नॉर्वे चेस: प्रग्गनानंदा और गुकेश ने आर्मागेडन में दर्ज की जीत, दिव्या ने वर्ल्ड चैंपियन को हराया
ओस्लो, 26 मई (आईएएनएस)। नॉर्वे चेस 2026 की शुरुआत ओस्लो में काफी रोमांचक अंदाज में हुई। भारतीय खिलाड़ी आर प्रग्गनानंदा और वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश दोनों ने अपने-अपने पहले क्लासिकल मैच ड्रॉ खेले। इसके बाद हुए आर्मागेडन टाई-ब्रेक में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और जीत हासिल करके अपने अभियान की बेहतरीन शुरुआत की। वहीं, दिव्या ने वर्ल्ड चैंपियन वेनजुन को शिकस्त दी।
सीनियर टीचर एग्जाम का शेड्यूल जारी, 6500 पदों पर वैकेंसी:RPSC ने 12 से 18 जुलाई तक चार ग्रुपों में बांटा; 12 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स
राजस्थान लोक सेवा आयोग की सीनियर टीचर (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इन परीक्षाओं का आयोजन 12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक किया जाएगा। आयोग ने परीक्षा के लिए अलग-अलग सब्जेक्ट की परीक्षाओं को चार ग्रुप (ए, बी, सी एवं डी) में बांटा है। ये वैकेंसी 6500 पदों पर है। करीब 12 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने आवेदन किए हैं। एग्जाम शेड्यूल… ग्रुप-ए में सोशल साइंस रखा रखा गया हैं। इस सब्जेक्ट के अभ्यर्थियों की 12 जुलाई को सुबह 10 से 12.00 बजे तक सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी। इसके बाद दोपहर 3.00 से 5.30 बजे तक सोशल साइंस विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। ग्रुप-बी में हिंदी विषय रखा गया। इस सब्जेक्ट के अभ्यर्थियों के लिए 13 जुलाई को सुबह 10 से 12.00 बजे तक सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी। इसके बाद दोपहर 3 बजे से 5.30 बजे तक हिंदी सब्जेक्ट की परीक्षा आयोजित की जाएगी। ग्रुप- सी में साइंस एवं संस्कृत सब्जेक्ट रखे गए हैं। इन विषयों के सभी अभ्यर्थियों के लिए 14 जुलाई को सुबह 10 से 12.00 बजे तक सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी। इसके बाद दोपहर 3.00 से 5.30 बजे तक साइंस विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 15 जुलाई को सुबह 10 से 12.30 बजे तक संस्कृृत विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। ग्रुप- डी में गणित, इंग्लिश, उर्दू, पंजाबी, सिंधी और गुजराती सब्जेक्ट रखे गए हैं। इन सब्जेक्ट के सभी अभ्यर्थियों की 16 जुलाई को सुबह 10 से 12.00 बजे तक सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी। इसके बाद दोपहर 3.00 से 5.30 बजे तक गणित विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 17 जुलाई को सुबह 10 से 12.30 बजे तक इंग्लिश और दोपहर 3.00 से 5.30 बजे तक उर्दू विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 18 जुलाई को सुबह 10 से 12.30 बजे तक पंजाबी तथा दोपहर 3.00 से 5.30 बजे तक सिंधी और गुजराती सब्जेक्ट के अभ्यर्थियों की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। ……… पढें ये खबर भी…. SI-भर्ती 2021,सभी अभ्यर्थियों को फिर करानी होगी KYC:RPSC ने 3.83 लाख कैंडिडेट्स के SSO आईडी जारी किए, फ्री में होंगे करेक्शन राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से 'उप-निरीक्षक भर्ती री-एग्जाम 2021' भर्ती में सभी 3 लाख 83 हजार 97 अभ्यर्थियों को दोबारा केवाईसी करानी होगी। यह परीक्षा 20 सितंबर को आयोजित की जाएगी। वहीं RPSC ने ऑनलाइन आवेदन के लिए 'SSO आईडी' भूल चुके और आवेदन पत्र में संशोधन या केवाईसी नहीं कर पा रहे अभ्यर्थियों के लिए उनका डेटा जारी किया है। इस डेटा में अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, एप्लीकेशन नंबर और उनकी मूल SSO आईडी है। पूरी खबर पढें
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama












/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)





