एक्शन, इमोशन और कॉमेडी से भरपूर होगा जून, ‘बंदर’ से लेकर ‘कॉकटेल 2’ तक ये फिल्में हो रही रिलीज
जून का महीना सिनेमाप्रेमियों के लिए बहुत खास होने वाला है। गर्मी के इस मौसम में एंटरटेनमेंट की ठंडक देने के लिए कई सारी फिल्में रिलीज की जाने वाली है। पूरा महीने एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट रिलीज होंगे, जो दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
बात चाहे वरुण धवन को फिल्म है जवानी तो इश्क होना है की करें या फिर रोमांस, एक्शन और ड्रामा से भरी दूसरी फिल्मों की सब कुछ जबरदस्त होने वाला है। चलिए जान लेते हैं कौन सी फिल्में आ रही है और आप इन्हें कब देख सकते हैं।
है जवानी तो इश्क होना है
वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर की ये रोमांटिक कॉमेडी 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म का डायरेक्शन उनके पिता डेविड धवन ने किया है। इसे 5जून को सिनेमाघरों में पेश किया जाएगा।
बंदर
वरुण धवन के साथ बॉलीवुड के एक्शन स्टार बॉबी देओल को मुकाबला करते हुए देखा जाने वाला है। उनकी फिल्म बंदर भी इसी दिन रिलीज की जाने वाली है। ये एक बहुत फेमस लेकिन उम्रदराज हो चुके ढलते सितारे को कहानी है। इसमें एक्टर का बिल्कुल अलग अंदाज नजर आने लगा है। बॉबी के साथ फिल्म में सान्या मल्होत्रा, सबा आजाद, सपना पब्बी, जितेंद्र जोशी, इंद्रजीत सुकुमारन, नागेश भोंसले, राज बी शेट्टी मुख्य भूमिका निभाएंगे।
View this post on Instagram
गवर्नर
विपुल अमृतलाल शाह के प्रोडक्शन में बनी द साइलेंट सेवियर गवर्नर 12 जून को दर्शकों के लिए सिनेमाघर में रिलीज की जाने वाली है। चिन्मय मंडलेकर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में मनोज बाजपेयी को मुख्य भूमिका में देखा जाएगा। इसमें अदा शर्मा भी महत्वपूर्ण रोल में नजर आने वाली हैं।
मैं वापस आऊंगा
मनोज बाजपेयी की फिल्म के साथ 12 जून को इम्तियाज अली मैं वापस आऊंगा के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। इसमें एक ऐसे दादाजी की कहानी दिखाई गई है जो अपने जवानी के खोए हुए प्यार की यादों से चिपके रहते हैं। उनका पोता उन्हें सहारा देने की कोशिश करता है। अलग-अलग टाइमलाइन में बनाई गई ये फिल्म एक शानदार लव स्टोरी दिखाती है। इसमें दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना, शरवरी वाघ और नसरुद्दीन शाह जैसे कलाकार नजर आएंगे।
वेलकम टू द जंगल
इस फिल्म के साथ जबरदस्त कॉमेडी की वापसी होने वाली है। दर्जनों कलाकारों की टोली इस फिल्म में ढेर सारी मस्ती लेकर नजर आएगी। अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, रवीना टंडन, परेश रावल जैसे कलाकारों की टोली नजर आने वाली है।
कॉकटेल 2
यह तीन ऐसे अलग-अलग लोगों की कहानी है जिनके जिंदगी आपस में जुड़ जाती है। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती बहुत गहरी हो जाती है जो प्यार और कॉम्प्लेक्स और इमोशनल इक्वेशन में बदल जाती है। होमी अदजानिया के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदांना और कृति सेनन लीड रोल में नजर आएंगे। यह 19 जून को सिनेमाघर में रिलीज की जाएगी।
View this post on Instagram
NEET परीक्षा के तनाव में छात्रा ने दी जान, लातूर में आत्महत्या से सदमे में परिवार
NEET परीक्षा के तनाव में छात्रा ने दी जान, लातूर में आत्महत्या से सदमे में परिवार
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
Samacharnama























