Responsive Scrollable Menu

Padmini Ekadashi 2026: 3 साल बाद बना दुर्लभ संयोग, जानिए पद्मिनी एकादशी की सही तिथि, पूजा विधि और महत्व

Padmini Ekadashi 2026: हिंदू धर्म में अधिकमास को बेहद पुण्यदायी और आध्यात्मिक उन्नति का समय माना जाता है। इसी माह में आने वाली पद्मिनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सुख-समृद्धि, शांति और पुण्य की प्राप्ति होती है। खास बात यह है कि पद्मिनी एकादशी हर साल नहीं आती, बल्कि लगभग तीन साल में एक बार अधिकमास में पड़ने के कारण इसका दुर्लभ संयोग बनता है।

क्यों खास होती है पद्मिनी एकादशी?
हिंदू पंचांग चंद्रमा की गति पर आधारित होता है, जबकि सौर वर्ष अलग गणना पर चलता है। दोनों के बीच हर साल करीब 11 दिनों का अंतर आ जाता है। इसी अंतर को संतुलित करने के लिए लगभग तीन साल में एक अतिरिक्त महीना जोड़ा जाता है, जिसे अधिकमास या पुरुषोत्तम मास कहा जाता है। यही वजह है कि इस माह में पड़ने वाली पद्मिनी एकादशी को बेहद दुर्लभ और फलदायी माना जाता है।

अधिकमास में पड़ेंगी दो खास एकादशियां

  • पद्मिनी एकादशी (कमला एकादशी) – 27 मई 2026  
  • परमा एकादशी – 11 जून 2026

पद्मिनी एकादशी 2026 तिथि और शुभ समय
पद्मिनी एकादशी का व्रत बुधवार, 27 मई 2026 को रखा जाएगा।

  • एकादशी तिथि प्रारंभ – 26 मई 2026, सुबह 5:10 बजे  
  • एकादशी तिथि समाप्त – 27 मई 2026, सुबह 6:21 बजे

उदयातिथि के अनुसार 27 मई को व्रत रखा जाएगा।

व्रत के नियम
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकादशी व्रत का पालन दशमी तिथि से ही शुरू माना जाता है। इस दौरान सात्विक भोजन करना शुभ माना गया है। कई लोग नमक का त्याग करते हैं और जौ या चावल से बने हल्के भोजन का सेवन करते हैं। व्रत के समय संयम, सत्य और भगवान विष्णु के नाम का स्मरण विशेष फलदायी माना गया है।

पद्मिनी एकादशी पूजा विधि

  • ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें।
  • स्वच्छ वस्त्र पहनकर पूजा स्थल को साफ करें।
  • भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें।
  • गंगाजल से अभिषेक कर चंदन और अक्षत अर्पित करें।
  • भगवान विष्णु को तुलसी दल और पीले फल चढ़ाएं।
  • माता लक्ष्मी को लाल पुष्प अर्पित करें।
  • घी का दीपक जलाकर विष्णु सहस्रनाम या “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें।
  • अंत में आरती कर प्रसाद वितरित करें।

दान-पुण्य का महत्व
पद्मिनी एकादशी पर दान-पुण्य करना अत्यंत शुभ माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र, घी और फल दान करने से कई गुना पुण्य प्राप्त होता है। यह व्रत केवल भक्ति ही नहीं बल्कि सेवा और सद्भाव का भी प्रतीक माना जाता है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषीय आधार पर दी गई है। हरिभूमि.कॉम इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Continue reading on the app

आपका पैसा- 25 हजार की सैलरी में कैसे बनें करोड़पति:फाइनेंशियल एक्सपर्ट से जानें बचत और निवेश के 9 नियम, न करें ये 13 गलतियां

भारत में ज्यादातर नौकरियों की शुरुआती सैलरी 20-25 हजार रुपए महीने होती है। अगर ये कहा जाए कि इस सैलरी में भी आप करोड़पति बन सकते हैं, तो शायद ये बात पढ़कर हैरानी हो, लेकिन ये मुमकिन है। कम सैलरी से कोई फर्क नहीं पड़ता है, फर्क इस बात से पड़ता है कि हम पैसे को कैसे मैनेज करते हैं। समय पर शुरुआत, सही प्लानिंग और डिसिप्लिन्ड निवेश से कम सैलरी में भी बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है। आज ‘आपका पैसा’ कॉलम में जानेंगे कि 25,000 की सैलरी में करोड़पति कैसे बन सकते हैं। साथ ही जानेंगे कि- सवाल- क्या 25,000 की सैलरी में 1 करोड़ का फंड बनाना संभव है? जवाब- हां, संभव है। इसके लिए अनुशासित निवेश और कंपाउंडिंग की ताकत का सही इस्तेमाल करना होगा। ये आसान तरीका अपनाएं- सवाल- सैलरी मिलते ही पहला कदम क्या उठाना चाहिए? जवाब- सैलरी आते ही सबसे पहले फ्यूचर प्लानिंग करें। इसका मतलब ये तय करना है कि इन पैसों को आप किस तरह और कहां खर्च करेंगे। इसे सही तरीके से मैनेज करने के लिए आप 50:30:20 का नियम फॉलो कर सकते हैं। इसे ग्राफिक से समझिए- सवाल- करोड़पति बनने के लिए हर महीने कितने रुपए निवेश करना जरूरी है? जवाब- ये पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितनी छोटी या बड़ी रकम से इन्वेस्टमेंट की शुरुआत करते हैं। म्यूचुअल फंड में लॉन्ग टर्म के लिए औसतन 12% का सालाना रिटर्न एक प्रैक्टिकल मानक है। अपनी सैलरी और बचत के हिसाब से निवेश करके आप करोड़पति बनने का सफर कितने साल में तय कर सकते हैं, ग्राफिक में देखिए- सवाल- अगर किसी की बचत अभी कम है, तो क्या फिर भी करोड़पति बनना संभव है? जवाब- हां, कम बचत से शुरुआत करने पर भी करोड़पति बनना संभव है। इसके लिए सबसे जरूरी है जल्दी शुरुआत, नियमित निवेश और धैर्य। सवाल- कम सैलरी में बचत और निवेश बढ़ाने के लिए क्या करना चाहिए? जवाब- इसका मूल मंत्र है, 'खर्च निकालने के बाद सेविंग न करें, बल्कि सेविंग निकालने के बाद खर्च करें।' सैलरी के अनुसार स्मार्ट निवेश प्लान समझिए- कम सैलरी बचत बढ़ाने के 9 टिप्स ग्राफिक में देखिए- सवाल- आमतौर पर लोग करोड़पति बनने के सफर में क्या गलती करते हैं? जवाब- करोड़पति बनने के सफर में सबसे बड़ी बाधा कम सैलरी नहीं, बल्कि फाइनेंशियल डिसिप्लिन की कमी है। लोग अक्सर निवेश को 'बचत' समझ लेते हैं, जबकि यह 'वेल्थ क्रिएशन' है। सबसे कॉमन गलती देरी से शुरुआत करना है, जिससे कंपाउंडिंग का लाभ आधा हो जाता है। ग्राफिक में देखिए, क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए- सवाल- क्या निवेश शुरू करने से पहले कोई तैयारी जरूरी है? जवाब- हां, निवेश एक दौड़ की तरह है, जिसके लिए पहले वार्म-अप जरूरी है। बिना तैयारी के निवेश करने पर इमरजेंसी में आपको अपना घाटे में चल रहा पोर्टफोलियो भी बेचना पड़ सकता है। निवेश से पहले इन 4 बातों का ध्यान रखें- सवाल- कम उम्र में निवेश शुरू करने के क्या फायदे हैं? जवाब- निवेश की दुनिया में 'समय' सबसे बड़ा खिलाड़ी है। जितनी कम उम्र में शुरुआत करते हैं, जोखिम उतना ही कम और मुनाफा उतना ही जादुई होता है। इसके मुख्य फायदे ये हैं- कंपाउंडिंग की पावर: कम उम्र में निवेश करने पर पैसे बढ़ने के लिए लंबा समय मिलता है। यहां ब्याज पर मिलने वाला ब्याज (कंपाउंड इंटरेस्ट) छोटे अमाउंट को करोड़ों में बदल सकता है। जोखिम लेने की क्षमता: युवाओं के पास जिम्मेदारियां कम होती हैं, इसलिए वे इक्विटी या स्मॉल कैप जैसे हाई-रिटर्न वाले एसेट्स में निवेश कर सकते हैं। अनुशासित जीवन: जल्दी शुरुआत करने से फिजूलखर्ची पर लगाम लगती है और छोटी उम्र से ही फाइनेंशियल डिसिप्लिन और बचत की आदत बन जाती है। जल्दी रिटायरमेंट: जो लोग 20-22 की उम्र से निवेश शुरू करते हैं, वे अक्सर 45-50 की उम्र तक 'फाइनेंशियल फ्रीडम' हासिल कर लेते हैं। ……………… ये खबर भी पढ़िए आपका पैसा- रियल एस्टेट में निवेश सही या गलत: जानें 5 बड़े फायदे, कब हो सकता नुकसान, एक्सपर्ट से समझें, कैसे बनें स्मार्ट इन्वेस्टर ज्यादातर लोग मानते हैं कि प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करना सबसे सुरक्षित और भरोसेमंद ऑप्शन है, लेकिन क्या यह हर किसी के लिए सही है? निवेश के बदलते दौर में यह सवाल और भी अहम हो जाता है। रियल एस्टेट निवेश का पॉपुलर ऑप्शन है। हालांकि, इसमें फायदे के साथ कई जोखिम भी होते हैं। इसलिए निवेश से पहले रियल-एस्टेट के बारे में विस्तार से समझना जरूरी है। आगे पढ़िए...

Continue reading on the app

  Sports

IPL के एक से ज्यादा सीजन में 25 विकेट लेने का रिकॉर्ड, भारत के लिए सिर्फ एक बॉलर ने किया कारनामा

bhuvneshwar kumar record: भुवनेश्वर कुमार ने पहले क्वालीफायर मैच में पहला विकेट लेकर इस सीजन अपने 25 विकेट पूरे कर लिए. इसी के साथ वह एक से ज्यादा आईपीएल सीजन में 25 विकेट हासिल करने वाले भारत के पहले गेंदबाज बन गए. इससे पहले भुवी ने सनराइजर्स हैदराबाद की जर्सी में 2017 आईपीएल में 26 विकेट चटकाए थे. Tue, 26 May 2026 23:33:17 +0530

  Videos
See all

Uttarakhand Tourism 2026: नैनीताल बना 'Heat Station'! पहाड़ों में गर्मी से पर्यटकों का बुरा हाल! Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T19:30:26+00:00

News Ki Pathshala LIVE | PM Modi के फॉर्मूले से ही युद्ध रुकेगा अब Donald Trump ने भी ये मान लिया ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T19:57:22+00:00

UP Road Accident: हाईवे बना मौत का रास्ता! एक के बाद एक दर्दनाक हादसे | Highway Accident News Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T20:00:40+00:00

बद्रीनाथ केदारनाथ... श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, पहाड़ों पर दबाव जारी | Uttarakhand | Hill Station #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T19:15:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers