Aaj Ka Rashifal 13 August 2026: आज गुरु-चंद्रमा के महासंयोग से होगा मकर और तुला राशि वालों को नुकसान! सेहत को लेकर रहे सतर्क, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 13 August 2026: आज यानी 13 अगस्त 2026 को सभी राशियों के लिए अत्यंत पावन दिन रहने वाला है. आज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. इस तिथि का समापन रात 8 बजकर 43 मिनट पर होगा. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज गुरुवार को मघा नक्षत्र रहने वाला है. वहीं, योग की बात करें तो वरियान योग दोपहर 12:16 तक प्रभावी रहेगा. आज चंद्रमा कर्क राशि में संचार करेंगे. गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है. वहीं, बृहस्पति देव की भी गुरुवार के दिन विशेष कृपा रहती है. आज के दिन राशियों को करियर में पदोन्नति होगी, नए व्यापार और अच्छे सौदे के योग बन रहे हैं. आइए जानते हैं आज का संपूर्ण राशिफल विस्तार से.
पढ़ें आज का राशिफल 13 अगस्त 2026
1.मेष राशि
मेष राशि के लोगों की आज इच्छाओं के पूर्ण होने का समय है. आज आपको चतुर्दिक धनलाभ होगा. आज धन के क्षेत्र में वृद्धि का योग बन रहा है. आज नए व्यापार का योग बन रहा है. आज विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय चल रहा है.
सावधानी- एकाग्र होकर कार्य क्षेत्र में लगें
उपाय- सूर्य देव को अर्घ्य दें
शुभ अंक- 8
लक रंग- लाल
लक मीटर- 8
2.वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों को आज के दिन प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी. आज लेखन कार्य से धन लाभ होगा. परिश्रम से अत्यधिक लाभ प्राप्त होगा. आध्यात्मिक विकास का योग बन रहा
यात्रा, तीर्थाटन से लाभ प्राप्त होगा
सरकारी नौकरी मिलने का योग है
सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण करें
उपाय- सफेद वस्त्र का दान करें
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- बैंगनी
लक मीटर- 7
ये भी पढ़ें- Sawan 2026: कालसर्प दोष से छुटकारा पाने के लिए क्यों जाते हैं श्रद्धालु त्र्यंबकेश्वर मंदिर? जानें पौराणिक कथा
3.मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों को आज रुका हुआ धन प्राप्त होगा. प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी. परिवार में नया मेहमान आ सकता है. आज चतुर्दिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा.
सावधानी- नकारात्मक सोच से दूर रहें
उपाय- हरा चारा गाय को खिलाएं
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- सी ग्रीन
लक मीटर- 8
4.कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को आज अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाना है. बड़ी सफलता मिलने का योग है. छात्रों के लिए अच्छा समय चल रहा है. आज षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे. भवन और वाहन खरीदने का योग है.
सावधानी- आलस्य से दूर रहें
उपाय- जरूरतमंद को भोजन कराएं
सफेद वस्तु का दान करें
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8
5.सिंह राशि
आज के दिन सिंह राशि वाले लोगों को भूमि, भवन और वाहन सुख मिलेगा. आज संतान का सुख प्राप्त होगा. नए व्यापार और व्यवसाय से लाभ मिलेगा. परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. आज विदेश से लाभ मिल सकता है. नौकरी में प्रमोशन का योग बन रहा है.
सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
उपाय- सूर्य देव की पूजा करें
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- मैरून
लक मीटर- 8
6.कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को आज के दिन लेखन और साहित्य के क्षेत्र से लाभ मिलेगा. सम्मान प्राप्त होने का योग है. जमीन खरीदने का उत्तम समय चल रहा है. आज संतान सुख मिल सकता है. आज विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय चल रहा है.
सावधानी- अपनी ऊर्जा का सही दिशा में प्रयोग करें
उपाय- गणेश जी की आराधना करें
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 8
7.तुला राशि
तुला राशि के लोगों को आज के दिन मान-सम्मान में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं. आज रोजगार से आपको लाभ मिलेगा. आयात-निर्यात का योग बन रहा है. नया घर, जमीन और वाहन खरीद सकते हैं. आज परिवार में शुभ कार्य से खुशी आएगी. नई नौकरी मिल सकती है और नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. विदेश यात्रा कर सकते हैं.
सावधानी- विवादों से बचें
उपाय- भगवान शिव की आराधना करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 7
8.वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों को आज चारों तरफ से धन लाभ होगा. परिवार में शुभ कार्य से मन प्रसन्न रहेगा. आज आपको भाई बहन का सुख प्राप्त होगा, आपके नए कार्य संपन्न होंगे. खिलाड़ियों के लिए उत्तम समय चल रहा है. विदेश यात्रा हो सकती है.
सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
लाल वस्त्र का दान करें
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8
9.धनु राशि
धनु राशि के लोगों को आज के दिन गुस्से पर नियंत्रण रखें. संपादकीय कार्य से लाभ मिलेगा. देश-विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें. सरकारी नौकरी मिलने का योग है. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं. समय आपके अनुकूल चल रहा है.
सावधानी- सेहत का ख्याल रखें
उपाय- पीली वस्तु का दान करें
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- पीला
लक मीटर- 8
10.मकर राशि
मकर राशि के लोगों को आज के दिन गुस्से में निर्णय लेने से बचना चाहिए. नए व्यापार करने के अवसर मिलेंगे.
शुभ कार्य का योग बन रहा है. जमीन और वाहन खरीदने का योग है. रोग और शत्रु परास्त होंगे.
सावधानी- अत्यधिक व्यय करने से बचें
उपाय- सरसों के तेल का दीपक जलाएं
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 7
11.कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को आज के दिन परिवार में शुभ कार्य का योग बन रहा है. नए व्यापार के अवसर मिलेंगे. विद्यार्थियों और खिलाड़ियों के लिए सर्वोत्तम समय चल रहा है. आज मेहनत से धन इकट्ठा करेंगे. घर और वाहन खरीदने का योग बन रहा है.
सावधानी- जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें
हेल्थ पर विशेष ध्यान रखें
उपाय- हनुमान जी की आराधना करें
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 8
12.मीन राशि
मीन राशि के लोगों को आज के दिन अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना चाहिए. आज आवेश में कोई काम न करें. मेहनत से आर्थिक लाभ होगा. सरकार से लाभ का योग बन रहा है. आय के नए स्रोत बनेंगे. आज समय उत्तम रहेगा.
सावधानी - समय का सदुपयोग करें
उपाय- भगवान विष्णु की पूजा करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
लक मीटर- 8
ये भी पढ़ें- Hariyali Amavasya Vrat Katha: आज है हरियाली अमावस्या, बहुरानी की इस कथा को सुनने मात्र से दूर हो जाते हैं दुख-कष्ट
पेरेंटिंग- बेटा किताबें नहीं छूता:हर वक्त मोबाइल, लैपटॉप, या टीवी, उसे सिर्फ स्क्रीन चाहिए, उसमें रीडिंग हैबिट कैसे डेवलप करें?
सवाल- मैं नई दिल्ली से हूं। मेरा 12 साल का बेटा है। किताबें पढ़ने में उसका मन नहीं लगता है। हालांकि वह पढ़ाई में ठीक है। किसी तरह अपना होमवर्क और सिलेबस पूरा कर लेता है। लेकिन वह खाली समय में वह कहानी की किताब, कॉमिक्स या ज्ञानवर्धक पुस्तकें पढ़ने की बजाय मोबाइल या अन्य स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताता है। मैं चाहती हूं कि उसमें रीडिंग हैबिट बढ़े। इसके लिए मुझे क्या करना चाहिए? एक्सपर्ट: डॉ. अमिता श्रृंगी, साइकोलॉजिस्ट, फैमिली एंड चाइल्ड काउंसलर, जयपुर जवाब- सवाल पूछने के लिए शुक्रिया। आज के समय में बच्चों की पढ़ाई के लिए डिजिटल डिवाइस का इस्तेमाल होता है। इस वजह से कई बच्चों का अटेंशन स्पैन (एकाग्रता) प्रभावित होता है। दरअसल, लगातार बदलने वाला कंटेंट उनके ब्रेन को तुरंत स्टिमुलेट करता है। वहीं किताब पढ़ने में धैर्य और एकाग्रता की जरूरत होती है। ऐसे में लंबे समय तक एक जगह बैठकर किताब पढ़ना आज के बच्चों के लिए चुनौतीपूर्ण है। यहां एक जरूरी बात समझनी होगी कि किसी भी बच्चे में जबरदस्ती पढ़ने की आदत नहीं डाली जा सकती। किताबों से लगाव धीरे-धीरे विकसित होता है। हालांकि आपका बेटा पहले से पढ़ाई में अच्छा है। इसका मतलब है कि उसमें लर्निंग स्किल और अनुशासन है। अब जरूरत सिर्फ बच्चे में रीडिंग हैबिट्स डेवलप करने की है। बच्चे किताबों से दूर क्यों भागते हैं? इसके पीछे कई कारण एक साथ काम करते हैं। जैसेकि- आइए, अब बच्चों में रीडिंग हैबिट डेवलप करने पर विस्तार से बात करते हैं। पढ़ाई को बनाएं मजेदार बच्चे को किताबें पढ़ने के लिए बार-बार मजबूर करने की बजाय उसे मजेदार अनुभव बनाएं। उसकी उम्र और रुचि के अनुसार कहानी की किताबें, कॉमिक्स या चित्रों वाली किताबें चुनें। पढ़ते समय बच्चे का साथ दें, किरदारों की आवाज निकालें, कहानी पर चर्चा करें या उससे पूछें कि कहानी में आगे क्या हो सकता है। जब पढ़ाई एक खेल या रोचक एक्टिविटी लगेगी, तो बच्चे की किताबों में दिलचस्पी अपने-आप बढ़ने लगेगी। बहुत से पेरेंट्स बच्चे से कहते हैं- "जब तक किताब नहीं पढ़ोगे, टीवी देखने को नहीं मिलेगा।" ऐसे में किताब सजा जैसी लगने लगती है। बच्चे की पसंद को दें महत्व यह जरूरी नहीं कि हर बच्चा कहानी की किताब ही पसंद करे। कुछ बच्चों को- अगर बच्चा अपनी रुचि की किताब पढ़ता है, तो यहीं से उसकी रीडिंग हैबिट की शुरुआत होती है। फिक्स करें ‘रीडिंग टाइम’ बच्चे वही करते हैं, जो वे घर में देखते हैं। अगर माता-पिता खाली समय में मोबाइल देखते हैं, तो बच्चे भी वही करेंगे। इसलिए रोज एक ऐसा समय तय करें, जब घर के सभी लोग 15-20 मिनट कोई किताब, मैगजीन या अखबार पढ़ें। इससे बच्चे में रीडिंग हैबिट डेवलप होगी। साथ ही ग्राफिक में दी गई कुछ बातों का खास ख्याल रखें- बच्चे से पूछें कहानी से जुड़े सवाल कई बार पेरेंट्स बच्चे से सिर्फ यह पूछते हैं- "कितने पेज पढ़े?" इसके बजाय उससे कुछ सवाल पूछें। जैसेकि- ऐसी बातचीत बच्चे की कल्पनाशक्ति, भाषा और सोचने की क्षमता बढ़ाती है। उसे महसूस होता है कि किताब पढ़ने के साथ सोचने और महसूस करने का माध्यम भी है। स्क्रीन टाइम कम करने के तरीके आज के समय में बच्चों को स्क्रीन से पूरी दूर रखना संभव नहीं है। इसलिए लक्ष्य स्क्रीन हटाना नहीं, बल्कि उसका ‘संतुलित इस्तेमाल सिखाना’ होना चाहिए। किताबों को इनाम का जरिया न बनाएं। कई बार माता-पिता कहते हैं- शुरुआत में इससे फायदा दिख सकता है। लेकिन धीरे-धीरे बच्चा सिर्फ इनाम के लिए पढ़ने लगता है। बेहतर होगा कि उसकी मेहनत और रुचि की तारीफ करें। जैसे- इससे पढ़ने की आंतरिक प्रेरणा मिलती है। पेरेंट्स की गलतियां रीडिंग हैबिट विकसित करने की कोशिश में कई बार माता-पिता कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिनसे बच्चा किताबों से दूरी बनाने लगता है। सभी गलतियां ग्राफिक में देखिए- अगर पढ़ाई में बिल्कुल भी बच्चे का मन न लगे तो किसी स्पेशल एजुकेटर या चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट से सलाह लेना बेहतर है। कई बार इसके पीछे रुचि की कमी नहीं, बल्कि कई दूसरे कारण हो सकते हैं। अंत में यही कहूंगी कि रीडिंग हैबिट एक दिन में विकसित नहीं होती। यह छोटे-छोटे अनुभवों, सही माहौल और लगातार प्रोत्साहन से बनती है। बच्चे को किताबों से प्यार करने के लिए उन्हें सबसे पहले यह महसूस होना चाहिए कि पढ़ाई सिर्फ परीक्षा की तैयारी के लिए नहीं है, बल्कि दुनिया को जानने का एक बेहतरीन तरीका है। याद रखिए, बच्चे किताबें तब पढ़ते हैं, जब घर में किताबों को महत्व मिलता है। अगर आप धैर्य रखें, खुद उदाहरण बनें और बच्चे की रुचि का सम्मान करें, तो धीरे-धीरे किताबें भी उसके जीवन का स्वाभाविक हिस्सा बन सकती हैं। …………………… पेरेंटिंग की ये खबर भी पढ़िए पेरेंटिंग- 10 साल का बेटा कोई काम खुद नहीं करता: चाहता है, सबकुछ कोई और करके दे, उसे घर के काम करना, जिम्मेदार होना कैसे सिखाएं? बच्चों को उम्र के अनुसार छोटी-छोटी जिम्मेदारियां देना बिल्कुल भी गलत नहीं है। लेकिन यहां एक बात स्पष्ट करना जरूरी है कि ‘जिम्मेदारी सिखाने’ और ‘बच्चे से काम करवाने’ में एक बारीक अंतर है। पूरी खबर पढ़िए…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation












