Responsive Scrollable Menu

Eid Mubarak Wishes 2026: ईद पर अपने दोस्तों और परिवार को भेजें ये प्यार भरा मैसेज, पढ़ते ही चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

Eid-ul-Adha 2026 wishes: इस्लामिक कैलेंडर में ईद-उस-अधा यानी बकरीद का त्योहार सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है. इस साल भारत में 28 मई, 2026 को बकरा ईद का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है. धुल हिजाह महीने की 10वीं तारीख को मनाये जाने वाला ये त्योहार त्याग, समर्पण और खुदा पर विश्वास का प्रतीक माना जाता है. ये दिन मुसलमान भाइयों के लिए बेहद खास होता है. इस दिन हजरत इब्राहिम के उस महान बलिदान की याद दिलाता है जो उन्होनें अल्लाह के हुक्म पर देने का फैसला किया था. इस मौके पर सुबह की खास नमाज पढ़ी जाती है, कुर्बानी दी जाती है और घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं. ईद का ये इंतजार सिर्फ नमाज या पकवानों के लिए नहीं बल्कि इसका एक खास पल होता है जब अपनों को ईद मुबारक कहा जाता है. ऐसे में अगर आप भी अपने दोस्तों और परिवार को एडवांस में मुबारकबाद देना चाहते हैं, तो हम आपके लिए लाए हैं कुछ बेहद खूबसूरत और दिल को छू लेने वाले मैसेजेस और व्हाट्सप्प स्टेटस. 

दोस्तों और रिश्तेदारों को दें बकरीद भी शुभकामनाएं (Eid-ul-Adha 2026 wishes) 

खुदा की रहमत हमेशा आपके घर पर बरती रहे. 
आपकी हर दुआ कुबूल हो और इस जिंदगी में ढेरों खुशियां आएं. 
बकरीद की ढेर सारी मुबारकबाद 

ईद के मौके पर अल्लाह आपकी हर कुर्बानी को कुबूल करें 
आपके घर को बरकत से भर दें. 
आपको और आपके पूरे परिवार को 
ईद उल अधा की मुबारक 

हमेशा हंसते रहो जैसे हंसते हैं फूल, 
दुनिया के सारे गम तुम जाओ भूल. 
चारों तरफ फैली हो खुशियों की गीत, 
इस उम्मीद के साथ मुबारक हो आपको ईद.

जैसे सफेद रंगों में होता है सुकून, 
वैसे ही आपकी जिंदगी में भी हमेशा शांति बनी रहे. 
अल्लाह आपको हर बुराई से बचाए 
हैप्पी ईद-उल-अधा. 

कोई इतना चाहे हमें तो बताना,
कोई तुम्हारी फ्रिक करे तो बताना,
ईद मुबारक तो हर कोई कह देगा,
कोई हमारे अंदाज में कहे तो बताना!
Happy Eid 2026 

आगाज ईद है अंजाम ईद है,
सच्चाई पर चलो तो हर गम ईद है,
जिसने भी रखे रोज़े, उन सबके लिए
अल्लाह की तरफ से इनाम ईद है
Eid Mubarak!

ईद का त्योहार आया है,
खुशियां अपने संग लाया है,
खुदा ने दुनिया को महकाया है,
देखो फिर से ईद का त्योहार आया है,
आप सभी को ईद की मुबारकबाद!

मेरे दोस्‍त ईद का चांद आसमान में छाया है, 
अपने साथ ये ढेरों खुशियां लाया है. 
खुदा करे आपके जीवन का हर अंधेरा दूर हो जाए 
और कामयाबी की नई रोशनी आए. 
ईद उल अधा की दिली मुबारकबाद.

रात को नया चांद मुबारक,
चांद को चांदनी मुबारक,
फलक को सितारे मुबारक,
सितारों को बुलंदी मुबारक,
हमारी तरफ से आपको ईद मुबारक!

खुशबू से महके मेरे दोस्‍त का आशियाना, 
खुशियों से भर जाए आपका जीवन सारा. 
कभी न आए आपकी आंखों में आंसू, 
बस ऐसा ही हो आपका आने वाला जमाना. 
बकरा ईद मुबारक

यह भी पढ़ें: Bakra Eid 2026 Date: आज या कल... भारत में ईद कब है? नोट करें ईद-उल-अज़हा की सही डेट

Continue reading on the app

चुनाव हारते ही पूर्व CM विजयन के घर ED की छापेमारी, केरल में 12 ठिकानों की ली तलाशी

Former CM Vijayan: केरल में सत्ता परिवर्तन के बाद ED की एंट्री हो गई है। चुनाव हारने के बाद यूडीएफ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के घर ईडी ने छापेमारी की है। बुधवार सुबह विजयन के तिरुवनंतपुरम स्थित घर पर छापेमारी की। एजेंसी ने CMRL से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। इस केस में विजयन की बेटी वीणा विजयन भी आरोपी हैं। ED ने केरल में एक साथ 12 ठिकानों पर रेड की, जिसमें विजयन का किराए का घर भी शामिल है।

Continue reading on the app

  Sports

MS Dhoni CSK coach: सीएसके के कोच बनेंगे एमएस धोनी? टीम के सीईओ ने फोड़ा सबसे बड़ा बम

Kasi viswanathan on MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2026 में चोट के कारण चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक भी मैच में मैदान पर नहीं उतर पाए. ऐसे में अब टीम के सीईओ काशी विश्वनाथन ने अपने पूर्व कप्तान को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. विश्वनाथन ने कहा है कि धोनी टीम में चाहे जिस भूमिका रहे उन्हें कोई दिक्कत नहीं है. Wed, 27 May 2026 12:38:18 +0530

  Videos
See all

West Bengal : TMC नेता जहांगीर खान को झटका! #viral #shorts #mamatabanerjee #suvenduadhikari #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T07:43:11+00:00

West Bengal: घुसपैठियों को CM सुवेंदु अधिकारी का सख्त संदेश | #suvenduadhikari #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T07:38:02+00:00

Action on Rohingya Muslim | CM Suvendu: बंगाल बॉर्डर पर शुरू हुआ फेंसिंग का काम! West Bengal News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T07:38:24+00:00

नोएडा-ग्रेटर नोएडा वालों को बड़ी राहत ,Aqua Line पर बनेंगे 5 नए मेट्रो स्टेशन ! #shorts Metro #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T07:44:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers