रणवीर सिंह का विवादों से रहा पुराना नाता, डॉन 3 से पहले न्यूड फोटोशूट, AIB और कांतारा विवाद में फंसे थे धुरंधर सुपरस्टार
Ranveer Singh Controversies: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों ‘डॉन 3’ विवाद को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं. जानकारी के अनुसार, डॉन 3 छोड़ने को लेकर एक्टर पर फिल्म वर्कर्स बॉडी यानी FWICE ने बैन लगा दिया है. बॉडी ने फिल्म से जुड़े लोगों को आदेश दिया है कि उनके साथ काम न किया जाए. हालांकि. ऐसा पहली बार नहीं है जब वो विवादों पर फंसे हो. इससे पहले वे एआईबी, न्यूड फोटोशूट और कांतारा को लेकर विवादों में आ चुके हैं. आइए जानते हैं कि उनके पुराने विवादों के बारे में-
‘डॉन 3’ छोड़ने पर बढ़ा विवाद
रणवीर सिंह को लेकर खबर सामने आई थी कि उनके ऊपर FWICE ने बैन लगा दिया है यानी बॉडी की तरफ से आदेश दिया गया कि फिल्म से जुड़े लोग उनके साथ काम न करें. इस मामले में ‘डॉन 3’ के डायरेक्टर फरहान अख्तर का कहना है कि फिल्म की शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले फिल्म छोड़ दी. इससे मेकर्स को भारी नुकसान हुआ. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरहान अख्तर और एक्सेल एंटरटेनमेंट को इस फैसले से करोड़ों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा. वहीं कल ही रणवीर की तरफ से बयान जारी कर कहा गया कि उन्होंने पूरे मामले में गरिमा बनाए रखने के लिए चुप्पी साधी हुई थी और वह ‘डॉन’ फ्रैंचाइज़ी से जुड़े सभी लोगों की रिस्पेक्ट करते हैं.
‘कांतारा’ विवाद पर मांगनी पड़ी थी माफी
धुरंधर एक्टर ने पिछले साल नवंबर में एक अवॉर्ड फंक्शन में ‘कांतारा’ के ‘दैव’ नृत्य की मिमिक्री की थी. उस दौरान उन्होंने इस किरदार को ‘फीमेल घोस्ट’ कह दिया था. जिसके बाद उन पर लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा. मामला इतना बढ़ गया कि उनके खिलाफ एफआईआर तक दर्ज की गई. मामला कोर्ट तक पहुंचा, जिसके बाद रणवीर को मैसूर के चामुंडेश्वरी मंदिर जाकर माफी मांगनी पड़ी थी. बता दें कि यह विवाद खासतौर पर साउथ इंडिया में काफी बड़ा मुद्दा बन गया था और सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी जमकर आलोचना की थी.
रणवीर के न्यूड फोटोशूट ने मचा दिया था हंगामा
इसके अलावा साल 2022 में रणवीर सिंह का एक न्यूड फोटोशूट सोशल मीडिया से लेकर देशभर में चर्चा मुद्दा बन गया था. उन्होंने ये विवादित शूट एक मैगजीन के लिए करवाया था. इस बोल्ड शूट के बाद उनके खिलाफ कई पुलिस शिकायतें दर्ज हुई थीं. जिसमें उन पर अश्लील कंटेंट फैलाने का आरोप लगा था. इतना ही नहीं उनके इस फोटो शूट के बाद सोशल मीडिया तीखी बहस छिड़ गई थी.
ये भी पढ़ें: बॉबी देओल की 'बंदर' से लेकर शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' तक, जून में थिएटर में रिलीज होगीं ये 7 मूवीज
AIB शो के वजह से हुई थी FIR
रणवीर सिंह आज से करीब 12 साल पहले ‘AIB नॉकआउट’ रोस्ट शो को लेकर भी विवादों में घिरे थे. इस शो में करण जौहर, अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिंहा भी शामिल हुए थे. इस रोस्ट शो में कई अश्लील शब्दों और डबल मीनिंग कमेंट्स किए गए थे. जिसको लेकर भारी विवाद हुआ था. इस मामले में रणवीर समेत कई लोगों के खिलाफ एफआईआर हुई थी. उस समय सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोजना हुई और देश की संस्कृति और युवा को खराब करने के आरोप लगे थे.
अनुष्का शर्मा और विज्ञापन को लेकर भी हुआ विवाद
इतना ही नहीं रणवीर सिंह ‘कॉफी विद करण’ में अपने एक बयान को लेकर भी विवाद आए थे. उन्होंने शो में अनुष्का शर्मा को ऐसी बात बोल दी थी जो सेक्सिस्ट थी. जिसे लोगों ने सही नहीं माना था. इसके अलावा वह जैक एंड जोन्स ब्रांड के एक एडवरटाइजमेंट को लेकर भी विवाद में घिर चुके हैं. दरअसल, इस कर्मर्शियल शूट के दौरान रणवीर के कंधे पर एक महिला लटकी हुई दिखाई गई थी. जिसे लोगों ने इसे महिलाओं का अपमान उन्हें गलत तरीके से दिखाने वाला बताया. हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद पोस्टर हटा लिए गए थे.
ये भी पढ़ें: ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए 11 साल की उम्र में करा था ये काम, राखी सावंत ने अब किया बड़ा खुलासा
इंतजार खत्म! 13 साल बाद दिल्ली सरकार ने फिर बनाना शुरू किए नए राशन कार्ड; घर बैठे ऐसे करें आवेदन
Delhi Ration Card: दिल्ली में रहने वाले राशन कार्ड धारकों और नया कार्ड बनवाने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि राजधानी में 13 साल बाद नए राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया फिर से शुरू की जा रही है. अब लोग घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. बता दें कि पहले राशन कार्ड बनवाने के लिए परिवार की सालाना आय सीमा 1.20 लाख रुपये थी. लेकिन अब 2.5 लाख रुपए तक की वार्षिक आय वाले परिवारों को भी दिल्ली सरकार मुफ्त राशन उपलब्ध कराएगी. आज (26 मई) मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में चली कैबिनेट की बैठक में राशन कार्ड के लिए EWS आय सीमा 1.20 लाख से बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये करने का निर्णय लिया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा परिवारों को राशन व्यवस्था का लाभ मिले. साथ ही, CBDC आधारित नई व्यवस्था के माध्यम से राशन का लाभ सीधे लोगों के खातों तक पहुंचेगा. तो आइए यहां जानते हैं राशन कार्ड अप्लाई करने का पूरा प्रोसेस.
Families in Delhi with an annual income of up to ₹2.5 lakh will now be eligible for free ration under the public distribution system.
— CMO Delhi (@CMODelhi) May 26, 2026
In a Cabinet meeting chaired by Chief Minister Smt. Rekha Gupta, the Delhi Government raised the EWS income limit for ration cards from ₹1.20… pic.twitter.com/D7Lm254ozl
7 लाख से ज्यादा फर्जी राशन कार्ड रद्द
आपको बता दें कि सरकार ने राशन सिस्टम की जांच करवाई, जिसमें बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां सामने आईं. जांच के बाद करीब 7.72 लाख फर्जी और अमान्य राशन कार्ड रद्द कर दिए गए. इनमें कई ऐसे लोग मिले जो तय आय सीमा से ज्यादा कमाते थे. कुछ लोग लंबे समय से राशन नहीं ले रहे थे, कई कार्ड मृत लोगों के नाम पर चल रहे थे और हजारों कार्ड डुप्लिकेट पाए गए.
पिछले 13 साल से दिल्ली की जनता, लाखों गरीब लोगों को नए राशन कार्ड बनाने का मौका कभी नहीं मिला।
— CMO Delhi (@CMODelhi) May 21, 2026
नए राशन कार्ड बनाने का काम हमने शुरू किया है। पहले हमने राशन की व्यवस्थाओं का व्यापक ऑडिट किया। लगभग 1 लाख 44 हजार लोग ऐसे थे जो इनकम क्राइटेरिया के ऊपर थे और 35,800 लोग ऐसे थे… pic.twitter.com/EGRmNUxKZX
ऑनलाइन शुरू हुआ आवेदन, ऐसे करें अप्लाई
सरकार ने अब सही और पात्र लोगों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं. ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि राशन कार्ड के लिए आवेदन कैसे होगा? चलिए हम आपको यहां बताते हैं-
-
राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए edistrict.delhigovt.nic.in के जरिए अप्लाई करना होगा.
-
आपको ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर लॉगिन करना होगा और यूजर आईडी और पासवर्ड बनाना होगा.
-
लॉगिन करके आप अपनी जानकारी भरकर लॉगिन कर सकते हैं.
After 13 years, Delhiites can finally apply for new ration cards again.
— CMO Delhi (@CMODelhi) May 26, 2026
The Delhi Government has restarted the process with a fully online and transparent system through the e-District Portal, making applications simpler and more accessible from home.
Required documents:
????… pic.twitter.com/sThgR5i1uj
जरूरी दस्तावेज
-
आधार कार्ड
-
निवास प्रमाण पत्र
-
आय प्रमाण पत्र
-
परिवार के सदस्यों की जानकारी
CM Delhi, Rekha Gupta (@gupta_rekha) posts,
— Press Trust of India (@PTI_News) May 26, 2026
"अब ₹2.5 लाख तक की वार्षिक आय वाले परिवारों को भी दिल्ली सरकार मुफ्त राशन उपलब्ध कराएगी। आज कैबिनेट की बैठक में राशन कार्ड के लिए EWS आय सीमा ₹1.20 लाख से बढ़ाकर ₹2.5 लाख करने का निर्णय लिया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा परिवारों को… pic.twitter.com/O7c5fTTLEH
यह भी पढ़ें- दिल्ली जिमखाना क्लब विवाद पहुंचा हाईकोर्ट, केंद्र सरकार को जारी हुआ नोटिस; तुषार मेहता और सिंघवी ने दी ये दलीलें
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation













.jpg)





