भोपाल में आज निकलेगी भव्य नौका तिरंगा यात्रा, 350 से ज्यादा नावों पर लहराएगा तिरंगा, CM मोहन यादव भी होंगे शामिल
राजधानी भोपाल का बड़ा तालाब आज एक अनोखे और देशभक्ति से भरे नजारे का गवाह बनने जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर यहां बड़ी नौका तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आज सुबह 11 बजे बोट क्लब से शुरू होने वाली इस यात्रा में 350 से ज्यादा नावों पर एक साथ राष्ट्रध्वज तिरंगा लहराता हुआ दिखाई देगा। इस आयोजन के दौरान जल, थल और नभ तीनों ही दिशाएं देशभक्ति के रंग में रंगी नजर आएंगी। आप भी इस अनोखे नजारे को देखने के लिए अपना समय तय कर सकते हैं और इस राष्ट्रभक्ति के उत्सव का हिस्सा बन सकते हैं।
इस ऐतिहासिक यात्रा में देशभर से आए वाटर स्पोर्ट्स के खिलाड़ियों के साथ मध्यप्रदेश के स्थानीय खिलाड़ी, युवा, विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल होने जा रहे हैं। आयोजकों के अनुसार, 1000 से अधिक खिलाड़ी और आम लोग इस बड़े आयोजन का हिस्सा बनेंगे। जब बड़े तालाब की लहरों के बीच एक साथ सैकड़ों नावें उतरेंगी, तो वहां का नजारा बेहद शानदार होगा। नावों पर सवार सभी प्रतिभागी सम्मान के साथ अपने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे रहेंगे। तालाब की लहरों पर तिरंगे से सजी नावों का यह बेड़ा पूरे शहर के लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहेगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोगों के दिलों में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को और मजबूत करना है।
बड़ी झील से देश को मिलेगा देशभक्ति का संदेश
सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने इस आयोजन की महत्ता बताते हुए कहा कि भोपाल की बड़ी झील हमारे शहर की पहचान और प्राकृतिक सुंदरता का प्रमुख केंद्र है। इसी झील पर नौका तिरंगा यात्रा के जरिए पूरे देश को देशभक्ति का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य लक्ष्य है कि नभ से लेकर जल तक हर जगह हमारा तिरंगा शान से लहराता हुआ नजर आए।
सुरक्षा और ट्रैफिक के पुख्ता इंतजाम
इस बड़े आयोजन को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक व्यवस्था तक सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। खेल मंत्री विश्वास सारंग ने जिला प्रशासन, खेल विभाग, पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बोट क्लब और बड़े तालाब के पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया है। उन्होंने नावों के संचालन, सुरक्षा व्यवस्था, गोताखोरों की तैनाती, एसडीआरएफ के जवानों की मुस्तैदी, ट्रैफिक व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग और साफ-सफाई सहित सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कार्यक्रम में आने वाले सभी नागरिकों और खिलाड़ियों की सुरक्षा को सबसे पहली प्राथमिकता दी जाए। नावों के संचालन के दौरान भी सुरक्षा के सभी नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है।
देशभर के वाटर स्पोर्ट्स खिलाड़ी होंगे शामिल
इस नौका तिरंगा यात्रा में मध्यप्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ियों के साथ देश के अलग-अलग राज्यों से आए वाटर स्पोर्ट्स के खिलाड़ी भी पूरे उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे हैं। युवाओं और खिलाड़ियों की बड़ी संख्या में भागीदारी को देखते हुए आयोजन को भव्य और आकर्षक बनाने की पूरी तैयारी की गई है। खेल मंत्री विश्वास सारंग ने सभी शहरवासियों और प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे आज बड़ी संख्या में बोट क्लब पहुंचकर इस ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा का हिस्सा बनें और राष्ट्रध्वज के सम्मान में अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराएं।
7 लाख में साफ़ करवाए दांत, अचानक जबड़े से निकलने लगा धुआं, अफसोस करने लगी महिला!
सोशल मीडिया पर एक महिला ने तुर्की जाकर अपने दांतो की सफाई का ट्रीटमेंट करवाने का एक्सपीरियंस शेयर किया. यूके में डेंटल केयर के महंगे दाम की वजह से 26 साल की महिला तुर्की गई थी. लेकिन वहां सात लाख खर्च करने के बाद उसे जो अनुभव हुआ, उसने लड़की के भी होश उड़ा दिए.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News18









