पाकिस्तानी क्रिकेटर का रोल प्ले करेंगे फरहान अख्तर, 'Don 3' विवाद के बीच आमिर खान की फिल्म में आएंगे नजर
Farhan Akhtar Pakistani Cricketer Role: बॉलीवुड के फेमस एक्टर-डायरेक्टर और राइटर फरहान अख्तर इन दिनों रणवीर सिंह (Ranveer Singh) संग डॉन 3 (Don 3) विवाद को लेकर चर्चा में हं. इस बीच फरहान की अपकमिंग फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. खबर है कि फरहान आमिर खान (Aamir Khan) की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में पाकिस्तानी क्रिकेटर का रोल निभाते नजर आएंगे. तो चलिए विस्तार से जानते हैं, उनके रोल के बारे में-
आमिर खान की फिल्म में बनेंगे क्रिकेटर!
आमिर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म को लेकर लंबे समय से खबरें आ रही हैं. कुछ समय पहले फरहान अख्तर की फिल्म में एंट्री की भी न्यूज आई थी. वहीं, अब उनके किरदार का भी खुलाया किया गया. मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक फरहान अख्तर इस मूवी में कैमियो करते दिखाई देंगे. लेकिन उनका लंबा कैमियो होगा और वो पाकिस्तानी क्रिकेटर के रोल में दिखेंगे.
इतना ही नहीं फरहान का किरदार काफी इमोशनल भी होने वाला है.
क्या है इस फिल्म का नाम?
दरअसल, आमिर खान और निर्देशक आशुतोष गोवारीकर की जिस फिल्म में फरहान अख्तर पाकिस्तानी क्रिकेटर का रोल प्ले करेने वाले हैं, उसका टाइटल तो अभी सामने नहीं आया है. लेकिन ये फिल्म भारतीय क्रिकेट के दिग्गज लाला अमरनाथ (Lala Amarnath) की लाइफ पर बनने जा रही हैं. ये फिल्म 1947 के विभाजन और 1952 की ऐतिहासिक भारत-पाकिस्तान टेस्ट सीरीज पर अधारित होने वाली है. वहीं, फरहान फिल्म में लाला अमरनाथ के एक करीबी दोस्त की भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा, जो बंटवारे के बाद पाकिस्तान में ही रह जाते हैं.
ये भी पढ़ें- क्या धुरंधर होगी रणवीर सिंह की आखिरी फिल्म? जानें एक्टर के खिलाफ जारी 'नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव' का मतलब
किस क्रिकेटर का रोल प्ले करेंगे फरहान?
कई रिपोर्ट्स में ये खबर तो सामने आ गई है कि फरहान पाकिस्तानी क्रिकेटर का रोल प्ले करेंगे. लेकिन वो क्रिकेटर कौन है, उसका नाम अभी सामने नहीं आया है. वहीं, अभी मेकर्स ने भी फरहान की फिल्म में होने की पुष्टि नहीं की है और ना ही इस पर कोई आधिकारिक बयान दिया है. वहीं, बता दें कि इसके अलावा ये जानकारी सामने आई है कि फरहान इस प्रोजेक्ट से निर्माता के तौर पर भी जुड़े हुए हैं.
फिल्म के बारे में अधिक जानकारी
वहीं, फिल्म के बारे में बात करे तो इस प्रोजेक्ट में आमिर खान स्वतंत्र भारत के पहले कप्तान लाला अमरनाथ का किरदार निभाते नजर आएंगे. वहीं, इस फिल्म को आमिर खान, एक्सेल एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म की कहानी राजकुमार हिरानी और अभिजात जोशी ने लिखी है. फिलहाल अभी तक तो फिल्म का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है. लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म की शूटिंग अक्टूबर से शुरू होने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें- हिंदू लड़की से की शादी, लोग आज तक बुलाते हैं 'जिहादी', इस कोरियोग्राफर ने मुसलमान परिवार की सोच को लेकर किया खुलासा
पैट की प्लानिंग के सामने पराग का पॉवरप्ले, दो कप्तानों के बीच वर्चस्व की लड़ाई, मुल्लांपुर में महाभारत
pat cummins vs riyan parag fight: युवा जोश और चैंपियन अनुभव की इस टक्कर ने इस नॉकआउट मुकाबले को साल का सबसे रोमांचक मैच बना दिया है. कमिंस की करिशमाई कप्तानी को किसी साक्ष्य की दरकार नहीं है वहीं रियान पराग के पास बेहतरीन मौका है कि वो अपने खेल और रणनीति से राजस्थान को आईपीएल ट्रॉफी तक पहुंचाए.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18




















