Responsive Scrollable Menu

10 हार के बाद भी गंभीर को मिश्रा का समर्थन:कहा- कोच के साथ खिलाड़ियों को भी जिम्मेदारी लेकर रेड-बॉल में समय देना होगा

भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर के लिए अब तक का सफर आसान नहीं रहा है। टेस्ट में 10 हार के बाद भी पूर्व भारतीय लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने उनका समर्थन किया है। मिश्रा ने कहा कि इस दौर के लिए सिर्फ कोच को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं होगा। उनके मुताबिक, खिलाड़ियों को भी ज्यादा जिम्मेदारी लेने की जरूरत है और गंभीर को रेड-बॉल क्रिकेट में समय मिलना चाहिए। व्हाइट-बॉल क्रिकेट में टीम इंडिया ने शानदार नतीजे दिए हैं, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में प्रदर्शन को लेकर सवाल उठे हैं। इसी वजह से टीम के कोचिंग सेटअप और खासतौर पर गंभीर की भूमिका पर चर्चा होती रही है। टेस्ट में गंभीर पर क्यों उठे सवाल गंभीर के कार्यकाल में न्यूजीलैंड ने भारत को घरेलू मैदान पर 3-0 से हराया, जबकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत को घर में 2-0 की हार झेलनी पड़ी। भारत ने ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 3-1 से गंवाई। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज 2-2 से बराबर रही। मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल में भी भारत की स्थिति फिलहाल मजबूत नहीं है। ऐसे में आने वाली टेस्ट सीरीज टीम के लिए बेहद अहम होने वाली हैं। मिश्रा ने कोच को दोष देने से इनकार किया लगातार खराब नतीजों के बीच अलग-अलग फॉर्मेट के लिए अलग कोच रखने की चर्चा भी सामने आती रही है। अमित मिश्रा इस सोच से पूरी तरह सहमत नहीं हैं। मिश्रा ने कहा, “कोच के लिए यह मुश्किल है। मुझे लगता है कि खिलाड़ियों को ज्यादा जिम्मेदारी लेने की जरूरत है। कई सालों से एक कोच सभी फॉर्मेट के लिए रहा है। किसी भी कोच को समय देना जरूरी है।” मिश्रा ने बताया कि मौजूदा टेस्ट टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके पास अभी ज्यादा अनुभव नहीं है। उन्होंने कहा, “टेस्ट मैचों में हमारे पास कम अनुभव वाले नए खिलाड़ी हैं। कोच और खिलाड़ियों को साथ मिलकर काम करने और विकसित होने में समय लगता है।” राहुल द्रविड़ का उदाहरण दिया अपनी बात समझाने के लिए अमित मिश्रा ने राहुल द्रविड़ का उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा, राहुल द्रविड़ को खुद को स्थापित करने में 1-1.5 साल लगे थे। उसके बाद प्रदर्शन में सुधार आया। मिश्रा के मुताबिक, इंटरनेशनल क्रिकेट में जगह मिलना ही काफी नहीं है। खिलाड़ियों को हालात के हिसाब से अपना खेल बदलना भी आना चाहिए। उन्होंने कहा, आप 140-145 करोड़ लोगों में से चुने जाते हैं। आपको पिच के व्यवहार और परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालना होता है। इसी वजह से आप शीर्ष स्तर पर खेल रहे हैं। कोच का बचाव करते हुए मिश्रा ने साफ कहा, “मुझे नहीं लगता कि कोच को दोष देना चाहिए।” गंभीर को रेड-बॉल में और समय देने की मांग मिश्रा का मानना है कि गंभीर को टेस्ट क्रिकेट में अपनी योजनाएं लागू करने के लिए पर्याप्त समय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा, उन्हें रेड-बॉल क्रिकेट में समय दीजिए। उन्हें टीम के नए खिलाड़ियों को समझाने की जरूरत है। कोच और खिलाड़ी की भूमिका का फर्क बताते हुए मिश्रा ने कहा, कोच का काम मानसिक पहलुओं और स्किल्स पर काम करना है, लेकिन खिलाड़ियों को मैदान पर प्रदर्शन करना होता है। अपने खेलने के दिनों को याद करते हुए मिश्रा ने कहा कि उस समय भी खिलाड़ियों से परिस्थितियों के अनुसार फैसले लेने की उम्मीद की जाती थी। उन्होंने कहा, आपको दबाव लेना होता है, परिस्थितियों को समझना होता है। आपको समय बिताना होता है और परिस्थिति, खिलाड़ी, गेंदबाज और विकेट के अनुसार अपना खेल बदलना होता है।

Continue reading on the app

Awarapan 2 vs Batwara 1947: एडवांस बुकिंग में कांटे की टक्कर, रिलीज से पहले जानें कौन बनेगा बॉक्स ऑफिस का किंग?

Awarapan 2 vs Batwara 1947 Advance Booking: बॉक्स ऑफिस पर हर हफ्ते नई फिल्म रिलीज होती है और पूरानी हट जाती है. लेकिन कुछ फिल्में टिकट खिड़की पर बवाल काट देती हैं. 14 अगस्त को भी ऐसा ही कुछ हो सकता है क्योंकि दो बड़ी फिल्में आपस में टकराने वाली हैं. एक तरफ सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’, तो दूसरी ओर इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ रिलीज होने जा रही है. इस समय दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंस शुरू हो चुकी है. तो चलिए जानते हैं,  कौन बनेगा बॉक्स ऑफिस का किंग?

'बंटवारा 1947' की एडवांस बुकिंग कमाई

सनी देओल (Sunny Deol) की 'बंटवारा 1947' लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है. जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था तो इसे  काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. वहीं, अब एडवांस बुकिंग में भी ये फिल्म अच्छा कलेक्शन कर रही हैं. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'बंटवारा 1947' के लिए 13 अगस्त सुबह 7 बजे तक 5545  शो के लिए 24 हजार 258 टिकटों की प्री सेल हुई है.  इसी के साथ इस फिल्म ने फिलहाल बिना ब्लॉक सीटों के 67.77 लाख और  ब्लॉक सीटों के साथ प्री टिकट  (Batwara 1947 Advance Booking Collection) सेल में 2.05 करोड़ कमा लिए हैं.

 'आवारापन 2' ने 'बंटवारा 1947' को दी मात

वहीं, इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की ‘आवारापन 2’की बात करे तो एडवांस बुकिंग में इसने  'बंटवारा 1947' को मात दे दी है. सैकनिल्क के मुताबिक इस फिल्म ने भारत में 5794 शो के लिए अब तक 95585 टिकटों की सेल की है. इसी के साथ इसकी बिना ब्लाक सीटों के एडवांस बुकिंस (Awarapan 2 Advance Booking Collection) के 3.06 करोड़ की कमाई और ब्लॉक सीटों के साथ इसका कलेक्शन 5.21 करोड़ पहुंच गया है.

ये भी पढ़ें-Explainer: सनी देओल की 'Batwara 1947 ' या इमरान हाशमी की 'Awarapan 2', बॉक्स ऑफिस पर कौन पड़ेगा भारी?

2026 की टॉप 5 एडवांस बुकिंग सेल्स 

एक तरफ जहां आवाराअपन ने एडवांस बुकिंग में 'बंटवारा 1947' को मात दी है. वहीं, दूसरी ओर साल 2026 की टॉप 5 एडवांस बुकिंग सेल्स में इसने भूत बंगला को भी मात दे दी है और टॉप 5 में जगह बना ली है. कोईमोई के आंकड़ों के मुताबिक, इस लिस्ट में पहले नंबर पर धुरंधर 2 – 53 करोड़, बॉर्डर 2 – 12.5 करोड़, धमाल 4 – 5.68 करोड़, कॉकटेल 2 – 5.57 करोड़, फिर  'आवारापन 2'  5.21 करोड़ और इसके बाद भूत बंगला – 3.32 करोड़. बता दें कि अभी आवारापन 2 के पास एक दिन और है तो उसकी एडवांस बुकिंन में बदलाव हो सकता है.

क्यों आवारापन 2 को मिल रहा ज्यादा प्यार?

आवारापन 2 की ज्यादा टिकट बिकने की बड़ी वजह इसका पुराना फैनबेस और पहली फिल्म से जुड़ी यादें हैं. इमरान हाशमी की यs फिल्म 2007 की ‘आवारापन’ का सीक्वल है, इसलिए दर्शकों में पहले से ही इसे लेकर एक्साइटमेंट हैं. वहीं ‘बंटवारा 1947’ की कहानी गंभीर और ऐतिहासिक मुद्दे पर आधारित है, जिससे इसकी अपील थोड़ी अलग है. ऐसे में रिलीज से पहले आवारापन 2 को युवाओं और इमरान हाशमी के फैंस का ज्यादा सपोर्ट मिलता दिख रहा है, जिसका असर एडवांस बुकिंग पर नजर आ रहा है.

किस फिल्म का बजट है ज्यादा?

‘बंटवारा 1947’ के बजट की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म करीब 150 करोड़ रुपये के बजट में बनी है. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक बजट के इस आंकड़े की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. फिल्म की पीरियड कहानी, बड़े सेट और स्टारकास्ट की वजह से इसका बजट काफी ज्यादा बताया जा रहा है. वहीं, ‘आवारापन 2’ का ऑफिशियल बजट भी सामने नहीं आया है, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में इसकी लागत 20 से 30 करोड़ रुपये के बीच बताई गई है. यानी बजट के मामले में ‘बंटवारा 1947’ काफी आगे है. हालांकि, एडवांस बुकिंग में ‘आवारापन 2’ को मिल रही बढ़त से साफ है कि कम बजट के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है.

ये भी पढ़ें- Awarapan 2 vs Batwara 1947: सनी की 'बंटवारा 1947' या इमरान की 'आवारापन 2', एडवांस बुकिंग में किसने मारी बाजी?

Continue reading on the app

  Sports

कोलंबो में बड़ा हादसा... पानी के विवाद में कुसल मेंडिस के पूर्व कोच की मौत, 17 साल का खिलाड़ी गिरफ्तार

Kusal Mendis former childhood coach Sumith Fernando dies: कोलंबो में एक क्रिकेट मैच के दौरान पीने के पानी को लेकर हुई बहस ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुसल मेंडिस के बचपन के कोच सुमित फर्नांडो की जान चली गई. 62 वर्षीय फर्नांडो ने विवाद सुलझाने का प्रयास किया था, जिस दौरान उन पर कथित हमला हुआ. इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. पुलिस ने मामले में 17 वर्षीय खिलाड़ी को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया है. Thu, 13 Aug 2026 22:03:13 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat | जिस एजेंसी पर लगा था Ban.. उसी को मिला JPSC परीक्षा का काम ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T22:16:16+00:00

EPFO Update On PF Transfer : PF ट्रांसफर हुआ आसान, कर्मचारियों को बड़ी राहत! | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T22:30:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers