Responsive Scrollable Menu

UP News: Kasmandi Qila Masjid में नमाज पर रोक, छावनी बना इलाका, अफवाह फैलाने वाले जाएंगे जेल |Police

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कसमंडी इलाके से इस वक्त की सबसे बड़ी और संवेदनशील खबर सामने आ रही है। कसमंडी में स्थित 'किला-मस्जिद' विवाद को देखते हुए जिला प्रशासन ने बकरीद के मौके पर वहां नमाज़ अदा करने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। कानून-व्यवस्था न बिगड़े, इसके लिए पूरे इलाके में भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात कर दी गई है। इस वीडियो में जानिए कसमंडी किला-मस्जिद विवाद का पूरा सच। एक तरफ जहां मुस्लिम पक्ष का दावा है कि यह एक पुरानी मस्जिद है, वहीं दूसरी तरफ पासी समाज का कहना है कि यह उनके पूर्वज राजा कंस का ऐतिहासिक किला है और इसे संरक्षित स्मारक घोषित किया जाना चाहिए। बकरीद के त्योहार पर दोनों पक्षों के बीच किसी भी टकराव को रोकने के लिए प्रशासन ने इस विवादित परिसर में नमाज़ बैन कर दी है। पूरे इलाके में बैरिकेडिंग कर दी गई है और सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों से पल-पल की निगरानी की जा रही है। UP News: The most significant and sensitive news of the moment is coming from the Kasmandi area of ​​Lucknow, the capital of Uttar Pradesh. In light of the ongoing dispute over the fort-mosque in Kasmandi, the district administration has completely banned prayers there on the occasion of Bakrid. To prevent law and order, a heavy police force and PAC have been deployed throughout the area. Learn the full truth about the Kasmandi fort-mosque dispute in this video. While the Muslim side claims that the fort is an old mosque, the Pasi community insists that it is the historical fort of their ancestor, King Kansa, and should be declared a protected monument. To prevent any conflict between the two sides on the occasion of Bakrid, the administration has banned prayers in the disputed complex. The entire area has been barricaded, and CCTV and drone cameras are monitoring the situation on a daily basis. #upnews #Kasmandi #KilaMasjid #BreakingNews #HindiNews #Namaz #LawAndOrder #PoliceAlert #UttarPradesh #IndiaNews #TrendingNews #LatestNews #Security #religiousnews ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/

Continue reading on the app

महाराष्ट्र में मीरा रोड सोसायटी में बकरों को लेकर हंगामा, हिंदू संगठनों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ, जानिए क्या है पूरा मामला?

मुंबई से सटे मीरा रोड की पूनम क्लस्टर सोसायटी में बकरों को लेकर शुरू हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। दरअसल हिंदू संगठनों ने सोसायटी परिसर में हनुमान चालीसा का पाठ कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। यह हंगामा सोसायटी के अंदर बकरीद के लिए बकरे लाए जाने और उनके लिए शेड बनाने को लेकर शुरू हुआ था। विवाद बीती रात से ही गहरा गया था, जहां दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए थे।

दरअसल मीरा रोड स्थित पूनम क्लस्टर सोसायटी में बीती रात दो समुदायों के लोगों के बीच जमकर मारपीट भी हुई। सोमवार सुबह से ही हिंदूवादी संगठन मौके पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं प्रदर्शन के दौरान हिंदू संगठनों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया और जमकर नारेबाजी की। भीड़ अचानक बेकाबू होने लगी, जिसके बाद हालात संभालने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ा और कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया।

बकरों को किया गया शिफ्ट

वहीं भारी विवाद के बाद, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की दखल से आखिरकार मामला सुलझ गया। बकरों को टैंपो में भरकर सोसायटी परिसर से निकालकर दूसरी जगह शिफ्ट किया गया। इस घटना से क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया था, लेकिन पुलिस की तत्परता से स्थिति नियंत्रण में आई। इस पूरे विवाद की शुरुआत रविवार, 25 मई, को दिन में ही हुई थी, लेकिन देखते ही देखते मामला बढ़ गया। मीरा रोड की जिस पूनम सोसायटी में हंगामा हुआ, वहां पार्किंग क्षेत्र में बकरे बंधे हुए पाए गए थे। तनाव का मुख्य कारण बकरीद से पहले सोसायटी परिसर में बकरे रखने के लिए एक शेड का निर्माण था। सोसायटी के निवासियों और हिंदू संगठनों ने इस शेड के निर्माण का कड़ा विरोध किया था।

अवैध शेड को गिराया गया

दरअसल शिकायत मिलने के बाद महानगरपालिका ने कार्रवाई करते हुए इस अवैध शेड को गिरा दिया था। जानकारी के अनुसार, जब दोबारा यहां शेड बनाने का प्रयास किया गया तो दूसरे पक्ष के लोगों ने इसका कड़ा विरोध किया। इसी दौरान दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।

पूनम क्लस्टर सोसायटी में हुए इस हंगामे के बाद राजनीति भी गरमा गई है। कांग्रेस नेता नसीम खान ने इस पूरे विवाद के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और उसके नेता इस संवेदनशील मामले को जानबूझकर हिंदू-मुस्लिम रंग देने में जुटे हुए हैं, जिससे समाज में दरार पैदा हो।

भाजपा नेता भी विवादित स्थल पर पहुंचे

वहीं, भाजपा नेता किरीट सोमैया भी विवादित स्थल पर पहुंचे। उन्होंने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नया नगर के कुछ मुस्लिम नेता ‘मिनी पाकिस्तान’ बनाना चाहते हैं। सोमैया ने आगे आरोप लगाया कि जानबूझकर जैन समाज और हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए सोसायटी के अंदर बकरे लाकर कुर्बानी का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ऐसी गतिविधियों से जिहादी प्रवृत्ति को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा है, जो समाज के लिए हानिकारक है।

Continue reading on the app

  Sports

271 की स्ट्राइक रेट, चौके- छक्के जमा रहे थे वेंकटेश अय्यर, शुभमन गिल को नहीं आया पसंद, भेज दिया मैदान से बाहर

इंडियन प्रीमिर लीग 2026 के पहले क्वालीफायर में खेलने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ओपनर वेंकटेश अय्यर ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ तूफानी शुरुआत की. महज 6 बॉल पर 19 रन बना डाले लेकिन शुभमन गिल के पीछे दौड़कर लिए गए शानदार कैच ने उनकी पारी का अंत कर दिया. Tue, 26 May 2026 20:11:33 +0530

  Videos
See all

Rashtravad Live : 'कुर्बानी-नमाज पर रोक' वाली अफवाह Vs हकीकत ? |Bakrid Sacrifice Controversy |Debate #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T15:31:49+00:00

Khabardaar With Sweta Singh : बंगाल में बांग्लादेशी घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन | Suvendu Adhikari #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T15:36:26+00:00

Ellora Caves के पास जमीन विवाद पर सख्त एक्शन..Bakrid से पहले अलर्ट | Chhatrapati Sambhajinagar #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T15:42:28+00:00

Sahil Joshi: मीरा रोड में बकरीद को लेकर दो गुटों में झड़प | #MiraRoad #Bakrid #MumbaiNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T15:40:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers