Responsive Scrollable Menu

'देश के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे', PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल की CM फडणवीस ने सराहा

पीएम नरेंद्र मोदी ने 26 मई को अपने कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे कर लिए हैं. इस मौके पर 'राष्ट्र निर्माण की तपपूर्ति' नामक लविशेष संग्रहणीय अंक का विमोचन मुंबई के प्रभादेवी में मौजूद नाट्यमंदिर में किया गया. इस मौके पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने किया. इस मौके पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण, मुंबई अध्यक्ष अमित साटम, मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, विधायक निरंजन डावखरे, संजय कुटे और सुनील राणे मौजूद थे. महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को बड़ी उपलब्धियों को गिनाया.

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा,'पीएम मोदी ने 12 वर्षों के कार्यकाल में यह साबित कर दिया कि देश पीएम नरेंद्र मोदी पीएम मोदी ने 26 मई को अपने कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे कर लिए हैं. इस मौके पर 'राष्ट्र निर्माण की तपपूर्ति' नामक लविशेष संग्रहणीय अंक का विमोचन मुंबई के प्रभादेवी में मौजूद नाट्यमंदिर में किया गया. इस मौके पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने किया. इस मौके पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण, मुंबई अध्यक्ष अमित साटम, मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, विधायक निरंजन डावखरे, संजय कुटे और सुनील राणे मौजूद थे. महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को बड़ी उपलब्धियों को गिनाया.

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा,'पीएम मोदी ने 12 वर्षों के कार्यकाल में यह साबित कर दिया कि देश का स्वाभिमान जागृत करके व्यापक परिवर्तन को लाया जा सकता है. मात्र अनुदानों पर निर्भर रहने की मानसिकता से बाहर आकर भारत को वैश्विक मंच पर सम्मानपूर्वक खड़ा करने कार्य पीएम मोदी ने किया है. उन्होंने इतना ही नहीं, 'मेक इन इंडिया' अभियान को आगे बढ़ाते हुए देश को 'मेक फॉर वर्ल्ड' की दिशा में ले जाने में भी अहम योगदाना रहा है.' 

भारत उभरती हुई वैश्विक शक्ति बना- फडणवीस

सीएम ने कहा,'जो भारत पहले एक याचक राष्ट्र के रूप में देखा जाता था, उसे  एक उभरती हुई वैश्विक शक्ति बनाने का काम पीएम मोदी ने किया है. पीएम नरेंद्र    मोदी 26 मई 2026 को अपने कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण कर रहे हैं. उनके दूरदर्शी, परिवर्तनकारी और सफल अगुवाई में यह कालखंड देश और सभी भारतीयों के लिए    एक वरदान की तरह ​है.'

अहम योजनाओं के जरिए जनहित में बड़े काम किए

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आगे बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बीते  12 वर्षों में किया गया कार्य काफी व्यापक और अहम है. इसे एक पुस्तक में समेटना काफी कठिन है. उन्होंने कहा, 'देश के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसके लिए उन्होंने निरंतर प्रयास किया. 'हर घर शौचालय' और 'उज्ज्वला गैस योजना' जैसी अहम योजनाओं के जरिए जनहित में बड़े काम किए. सरकार ने लोगों  को मात्र केवल अनुदान पर निर्भर न रका खते हुए गरीब-केन्द्रित विकास का एजेंडा अपनाया गया. इसका परिणाम है कि बीते 10 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने का प्रयास किया.'

Continue reading on the app

कर्क राशि वाले आज अपने पार्टनर से कर लें बात, पुराने झगड़े हो सकते हैं शांत! क्या कहता बुधवार का राशिफल?

Kark Rashifal: हर राशि वालों के जीवन में प्रत्येक दिन का अपना अलग-अलग महत्व होता है. बुधवार, 27 मई का दिन कई राशि वालों के जीवन में संकट लेकर आने वाला है, तो कई राशि वालों की किस्मत बदलने वाली है. आइए ज्योतिष से जानते हैं कि आज कर्क राशि वालों का दिन कैसा रहेगा.

Continue reading on the app

  Sports

IPL के एक से ज्यादा सीजन में 25 विकेट लेने का रिकॉर्ड, भारत के लिए सिर्फ एक बॉलर ने किया कारनामा

bhuvneshwar kumar record: भुवनेश्वर कुमार ने पहले क्वालीफायर मैच में पहला विकेट लेकर इस सीजन अपने 25 विकेट पूरे कर लिए. इसी के साथ वह एक से ज्यादा आईपीएल सीजन में 25 विकेट हासिल करने वाले भारत के पहले गेंदबाज बन गए. इससे पहले भुवी ने सनराइजर्स हैदराबाद की जर्सी में 2017 आईपीएल में 26 विकेट चटकाए थे. Tue, 26 May 2026 23:33:17 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala LIVE | PM Modi के फॉर्मूले से ही युद्ध रुकेगा अब Donald Trump ने भी ये मान लिया ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T19:57:22+00:00

| Bakra Eid 2026 Heavyweight Bull: इस बकरीद का सबसे महंगा भैंसा 'Donald Trump'! Top News | Big #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T20:30:06+00:00

Internet partially restored in Iran and more US and Israeli strikes | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T20:00:06+00:00

UP Road Accident: हाईवे बना मौत का रास्ता! एक के बाद एक दर्दनाक हादसे | Highway Accident News Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T20:00:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers