Responsive Scrollable Menu

Noida में असम की युवती की हत्या का आरोपी Raman Raj गिरफ्तार, बिहार से ला रही पुलिस

गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा सेक्टर-49 थानाक्षेत्र के बरौला गांव में स्थित एक पीजी में असम की एक युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी रमन राज को बुधवार को बिहार के कटिहार से गिरफ्तार किया। अपर पुलिस उपायुक्त मनीषा सिंह ने बताया कि आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धारदार हथियार से वार किए जाने और अधिक रक्तस्राव से मौत की पुष्टि हुई है।

पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर बिहार से नोएडा ला रही है। हत्या के बाद आरोपी बिहार में अपने गृह नगर भाग गया था। असम की बीपीओ कर्मी 19 वर्षीय महक अहमद का शव मंगलवार को बरौला गांव में पड़ोस में रहने वाले एक युवक के कमरे में मिला था।

पुलिस के अनुसार, रमन बीटेक कर चुका है और पहले नोएडा की एक आईटी कंपनी में काम करता था। पूछताछ में उसने बताया कि उसकी महक से दोस्ती थी। घटना वाली रात दोनों बातचीत कर रहे थे।

इसी दौरान महक ने उसकी पूर्व प्रेमिका के बारे में कथित तौर पर कुछ अपशब्द कह दिए, जिससे वह आक्रोशित हो गया और धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। महक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर धारदार हथियार के करीब 10 वार और अत्यधिक रक्तस्राव से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद करने का प्रयास करेगी।

महक करीब तीन सप्ताह पहले अपने माता-पिता को बिना बताए असम से अपनी सहेली के साथ नोएडा आई थी और एक कॉल सेंटर में काम कर रही थी।

Continue reading on the app

Leh Ladakh Earthquake: लद्दाख के लेह में 5.5 तीव्रता का भूकंप, कोई नुकसान नहीं

लद्दाख के लेह में गुरुवार सुबह 5.5 तीव्रता का भूकंप आया, जिसकी गहराई 10 किलोमीटर मापी गई.

Continue reading on the app

  Sports

स्वतंत्रता दिवस 2026, भारत का 600वां टेस्ट मैच, श्रीलंका में ऐतिहासिक पल पर क्या बोले गिल-गंभीर

2026 में स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका में अपना 600वां टेस्ट मैच खेलेगी। कप्तान ने इसे खास बताया और देश के लिए खेलने के गर्व को साझा किया। यह ऐतिहासिक मील का पत्थर भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का क्षण है। Fri, 14 Aug 2026 19:13:03 +0530

  Videos
See all

Mahabharat: Caste Census 2027 की शुरूआत! | Amit Shah Vs Rahul Gandhi | PM Modi | NDA Vs INDI #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T13:45:03+00:00

Caste Census in India: आजादी के बाद देश में पहली बार जाति जनगणना ! #shorts #censusindia #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T13:43:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers