टैंकरों पर टिकी जनता |Yamuna #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T05:13:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers