उत्तर प्रदेश में खेल क्रांति, अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा स्टेडियम, पूरे पश्चिमी यूपी के खिलाड़ियों के लिए होगा वरदान
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में खेल क्रांति होने वाली है. योगी सरकार अलीगढ़ मंडल को एक खास सौगात देने वाली है. आने वाले कुछ सालों में प्रदेश की खेल प्रतिभाओं की दिशा को बदल दिया है. 13 हजार स्क्वायर मीटर में बने 57 करोड़ से ज्यादा की लागत से ओलंपिक स्टैंडर्ड इन्डोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स अब बनकर पूरी तरह से तैयार हो चुका है. सीएम योगी आदित्यनाथ जल्द ही इसे जनता को समर्पित करने वाले हैं. यह अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा. यह पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए वरदान साबित होने वाला है.
नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के अनुसार, यह मंडल का पहला ऐसा विश्वस्तरीय इन्डोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स होने वाला है जो राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप खेल सुविधाएं विकसित करेगा. सरकार की मंशा केवल स्टेडियम बनाना नहीं, बल्कि गांव, कस्बों और छोटे शहरों की प्रतिभाओं को ऐसा मंच देना है, जहां से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बन सकेगी.
राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार विश्वस्तरीय सुविधाएं
इस विशाल खेल परिसर की खासियत है कि इसमें राष्ट्रीय स्तर का स्विमिंग पूल है. अत्याधुनिक तकनीक से तैयार यह पूल आने वाले समय में राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगितओं के आयोजन का केंद्र होने वाला है. अब तक बड़े शहरों पर निर्भर रहने अलीगढ़ को खास सुविधा मिलेगी. शहर में उच्च स्तरीय अभ्यास और प्रतियोगिताओं का अवसर मिल सकेगा.
कॉम्प्लेक्स में आधुनिक मल्टीपर्पज हॉल बनाए गए हैं. यहां पर विभिन्न इनडोर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होती हैं. बैडमिंटन और बास्केटबॉल कोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है. इसके साथ ही बिलियर्ड्स रूम और हाईटेक जिम की सुविधा भी खिलाड़ियों को दी गई है. पेशेवर प्रशिक्षण और फिटनेस को ध्यान में रखते हुए तैयार यह परिसर खिलाड़ियों को बड़े शहरों जैसी सुविधा को उपलब्ध कराते हैं.
महारत्न कंपनी में अपना हिस्सा बेच रही सरकार, 10% सस्ते में शेयर खरीदने का मौका
महारत्न कंपनी कोल इंडिया में अपना हिस्सा बेचने के लिए सरकार ने 412 रुपये का फ्लोर प्राइस तय किया है। कोल इंडिया के शेयर मंगलवार को BSE में 458.25 रुपये पर बंद हुए थे। यानी, ऑफर फॉर सेल में कंपनी के शेयर 10% डिस्काउंट पर मिलेंगे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Hindustan














.jpg)







