Responsive Scrollable Menu

विराट कोहली ने रचा इतिहास, IPL के लगातार 4 सीजन में इस कारनामे को करने वाले बने पहले बल्लेबाज

IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने आईपीएल में इतिहास रच दिया है. गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले जा रहे क्वालीफायर-1 मैच में कोहली ने 43 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने आईपीएल में वो कारनामा किया जो अब तक कोई नहीं कर पाया था.

Continue reading on the app

Kal Ka Mausam: यूपी में कल भी जारी रहेगा गर्मी का सितम, बिहार समेत इन राज्यों में बारिश को लेकर IMD अलर्ट जारी

कल का मौसम, 27 मई: मौसम के बदले मिजाज ने एक बार फिर लोगों को चिंता और राहत दोनों के बीच लाकर खड़ा कर दिया है. दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में दोपहर के समय सूरज की तपिश इस कदर बढ़ गई है कि लोगों का घर से बाहर निकलना पूरी तरह मुश्किल हो चुका है. तेज धूप, झुलसाने वाली गर्म हवाएं और बढ़ती उमस ने आम जनजीवन को बेहाल कर दिया है. इस तपती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने एक बड़ी और राहत भरी खबर दी है.

कल का IMD अपडेट क्या है?

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी ने बुधवार, 27 मई, 2026 के लिए देश के कई हिस्सों में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने आंधी-तूफान के साथ ही बिजली गिरने को लेकर भी अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है. खासकर पूर्वी राज्यों और पहाड़ी इलाकों में कल मौसम का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है. आइए विस्तार से जानते हैं कि कल आपके राज्य और शहर में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है.

दिल्ली में आंधी और बारिश का डबल अटैक

देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए कल का दिन बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है. दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद जताई गई है. तापमान में इस बढ़ोतरी के बावजूद मौसम विभाग का कहना है कि 27 और 28 मई को दिल्ली-एनसीआर के लोगों को भयंकर आंधी और बारिश का सामना करना पड़ सकता है. इस दौरान हवा की रफ्तार काफी तेज होने वाली है.

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, कल दिल्ली में 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी आंधी चल सकती है. इस आंधी के बाद होने वाली हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आएगी, जिससे पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से दिल्लीवालों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. हालांकि, तेज हवाओं के चलते सड़क पर चलने वाले लोगों और वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में अलर्ट हुआ जारी

दिल्ली के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में भी गर्मी का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है. राजधानी लखनऊ में बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है, जिससे दिन के समय उमस और गर्मी परेशान करेगी. हालांकि, उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए आने वाले दिन राहत और आफत दोनों साथ लेकर आ रहे हैं.

मौसम विभाग के मुताबिक सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बरेली, हरदोई, शाहजहांपुर, इटावा, जालौन, सीतापुर, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, बहराइच, हमीरपुर, झांसी, मेरठ, नोएडा, आगरा, मथुरा, अयोध्या और प्रयागराज में गुरुवार से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. इन सभी जिलों में 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भयंकर आंधी चलने की चेतावनी दी गई है. इतनी तेज रफ्तार की हवाएं पेड़ों और कमजोर मकानों को नुकसान पहुंचा सकती हैं, इसलिए प्रशासन ने लोगों को आंधी के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की चेतावनी दी है.

 बिहार में भयंकर आंधी की चेतावनी

बिहार में भी कल मौसम का हाल दिल्ली और उत्तर प्रदेश जैसा ही मिला-जुला रहने वाला है. राजधानी पटना में बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जिससे लोगों को हल्की गर्मी का अहसास होगा. लेकिन असली बदलाव 28 मई से देखने को मिलेगा, जब राज्य के एक बड़े हिस्से में मानसून पूर्व की गतिविधियों में तेजी आएगी.

मौसम विभाग ने बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गया, जहानाबाद, गोपालगंज, सिवान, बक्सर, भोजपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, भागलपुर, अररिया, किशनगंज और मुंगेर जैसे जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में तेज बारिश के साथ ही जोरदार आंधी चलने की भी आशंका है. किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थानों पर रख लें ताकि उन्हें किसी तरह का नुकसान न उठाना पड़े.

झारखंड और पश्चिम बंगाल में तूफान की दस्तक

उत्तर भारत के साथ-साथ पूर्वी भारत के राज्यों में भी मौसम का मिजाज पूरी तरह बिगड़ने वाला है. झारखंड और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में भयंकर तूफान और मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. झारखंड के गिरिडीह, देवघर, दुमका, साहेबगंज, जामताड़ा, बोकारो, हजारीबाग, धनबाद, रामगढ़ और जमशेदपुर जैसे प्रमुख जिलों में मौसम विभाग ने विशेष सतर्कता बरतने को कहा है. इन इलाकों में आने वाले दिनों में 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से विनाशकारी हवाएं चल सकती हैं और गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है.

इसी तरह का मौसम पश्चिम बंगाल के भी कई जिलों में देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों और पूर्वी राज्यों में बिजली गिरने की घटनाओं को लेकर सबसे ज्यादा चिंता जताई है. लोगों से अपील की गई है कि जब मौसम खराब हो, तो वे पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें और अपने घरों के अंदर ही रहें.

यह भी पढ़ें: Weather Update: दुनिया के टॉप-100 सबसे गर्म शहरों में 98 भारत के, बिलासपुर टॉप पर; देखें लिस्ट

Continue reading on the app

  Sports

Rajat Patidar: 14 चौके-छक्के… रजत पाटीदार की रिकॉर्डतोड़ पारी, 33 गेंदों में किए कई बड़े कारनामे

Rajat Patidar vs Gujarat Titans: आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-1 मैच मैच आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन बनाए. रजत पाटीदार की ओर से कप्तानी पारी देखने को मिली, जो रिकॉर्ड्स से भरी रही. Tue, 26 May 2026 22:01:51 +0530

  Videos
See all

India Oman Gas Pipeline: Hormuz का खेल खत्म, भारत-ओमान तेल पाइपलाइन बदलेगा गेम | LPG Crisis | Iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T17:06:56+00:00

Mojtaba Khamenei Threatens Israel: 'इजरायल का नामोनिशान मिटा देंगे' | Iran vs Israel #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T17:08:03+00:00

Middle East Crisis Update:इजरायल के भीषण हमले से कांपा लेबनान! Hezbollah खत्म?Israel Attacks Lebanon #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T17:14:13+00:00

Lucknow Kasmandi Kalan Dispute: कसमंडी कलां में क्यों बढ़ा तनाव? | Pasi vs Muslim Ground Report #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T17:15:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers