Responsive Scrollable Menu

क्या धुरंधर होगी रणवीर सिंह की आखिरी फिल्म? जानें एक्टर के खिलाफ जारी 'नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव' का मतलब

Ranveer Singh FWICE Ban: रणवीर सिंह एक तरफ जहां अपनी फिल्म धुरंधर की सेक्सेस को लेकर सुर्खियों में थे. वहीं, अब एक्टर को बड़ा झटका लगा है. फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉई (FWICE) ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से बैन करने का आदेश दे डाला है. ऐसे में अब क्या एक्टर कि कोई नहीं फिल्म नहीं आएगी. क्या धुरंधर ही रणवीर की अखिरी फिल्म होने वाली है. इस तरह के कई सवाल हैं जो अब फैंस के मन में चल रहे हैं. तो चलिए जानते हैं क्या है ये 'नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव' जो एक्टर के खिलाफ जारी किया गया है.

FWICE ने जारी किया नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव

FWICE ने हाल ही में रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी किया है.  ये मुद्दा फिल्म डॉन 3 से जुड़ा है, जिसकी शूटिंग शुरू होने से कुछ दिन पहले ही रणवीर ने फिल्म को करने से मना कर दिया. ऐसे में मेकर्स को करोड़ों का नुकसान हुआ. जिसके बात FWICE ने दावा किया कि रणवीर को कई बार मीटिंग के लिए बुलाया गया, लेकिन उन्होंने पेश होने या जवाब देने की जरूरत नहीं समझी. इसके बाद फिल्म वर्कर्स बॉडी ने उनके खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी किया.

क्या है इस नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव (बैन) का मतलब?

FWICE का नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव असल में पूरे इंडस्ट्री के लिए एक 'असहयोग निर्देश' होता है, न कि कोई कानूनी रोक. ये एक तरह का बैन होता है. इसके तहत, फिल्म वर्कर्स और टेक्नीशियन संस्थाएं अपने सदस्यों (जैसे कैमरामैन, लाइटमैन, स्पॉट बॉय और एक्टर्स) से अपील करते हैं कि वे उस खास व्यक्ति के साथ किसी भी प्रोजेक्ट में काम न करें. जो कि अब रणवीर सिंह के खिलाफ जारी हुआ है और एक्टर के साथ किसी को भी काम करने की अनुमति नहीं है. 

ये भी पढ़ें- 'सक्सेस से जलते हैं सब', इंडस्ट्री से बैन लगने के बाद मुंह छिपाते नजर आए रणवीर सिंह, सपोर्ट में उतरे फैंस

धुरंधर होगी रणवीर की आखिरी फिल्म!

रणवीर सिंह की बैन की खबर सुन उनके फैंस चिंता में आ गए हैं. लोग ये जानना चाहते हैं कि क्या अब बैन के रणवीर की नई फिल्म नहीं आएगी और क्या धुरंधर उनकी आखिरी फिल्म होने वाली है. तो बता दें कि, ये बैन सरकार की तरफ से लगाया गया नहीं है, और न ही यह किसी एक्टर को कानूनी तौर पर फिल्में साइन करने से रोकता है. तो जाहिर सी बात है कि रणवीर सिंह बॉलीवुड फिल्में में काम करते रहेंगे और उनकी नई फिल्में भी आएंगी. 

डॉन 3 करने से किया था इंकार

बता दें, कि ये पूरा मामला फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 से जुड़ा है. रणवीर ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने से कुछ दिन पहले ही फिल्म करने से मना कर दिया था, जिसके बाद ये विवाद बढ़ गया. फरहान अख्तर ने रणवीर से 40 करोड़ रुपये के नुकसान भरपाई की मांग की थी, जिसे एक्टर ने फिलहाल अभी तक नहीं भरा है. इसी वजह से FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन का फैसला लिया है. इस बीच, सिंह के प्रवक्ता ने भी एक बयान जारी किया और कहा कि एक्टर इस मामले को लेकर चल रही अटकलों में और कुछ जोड़ना नहीं चाहते हैं, और उनका मानना है कि इस तरह के प्रोफेशनल मतभेदों को निजी तौर पर ही सुलझाना सबसे अच्छा होता है. 

रणवीर सिंह का वर्कफ्रंट 

रणवीर सिंह को हाल ही में धुरंधर औ धुरंधर 2 में देखा गया था. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने कई बड़े-बड़े रिकॉर्ड तोड़ डाले और रणवीर सिंह को बॉलीवुड में एक नई पहचान दिलाई है. वहीं, अब रणवीर की अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करे तो खबरें हैं कि एक्टर  जय मेहता की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'प्रलय' में नजर आने वाले हैं. इसके अलावा रणवीर अपनी पर्सनल लाइफ में बिजी चल रहे हैं, क्योंकि वो जल्द ही दूसरी बार पिता बनने वाले हैं. 

ये भी पढ़ें- बॉलीवुड इंडस्ट्री से बैन के बाद रणवीर सिंह का सामने आया रिएक्शन, जानिए क्या बोले धुरंधर एक्टर?

Continue reading on the app

वावरिंका ने इमोशनल होकर फ्रेंच ओपन को अलविदा कहा:पहले दौर में हारे; 19 साल के राफेल जोदार ने डेब्यू मैच में सुर्खियां बटोरी

स्विट्जरलैंड के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी स्टेन वावरिंका ने सोमवार को पहले दौर में हार के साथ फ्रेंच ओपन को भावुक विदाई दी। 41 साल के वावरिंका पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि वे इस सत्र के अंत में संन्यास ले लेंगे। उन्हें नीदरलैंड के जेस्पर डी जोंग ने 6-3, 3-6, 6-3, 6-4 से हराया। वहीं, 19 साल के स्पेनिश स्टार राफेल जोदार ने डेब्यू में सबका ध्यान खींचा। उन्होंने अलेक्जेंडर कोवाचेविच को 6-1, 6-0, 6-4 से हराया। जोदार ने पूरे मैच में सिर्फ पांच गेम गंवाए। फ्रेंच ओपन डेब्यू में इससे कम गेम नोवाक जोकोविच ने 2005 में गंवाए थे। विमेंस सिंगल्स में चार बार की चैंपियन और वर्ल्ड नंबर-3 इगा स्वियातेक ने पहले दौर में डेब्यू कर रहीं इमर्सन जोन्स को 6-1, 6-2 से हराया। उन्हें दाएं हाथ की उंगली के छाले के लिए ट्रेनर की मदद लेनी पड़ी। जेस्पर ने सम्मान में तालियां बजवाई, वावरिंका बोले- टेनिस छोड़ना आसान नहीं जोदार ने पिछले 19 में से 16 मैच जीते राफल जोदार ने पिछले 19 में से 16 मैच जीते हैं। वे एक साल पहले तक ATP रैंकिंग में 707वें स्थान पर थे। अब दुनिया के 29वें नंबर के खिलाड़ी हैं। उन्हें यहां 27वीं वरीयता मिली है। स्वियातेक की आसान जीत, नडाल के कोच से ट्रेनिंग ले रहीं महिला वर्ग में चार बार की चैंपियन इगा स्वियातेक ने इमर्सन जोन्स को 6-1, 6-2 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। हालांकि मैच के दौरान उन्हें दाहिने हाथ की उंगली में परेशानी के कारण मेडिकल सहायता लेनी पड़ी। हाल ही में स्वियातेक ने राफेल नडाल के साथ काम कर चुके फ्रांसिस्को रोइग को अपने जोड़ा है। उन्होंने कहा कि लगातार खिताब जीतने के बाद उम्मीदें बढ़ जाती हैं। इसलिए विनम्र रहना और हर मैच को नए सिरे से खेलना जरूरी होता है।

Continue reading on the app

  Sports

ऑफिस में फोन करके लोग गाली दे रहे... वीडियो में छलका श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा का दर्द

Shresta Iyer ipl controversy: आईपीएल 2026 के शुरुआती दौर में पॉइंट्स टेबल में राज कर रही पंजाब किंग्स की टीम बाद में ऐसी पिछड़ी कि प्लेऑफ से ही बाहर हो गई. टीम के इस डाउनफॉल का कारण सोशल मीडिया स्ट्रेटजी माना जा रहा है, जिसमें पंजाब किंग्स जब जीतती थी तो दूसरी टीम का मजाक उड़ाया जाता था. इस बीच टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर भी ट्रोल्स के निशाने पर आ चुकी है. Tue, 26 May 2026 13:47:41 +0530

  Videos
See all

Falta Byelection Result : कौन है देबांग्शु पांडा जिन्होंने दीदी को फाल्टा में दी करारी मात? | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T08:15:27+00:00

Big Breaking on Twisha Sharma Death Case LIVE: कस्टडी में आते ही Samarth ने तोते की तरह उगला सच! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T08:07:28+00:00

मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ में क्यों गए USA के MARCO RUBIO #kolkata #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T08:15:32+00:00

Himangi Sakhi on Kumar Vishwas: कॉकरोच पार्टी पर कुमार विश्वास घिर गए | Cockroach Janata Party #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T08:15:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers