Responsive Scrollable Menu

Delhi में Independence Day की सुबह हो सकती है बारिश, IMD का 70 प्रतिशत अनुमान

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा फहराएंगे और देश में बहुप्रतीक्षित राष्ट्रीय समारोह आयोजित होंगे।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 15 अगस्त को दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। साथ ही सुबह चार बजे से छह बजे के बीच लगभग (पांच मिलीमीटर) हल्की बारिश होने का 70 प्रतिशत अनुमान है। ‘स्काईमेट वेदर’ के महेश पलावत के अनुसार, दिल्ली में बारिश का दौर 14 अगस्त की रात से शुरू हो सकता है और स्वतंत्रता दिवस की सुबह तक जारी रह सकता है।

उन्होंने कहा, “आज और कल मौसम शुष्क रहेगा, क्योंकि मानसून ट्रफ दक्षिण की ओर बनी हुई है और कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम ओडिशा तथा पश्चिम बंगाल के ऊपर स्थित है। इसके बाद मानसून ट्रफ के उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने की संभावना है और 15 अगस्त के आसपास दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो सकता है। पलावत ने कहा कि इसी दौरान मानसून ट्रफ दिल्ली सहित गंगा के मैदानी क्षेत्रों के ऊपर रहने की संभावना है।

इसके प्रभाव से दिल्ली में 15 अगस्त की सुबह व्यापक स्तर पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि बारिश की शुरुआत 14 अगस्त की रात से हो सकती है और 15 अगस्त की सुबह तक जारी रह सकती है। सुबह के बाद कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश होने की संभावना है।

आईएमडी के मुताबिक, 14-15 अगस्त के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में कई स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 15 अगस्त को व्यापक बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने 14 से 18 अगस्त के बीच इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान जताया है।

बारिश की संभावना के बावजूद, तापमान के काफी हद तक सामान्य बने रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। आईएमडी ने बताया कि अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 से 3.1 डिग्री सेल्सियस तक कम रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है।

Continue reading on the app

ED ने Best Foods मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जितेश गुप्ता को गिरफ्तार किया

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दबाव वाली संपत्तियों के लिए समाधान पेशेवर एवं परिसमापक के रूप में काम करने वाले जितेश गुप्ता बुधवार को धनशोधन रोधक कानून के तहत गिरफ्तार किया है। ईडी ने बुधवार को यह जानकारी दी। दिवाला समाधान पेशेवर गुप्ता दो कंपनियों-‘होमस्टेड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट’ और ‘गोल्डन पीकॉक रेजिडेंस’ के लिए समाधान पेशेवर और परिसमापक के तौर पर काम कर रहा था।

इन दोनों कंपनियों के खिलाफ दिवाला एवं ऋण शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) के तहत कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया चल रही थी। संघीय जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा कि देश में प्रीमियम बासमती चावल का प्रसंस्करण करने वाली सबसे बड़ी कंपनियों में से एक, बेस्ट फूड्स के खिलाफ़ जांच से जुड़े धनशोधन मामले में यह गिरफ्तारी की गई। ईडी का यह मामला धनशोधन रोधक अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज किया गया है।

यह मामला बेस्ट फ़ूड्स के प्रवर्तक दिनेश गुप्ता के ख़िलाफ सीबीआई की प्राथमिकी पर आधारित है। दिनेश गुप्ता पर आरोप है कि उसने मुखौटा कंपनियों के ज़रिये बैंक ऋण का पैसा दूसरी जगहों पर लगाया। ईडी ने अगस्त 2025 में दिनेश गुप्ता को गिरफ़्तार किया था।

निदेशालय का दावा है कि जितेश गुप्ता ने आईआरपी/आरपी के तौर पर, अपनी मर्ज़ी से उन दावों को फिर से मंज़ूरी दे दी, जिन्हें उसने पहले फ़र्जी और धोखाधड़ी वाला बताकर खारिज कर दिया था। ईडी ने कहा कि इस कार्रवाई से ऋणदाताओं की समिति की संरचना बदल गई और इससे ऐसी समाधान योजना को मंजूरी का रास्ता साफ हुआ, जिसे दिनेश गुप्ता की ओर से सामने रखे गए व्यक्ति के नाम पर पेश किया गया था और जिसका पैसा उसके नियंत्रण वाली एक संस्था के जरिये लगाया गया था। जांच एजेंसी ने आरोप लगाया कि जितेश गुप्ता ने दिनेश गुप्ता से जुड़े एक व्यक्ति को संभावित समाधान आवेदक के तौर पर भी सिफारिश की थी।

Continue reading on the app

  Sports

Who is Hasan Mahmud: कौन हैं हसन महमूद? जिन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम के उड़ाए परखच्चे, भारत में भी रच चुके हैं इतिहास

Who is Hasan Mahmud: बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने घातक गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में महज 198 रनों पर ढेर कर दिया. हसन 6 विकेट चटकाकर ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर 5 विकेट हॉल लेने वाले पहले बांग्लादेशी बॉलर बने. भारत और पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद अब कंगारुओं के घर में उनका यह स्पेल यादगार बन गया. Thu, 13 Aug 2026 18:42:45 +0530

  Videos
See all

Bhaiyaji Kahin: Surya Maithil ने विपक्ष से ये क्या पूछ लिया? Parliament | Amit Shah | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T13:16:36+00:00

भूपेश बघेल के बयान पर गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत | Chhattisgarh | BJP | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T13:16:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers