Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Rashifal 27 May 2026: सिंह, तुला और वृश्चिक राशि वालों को मिल सकता है बड़ा लाभ, हस्त नक्षत्र में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 27 May 2026: आज यानी 27 मई 2026, बुधवार का दिन राशियों के लिए कैसा रहने वाला है? ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज का दिन माता लक्ष्मी की कृपा बरसाने वाला होगा. आज के दिन ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पड़ रही है. अधिकमास के चलते आज पद्मिनी एकादशी मनाई जा रही है. यह एकादशी सभी एकादशियों में सबसे श्रेष्ठ मानी जाती है. वहीं, आज पंचांग के मुताबिक, हस्त नक्षत्र सक्रिय रहेगा.

ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी शर्मा के अनुसार, आज ग्रहों की स्थिति से व्यातीपात योग, सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग का संयोग बन रहा है. आज विष्टि और बव करण है. साथ ही आज राहुकाल का समय दोपहर 12:18 से 2:01 तक रहने वाला है. पद्मिनी एकादशी के दिन का महामंत्र हैं- ऊं घृणि सूर्याय नमः. चलिए अब पढ़िए 12 राशियों का आज का राशिफल 27 मई 2026.

आज का राशिफल 27 मई 2026 ( Today Horoscope 27 May 2026)

1.मेष राशि 

मेष राशि के लिए पद्मिनी एकादशी का दिन इच्छाओं के पूर्ण होने वाला है. आज आपको चतुर्दिक लाभ होगा. धन के क्षेत्र में वृद्धि का योग बन रहा है.
नए व्यापार का योग बन रहा है और विद्यार्थियों के लिए भी आज उत्तम समय रहेगा.

  • सावधानी- एकाग्र होकर कार्य क्षेत्र में लगें 
  • उपाय- सूर्य देव को अर्घ्य दें
  • शुभ अंक- 8
  • लक रंग- लाल
  • लक मीटर- 8

2.वृषभ राशि 

वृषभ राशि के लिए बुधवार का दिन प्रयासरत कार्यों में सफलता दिलाएगा. लेखन कार्य से धन लाभ होगा और परिश्रम से अत्यधिक लाभ प्राप्त होगा.
आज इनके लिए आध्यात्मिक विकास का योग बन रहा है. इसके साथ यात्रा, तीर्थाटन से लाभ प्राप्त होगा. सरकारी नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं. 

  • सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण करें
  • उपाय- सफेद वस्त्र का दान करें
  • शुभ अंक- 7
  • शुभ रंग- बैंगनी
  • लक मीटर- 7

3.मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातकों को आज रुका हुआ धन प्राप्त होगा. प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी. आज इन जातकों के परिवार में नया मेहमान आ सकता है. चतुर्दिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा.

  • सावधानी- नकारात्मक सोच से दूर रहें
  • उपाय- हरा चारा गाय को खिलाएं
  • शुभ अंक- 6
  • शुभ रंग- सी ग्रीन
  • लक मीटर- 8

4.कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को आज अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगानी चाहिए. इन लोगों के लिए आज बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं. छात्रों के लिए अच्छा समय चल रहा है. आपके खिलाफ षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे. भवन और वाहन खरीदने का भी योग है.

  • सावधानी- आलस्य से दूर रहें
  • उपाय- जरूरतमंद को भोजन कराएं 
  • सफेद वस्तु का दान करें
  • शुभ अंक- 8
  • शुभ रंग- केसरिया
  • लक मीटर- 8

5.सिंह राशि 

सिंह राशि के जातकों को आज भूमि, भवन और वाहन खरीदने का सुख मिलेगा. आज संतान का सुख प्राप्त होगा. सिंह राशि वाले लोगों को आज नए व्यापार, नए व्यवसाय से लाभ मिलेगा. परिवार में शुभ कार्य होने का योग है. विदेश से लाभ मिल सकता है. नौकरी में प्रमोशन का योग बन रहा है. 

  • सावधानी-  गुस्से पर नियंत्रण रखें
  • उपाय- सूर्य देव की पूजा करें
  • शुभ अंक- 5
  • शुभ रंग- मैरून
  • लक मीटर- 8

6.कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को आज लेखन, साहित्य के क्षेत्र से लाभ मिलेगा. आज इन्हें सम्मान प्राप्त होने का योग है.  इन लोगों के लिए जमीन खरीदने का उत्तम समय है. आज इन्हें संतान सुख मिल सकता है और विद्यार्थियों के लिए भी उत्तम समय है.

  • सावधानी- अपनी ऊर्जा का सही दिशा में प्रयोग करें
  • उपाय- गणेश जी की आराधना करें
  • शुभ अंक- 6
  • शुभ रंग- हरा
  • लक मीटर- 8

7.तुला राशि 

तुला राशि के जातकों को पद्मिनी एकादशी तिथि पर मान सम्मान में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं. आज इन्हें रोजगार से लाभ मिलेगा और व्यापारियों को आयात-निर्यात का प्रोजेक्ट मिल सकता है. तुला राशि के जातक आज नया घर, जमीन और वाहन खरीद सकते हैं. परिवार में शुभ कार्य से खुशी आएगी.नई नौकरी मिल सकती है और नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. 
विदेश यात्रा कर सकते हैं.

  • सावधानी- विवादों से बचें
  • उपाय- भगवान शिव की आराधना करें
  • शुभ अंक- 2
  • शुभ रंग- हरा
  • लक मीटर- 7

8.वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि वाले लोगों को आज चारों तरफ से धन लाभ हो सकता है. इन लोगों के परिवार में आज किसी शुभ कार्य होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. भाई बहन का सुख प्राप्त होगा और आपके नए कार्य संपन्न होंगे. इस राशि के खिलाड़ियों के लिए आज उत्तम समय चल रहा है. विदेश यात्रा हो सकती है.

  • सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
  • उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
  • लाल वस्त्र का दान करें
  • शुभ अंक- 6
  • शुभ रंग- केसरिया
  • लक मीटर- 8

9.धनु राशि

आज का दिन धनु राशि वालों के लिए थोड़ा प्रतिकूल है. आज इन्हें अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. संपादकीय कार्य से लाभ मिलेगा और देश- विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें. आज सरकारी नौकरी मिलने का योग बन रहा है. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है और अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं.

  • सावधानी- सेहत का ख्याल रखें
  • उपाय- पीली वस्तु का दान करें
  • शुभ अंक- 8
  • शुभ रंग- पीला
  • लक मीटर- 8

10.मकर राशि

मकर राशि के लोगों को आज गुस्से में कोई भी निर्णय लेने से बचने की सलाह दी जाती है. इन जातकों को एकादशी पर  नए व्यापार करने के अवसर मिलेंगे. आज आपके हाथों कोई शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. जमीन और वाहन खरीदने का योग बन रहा है. आज आपके रोग और शत्रु भी परास्त होने वाले हैं.

  • सावधानी- अत्यधिक व्यय करने से बचें
  • उपाय- सरसों के तेल का दीपक जलाएं
  • शुभ अंक- 8
  • शुभ रंग- हरा
  • लक मीटर- 7

11.कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातक के परिवार में आज कोई शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. नए व्यापार के अवसर मिलेंगे. आज विद्यार्थियों और खिलाड़ियों के लिए सर्वोत्तम समय है. आज मेहनत करके धन इकट्ठा करने के योग बन रहे हैं. कुंभ राशि के जातक आज घर या वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं. इस काम के लिए आज का योग शुभ है.

  • सावधानी- जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें 
  • हेल्थ पर विशेष ध्यान रखें 
  • उपाय- हनुमान जी की आराधना करें
  • शुभ अंक- 8
  • शुभ रंग- हरा
  • लक मीटर- 8

12.मीन राशि 

मीन राशि के साधकों को आज के दिन अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. आज आवेश में आकर कोई भी काम न करें. इन लोगों को मेहनत से आर्थिक लाभ होगा. सरकार से लाभ का योग बना हुआ है. मीन राशि के लोगों के लिए आय के नए स्रोत बनेंगे. आपके लिए आज का समय उत्तम रहेगा.

  • सावधानी - समय का सदुपयोग करें
  • उपाय- भगवान विष्णु की पूजा करें
  • शुभ अंक- 3
  • शुभ रंग- पीला
  • लक मीटर- 8

ये भी पढ़ें- Padmini Ekadashi 2026: अधिकमास की पद्मिनी एकादशी पर बनेगा शुभ संयोग, इन राशियों को होगा धन लाभ, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

 

Continue reading on the app

Aaj ka Panchang 27 May 2026: पद्मिनी एकादशी आज, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल समय, पढ़े पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang 27 May 2026: आज यानी 27 मई 2026 को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की उदया तिथि एकादशी और बुधवार का दिन है. आज शुक्ल पक्ष एकदाशी पर पद्मिनी एकादशी का व्रत है.  पद्मिनी एकादशी की तिथि बुधवार को सुबह 06 बजकर 22 मिनट तक है उसके बाद द्वादशी तिथि की शुरुआत हो जाएगी. इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग और विडाल योग बन रहा है. सनातन धर्म में पंचांग को बेहद खास माना जाता है. पंचांग के पांच अंग होते हैं. पंचांग के माध्यम से हर दिन की तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण की जानकारी की जाती है. इनके साथ ही सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, चंद्रमा का गोचर, राहुकाल और दिशा शूल का भी पता चलता है. 

ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी शर्मा के अनुसार, हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन का पंचांग पढ़ना या सुनना चाहिए. जिसकी वजह से उसे शुभ फलों की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. पंचांग पढ़ने से आयु वृद्धि होती है. पापों से छुटकारा मिलता है. जो लोग पंचांग पढ़ते या सुनते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं. इसलिए शास्त्र कहते हैं कि हर व्यक्ति को सुबह सबसे पहले पंचांग पढ़ना चाहिए. आइए जानते हैं,  27 मई 2026 बुधवार का पंचांग क्या होगा.

आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग 

दिन- बुधवार
तिथि - प्रथम ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी सुबह 06 बजकर 22 मिनट तक उसके बाद द्वादशी होगी.
नक्षत्र-  हस्त नक्षत्र सुबह 05 बजकर 56 मिनट तक उसके बाद चित्रा नक्षत्र होगा.
करण- विष्टि, बव
चंद्रमा- कन्या राशि
शुभ मुहूर्त- आज नहीं है 
राहुकाल- दोपहर 12:18 से दोपहर 2:01 तक
दिशा शूल- उत्तर
दिशा शूल उपाय- महामंत्र- ॐ घृणि सूर्याय नमः 

चंद्र गोचर

चंद्रमा का गोचर कन्या राशि शाम 06 बजकर 59 मिनट तक उसके बाद तुला राशि में होगा.

संवत

विक्रम संवत- 2083, सिद्धार्थी 
शक संवत- 1948, पराभव

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय 

सूर्योदय सुबह 5 बजकर 25 मिनट तक
सूर्यास्त शाम 7 बजकर 11 मिनट तक 
चन्द्रोदय 27 मई दोपहर 03:46 मिनट पर होगा
चंद्र अस्त 28 मई को सुबह 03:18 मिनट पर होगा

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:09 मिनट से 04:57 मिनट तक
अमृत काल सुबह 01:07 मिनट से सुबह 02:52 मिनट तक

आज का अशुभ समय

राहुकाल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक रहेगा
यम गण्डक सुबह 07:25 बजे से सुबह 09:04 बजे तक रहेगा
गुलिक काल सुबह 10:44 बजे से दोपहर 12:24 मिनट तक रहेगा
आज का दुर्मुहूर्त सुबह 11:57 बजे से दोपहर 12:50 बजे तक

व्रत-पर्व- पद्मिनी एकादशी ( सर्वेषां )

आपका दिन मंगलमय हो.

यह भी पढ़ें: Ketu Gochar 2026: केतु की चाल बदलते ही बढ़ेंगी मुश्किलें, 2 अगस्त तक इन राशियों पर मंडरा सकता है संकट

Continue reading on the app

  Sports

क्वालिफायर में गुजरात की शर्मनाक हार का जिम्मेदार कौन? कप्तान गिल ने किसकी लगाई क्लास

Shubman Gill Statement: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2026 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. आरसीबी ने क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 92 रन से दमदार जीत दर्ज की. इस हार के बावजूद जीटी के पास फाइनल का टिकट हासिल करने के लिए एक और मौका होगा. यह टीम 29 मई को क्वालीफायर-2 में एलिमिनेटर मैच की विजेता टीम के खिलाफ उतरेगी. इस मुकाबले को जीतने वाली टीम फाइनल का अंतिम टिकट हासिल करेगी. Wed, 27 May 2026 05:16:03 +0530

  Videos
See all

West Bengal News: भारत कैसे घुसा था बांग्लादेशी..खुद बताया! | #bangladeshiimmigrants #bengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T00:37:13+00:00

West Bengal News: बंगाल में मैकेनिक था अवैध बांग्लादेशी? | #bangladeshiimmigrants #bengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T00:38:57+00:00

West Bengal News: बंगाल में अवैध बांग्लादेशियों को कौन लाया था? | #bangladeshiimmigrants #bengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T00:40:08+00:00

Bangladeshi infiltrators | Suvendu Adhikari: बांग्लादेश बॉर्डर पर क्यों लगा घुसपैठियों का जमावड़ा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T00:40:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers