Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतें धड़ाम, जानें आज आपके शहर में कितने गिरे दाम
Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतें एक बार फिर से धड़ाम हो गईं. अगर आप भी सोने या चांदी के जेवर बनवाने की सोच रहे हैं तो आज भी अपने ज्वैलर्स को ऑर्डर दे दें. क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के चलते सर्राफा बाजार में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रही है. ऐसे में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उछाल दर्ज किया जा रहा है. हालांकि आज यानी मंगलवार (26 मई) को दोनों धातुओं की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली.
आज कितना सस्ता हुआ सोना-चांदी?
आज यानी मंगलवार (26 मई, 2026) को सोने की कीमतों में 800 रुपये से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई. जबकि चांदी के दाम 3800 रुपये से ज्यादा टूट गए. इसके बाद 22 कैरेट सोने की कीमत 145,741 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं. जबकि 24 कैरेट गोल्ड का भाव गिरकर 158,990 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया. वहीं चांदी का भाव मंगलवार की गिरावट के बाद 273,310 रुपये प्रति किग्रा हो गया.
खबर अभी अपडेट हो रही है....
क्या धुरंधर होगी रणवीर सिंह की आखिरी फिल्म? जानें एक्टर के खिलाफ जारी 'नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव' का मतलब
Ranveer Singh FWICE Ban: रणवीर सिंह एक तरफ जहां अपनी फिल्म धुरंधर की सेक्सेस को लेकर सुर्खियों में थे. वहीं, अब एक्टर को बड़ा झटका लगा है. फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉई (FWICE) ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से बैन करने का आदेश दे डाला है. ऐसे में अब क्या एक्टर कि कोई नहीं फिल्म नहीं आएगी. क्या धुरंधर ही रणवीर की अखिरी फिल्म होने वाली है. इस तरह के कई सवाल हैं जो अब फैंस के मन में चल रहे हैं. तो चलिए जानते हैं क्या है ये 'नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव' जो एक्टर के खिलाफ जारी किया गया है.
FWICE ने जारी किया नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव
FWICE ने हाल ही में रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी किया है. ये मुद्दा फिल्म डॉन 3 से जुड़ा है, जिसकी शूटिंग शुरू होने से कुछ दिन पहले ही रणवीर ने फिल्म को करने से मना कर दिया. ऐसे में मेकर्स को करोड़ों का नुकसान हुआ. जिसके बात FWICE ने दावा किया कि रणवीर को कई बार मीटिंग के लिए बुलाया गया, लेकिन उन्होंने पेश होने या जवाब देने की जरूरत नहीं समझी. इसके बाद फिल्म वर्कर्स बॉडी ने उनके खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी किया.
क्या है इस नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव (बैन) का मतलब?
FWICE का नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव असल में पूरे इंडस्ट्री के लिए एक 'असहयोग निर्देश' होता है, न कि कोई कानूनी रोक. ये एक तरह का बैन होता है. इसके तहत, फिल्म वर्कर्स और टेक्नीशियन संस्थाएं अपने सदस्यों (जैसे कैमरामैन, लाइटमैन, स्पॉट बॉय और एक्टर्स) से अपील करते हैं कि वे उस खास व्यक्ति के साथ किसी भी प्रोजेक्ट में काम न करें. जो कि अब रणवीर सिंह के खिलाफ जारी हुआ है और एक्टर के साथ किसी को भी काम करने की अनुमति नहीं है.
ये भी पढ़ें- 'सक्सेस से जलते हैं सब', इंडस्ट्री से बैन लगने के बाद मुंह छिपाते नजर आए रणवीर सिंह, सपोर्ट में उतरे फैंस
धुरंधर होगी रणवीर की आखिरी फिल्म!
रणवीर सिंह की बैन की खबर सुन उनके फैंस चिंता में आ गए हैं. लोग ये जानना चाहते हैं कि क्या अब बैन के रणवीर की नई फिल्म नहीं आएगी और क्या धुरंधर उनकी आखिरी फिल्म होने वाली है. तो बता दें कि, ये बैन सरकार की तरफ से लगाया गया नहीं है, और न ही यह किसी एक्टर को कानूनी तौर पर फिल्में साइन करने से रोकता है. तो जाहिर सी बात है कि रणवीर सिंह बॉलीवुड फिल्में में काम करते रहेंगे और उनकी नई फिल्में भी आएंगी.
डॉन 3 करने से किया था इंकार
बता दें, कि ये पूरा मामला फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 से जुड़ा है. रणवीर ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने से कुछ दिन पहले ही फिल्म करने से मना कर दिया था, जिसके बाद ये विवाद बढ़ गया. फरहान अख्तर ने रणवीर से 40 करोड़ रुपये के नुकसान भरपाई की मांग की थी, जिसे एक्टर ने फिलहाल अभी तक नहीं भरा है. इसी वजह से FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन का फैसला लिया है. इस बीच, सिंह के प्रवक्ता ने भी एक बयान जारी किया और कहा कि एक्टर इस मामले को लेकर चल रही अटकलों में और कुछ जोड़ना नहीं चाहते हैं, और उनका मानना है कि इस तरह के प्रोफेशनल मतभेदों को निजी तौर पर ही सुलझाना सबसे अच्छा होता है.
रणवीर सिंह का वर्कफ्रंट
रणवीर सिंह को हाल ही में धुरंधर औ धुरंधर 2 में देखा गया था. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने कई बड़े-बड़े रिकॉर्ड तोड़ डाले और रणवीर सिंह को बॉलीवुड में एक नई पहचान दिलाई है. वहीं, अब रणवीर की अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करे तो खबरें हैं कि एक्टर जय मेहता की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'प्रलय' में नजर आने वाले हैं. इसके अलावा रणवीर अपनी पर्सनल लाइफ में बिजी चल रहे हैं, क्योंकि वो जल्द ही दूसरी बार पिता बनने वाले हैं.
ये भी पढ़ें- बॉलीवुड इंडस्ट्री से बैन के बाद रणवीर सिंह का सामने आया रिएक्शन, जानिए क्या बोले धुरंधर एक्टर?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation