Responsive Scrollable Menu

आज का मौसम, 27 मई: IMD ने दी राहत भरी खबर, भीषण गर्मी के बीच बुधवार को बरसेंगे बदरा

पूर्वी और मध्य भारत में बुधवार को मौसम मिलाजुला रहेगा। बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पूर्वी मध्य प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। साथ ही, 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे से तेज हवाएं चलेंगी।

Continue reading on the app

ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं पांच बड़ी शर्तें, कहा- मानोगे तभी आगे बढ़ेगी बातचीत का पहिया

Iran US Conflict: ईरानी मजलिस (संसद) की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के प्रमुख इब्राहिम अजीजी का कहना है कि अगर अमेरिका को अपना भरोसा बनाना है तो उसे पांच शर्तों पर हामी भरनी होगी. सरकारी प्रसारक प्रेस टीवी मे उनके हवाले से इसकी जानकारी दी गई. अजीजी की इन पांच शर्तों में संघर्ष पर पूर्ण विराम लगाने से लेकर दोबारा हमला न करने की गारंटी का उल्लेख है.

ये हैं ईरान की मुख्य मांगें

अजीजी ने कहा, "ईरान की मुख्य मांगों में लेबनान समेत सभी मोर्चों पर संघर्ष खत्म करना, दोबारा हमला न करने की गारंटी, नौसैनिक नाकेबंदी हटाना, होर्मुज पर ईरानी सिस्टम को स्वीकार करना, ऑयल प्रतिबंध हटाना और ईरान की जब्त की प्रॉपर्टी वापस करना शामिल है." उन्होंने दावा किया कि अमेरिका और इजरायल संघर्ष जल्दी खत्म करना चाहते थे, लेकिन ईरान के जवाब के बाद उन्हें संघर्षविराम और बातचीत का रास्ता अपनाना पड़ा.

5 शर्तें मानीं तो होगी चर्चा मुमकिन

अजीजी ने कहा कि अगर अमेरिका ये पांच शर्तें मानता है, तो आगे 30 और 60 दिनों की बातचीत के जरिए बाकी मुद्दों पर चर्चा मुमकिन है. उन्होंने यह भी कहा कि ईरान को अमेरिका पर भरोसा नहीं है और दोनों देशों के बीच मतभेद सिर्फ अस्थायी नहीं बल्कि काफी गहरे हैं. अजीजी का ये बयान अमेरिका की ओर से मंगलवार सुबह होर्मुज में ईरानी बोट्स पर किए हमले के बाद सामने आया है. मेहर न्यूज एजेंसी ने आईआरजीसी के हवाले से बताया कि उन्होंने भी जवाबी कार्रवाई में अमेरिकी ड्रोन को मार गिराया.

एक दिन पहले ही संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के प्रवक्ता इब्राहिम रेजाई ने भी कहा था कि ईरान दबाव और धमकियों के आगे कभी नहीं झुकेगा. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "मिलिट्री वॉर में हमारी पॉलिसी आंख के बदले आंख थी और डिप्लोमेसी लड़ाई में भी जवाब उसी तरह दिया जाएगा."

(स्रोत- आईएएनएस)

Continue reading on the app

  Sports

Sai Sudharsan Hit Wicket: साई सुदर्शन ने जड़ा चौका लेकिन अंपायर ने दे दिया आउट, कोई इतना बदकिस्मत कैसे हो सकता है?

RCB vs GT, Qualifier 1: आईपीएल 2026 में रनों का अंबार लगा रहे साई सुदर्शन ने क्वालिफायर 1 में शुरुआत तो अच्छी की लेकिन ये खिलाड़ी इतनी बदकिस्मती से आउट हुआ जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती. Tue, 26 May 2026 22:33:57 +0530

  Videos
See all

UP Road Accident: हाईवे बना मौत का रास्ता! एक के बाद एक दर्दनाक हादसे | Highway Accident News Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T20:00:40+00:00

Crime News: दौलत के लिए पति का मर्डर, बेवफा पत्नी की खौफनाक साजिश! Top News | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T21:00:36+00:00

Iran- America War : अब्राहम अकॉर्ड्स से क्यों आ सकती हैं Pakistan को मुश्किलें? Pakistan | Munir #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T20:30:02+00:00

Why Trump and Iran both want to 'win' a ceasefire deal | Global News Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T21:00:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers