Bangladesh Viral Buffalo: बांग्लादेश में वायरल हुआ 'डोनाल्ड ट्रंप' जैसा दिखने वाला भैंसा! बकरीद पर होगी कुर्बानी
Bangladesh Viral Buffalo: ईद-उल-अजहा के नजदीक आते ही बाजार में तरह-तरह के जानवरों की चर्चा हो जाती है. इस बीच पड़ोसी देश बांग्लादेश से इस बार ऐसे भैंसे की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जो हूबहू अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जैसा दिखता है. इस वायरल भैंसे को देखने के लिए लोगों की लंबी कतारें लगी हुई हैं. सोशल मीडिया पर भी इसके वीडियोज तेजी से शेयर किए जा रहे हैं. इस भैंसे का हेयर स्टाइल भी ट्रंप जैसा ही है. बताया जा रहा है कि इस भैंस की ईद पर कुर्बानी होने वाली है.
सुनहरे बालों वाला भैंसा!
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रंप जैसा दिखने वाला यह भैंसा सुनहरे बालों वाला है. इसका वजन करीब 700 किलोग्राम है. यह भैंस पीली त्वचा और गोल्डन हेयर्स की वजह से सुर्खियों में है. जो भी इस भैंसे को देख रहा है, उसे यह बिल्कुल डोनाल्ड ट्रंप जैसा दिख रहा है. खासतौर पर भैंसे का हेयरस्टाइल बिल्कुल ट्रंप जैसा है.
ये भी पढ़ें- पुणे मेट्रो में पानी के रिसाव वाले वायरल वीडियो पर आई अधिकारियों की सफाई, बोले- ये बारिश का नहीं एसी का पानी
किसने रखा इसका यह नाम?
दरअसल, भैंसे के मालिक जियाउद्दीन ने बताया कि उनके छोटे भाई ने इस अनोखे भैंसे को देखकर मजे-मजे में इसका नाम डोनाल्ड ट्रंप रख दिया. इसके बाद उनके फार्म में जो भी आया, हर किसी ने भैंस को देखकर मजाक बनाते हुए कहा कि इसका लुक ट्रंप जैसा ही है. इसका स्वभाव लेकिन काफी शांत और प्यारा है. इस भैंसे को ईद से पहले किसी ने अच्छे दाम पर खरीद लिया है और कुर्बानी के लिए दिया जा रहा है.
700 किलो का भैंसा बिक चुका
फार्म मालिक के मुताबिक, ट्रंप भैंसे को ओल्ड ढाका इलाके के किसी व्यापारी ने खरीदा है. उसका नाम मोहम्मद शोरोन बताया जा रहा है. भैंसे की कीमत 550 टका प्रति किलो से तय हुई थी. करीब 700 किलो का यह भैंसा लाइट वेट बेसिस के आधार पर बिक चुका है.
क्यों छिपाया जा रहा भैंसा?
स्थानीय रिपोर्ट्स की मानें तो जब से यह भैंसा सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है तब से खरीदार इस भैंसे को लेने के लिए होड़ मचा रहे हैं. इसलिए, इसे छुपाया जा रहा है ताकि भीड़-भाड़ से भैंसे को सुरक्षित रखा जा सके.
ये भी पढ़ें- कश्मीर की हसीन वादियों में घोड़े पर सवार दिखे सांसद पप्पू यादव, वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई हलचल
Twisha Sharma Death Case LIVE Updates: ट्विशा शर्मा की हुई थी हत्या? | Samarth Singh | CBI |Breaking
Twisha Sharma Death Case LIVE Updates: ट्विशा शर्मा की हुई थी हत्या? | Samarth Singh | CBI |Breaking Twisha Sharma Death Case: भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा दहेज हत्या मामले में अब जांच ने नया मोड़ ले लिया है. केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने केस को अपने हाथ में लेकर एफआईआर दोबारा दर्ज की है और जांच को तेज कर दिया है. बुधवार को सीबीआई आरोपी पति समर्थ सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर सकती है. #TwishaSharma #TwishaSharmaDeathCase #JusticeForTwishaSharma #TwishaSharmaCase #SamarthSingh #GiribalaSingh #CBIProbeTwishaSharma #CBIFIR #BhopalCrime #twishasharmafuneral #twishasharmacase #bhopalnews #murdermystery #cbiinvestigation ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Republic Bharat





















