Responsive Scrollable Menu

बुक रिव्यू: साधारण महिलाओं के असाधारण हौसले की कहानी:मोटिवेशन चाहिए, खुद पर यकीन और आत्मविश्वास चाहिए तो ये किताब जरूर पढ़ें

किताब का नाम: छू लो आसमान लेखिका: रश्मि बंसल अनुवाद: उर्मिला गुप्ता प्रकाशक: अनबाउंड स्क्रिप्ट मूल्य: 199 रुपए किसी महिला के लिए अपने सपने पूरे करने की शुरुआत ही सबसे मुश्किल कदम होता है। उसे परिवार की जिम्मेदारियों, समाज की सोच और तय की गई सीमाओं से बाहर निकलना पड़ता है। इसके बाद ही असली सफर शुरू होता है। रश्मि बंसल की किताब 'छू लो आसमान' ऐसी ही महिलाओं की कहानियां सामने लाती है, जिन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में अपने लिए रास्ता बनाया। किताब में देश के अलग-अलग हिस्सों की उन महिलाओं की कहानी बताई गई है, जिन्होंने अपने आसपास मौजूद बाधाओं का सामना किया और अपनी अलग पहचान बनाई। इनकी उपलब्धियां इसलिए भी खास हैं, क्योंकि कई महिलाओं ने आगे बढ़ने के बाद अपने आसपास के लोगों के जीवन में भी बदलाव लाने की कोशिश की। किताब में क्या है? 'छू लो आसमान' वास्तविक जीवन की प्रेरक कहानियों का कलेक्शन है। कोरबा से कश्मीर तक, इसमें अलग-अलग इलाकों और सामाजिक परिस्थितियों से आने वाली भारतीय महिलाओं के सफर को दर्ज किया गया है। हर महिला की शुरुआत और चुनौती अलग है। किसी के सामने आर्थिक तंगी है, किसी के रास्ते में सामाजिक बंदिशें हैं और किसी को अपने फैसले लेने के अधिकार के लिए संघर्ष करना पड़ता है। इन परिस्थितियों के बीच वे अपने हुनर और मौजूद मौकों के सहारे आगे बढ़ती हैं। किताब इन महिलाओं की मंजिल बताने से पहले उनकी यात्रा दिखाती है। इसलिए पाठक को उनकी सफलता के साथ यह भी समझ आता है कि वहां तक पहुंचने के लिए उन्हें किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ा। यही बात इन कहानियों को सामान्य सफलता की कहानियों से अलग करती है। ग्राफिक में किताब के 10 सबक समझिए- किताब की सबसे असरदार बात आमतौर पर सफलता की कहानियों में ऐसे लोगों के बारे में पढ़ने को मिलता है, जो बड़े पदों पर पहुंचे या जिन्होंने बड़ा कारोबार खड़ा किया। 'छू लो आसमान' का दायरा इससे अलग है। यहां सफलता का पैमाना हर कहानी में बदल जाता है। किसी के लिए अपनी कमाई शुरू करना बड़ी उपलब्धि है, तो किसी के लिए घर से बाहर निकलकर काम करना। यह किताब उपलब्धियों को एक ही पैमाने पर नहीं मापती। इन महिलाओं के संघर्ष भी बड़े नाटकीय घटनाक्रम की तरह सामने नहीं आते। कई बार चुनौती रोजमर्रा की जिंदगी में छिपी होती है। परिवार की उम्मीदें, पैसों की कमी, समाज की सोच या अवसरों का अभाव उनके लिए बाधा बनता है। इन्हीं बाधाओं को पार करना उनकी उपलब्धि को खास बनाता है। महिलाओं की अलग दुनिया दिखाती है किताब किताब की कहानियां अलग-अलग भौगोलिक और सामाजिक परिवेश से आती हैं। जगह बदलने के साथ महिलाओं की परिस्थितियां और उनके सामने मौजूद चुनौतियां भी बदलती हैं। इससे पाठक को महिला सशक्तिकरण के कई उदाहरण मिलते हैं। किताब यह समझने का मौका देती है कि एक महिला के लिए अवसर का अर्थ उसकी परिस्थितियों के अनुसार अलग हो सकता है। किसी के पास संसाधन कम हैं, किसी के पास सामाजिक सपाेर्ट नहीं है और किसी के लिए अपने फैसले पर कायम रहना ही कठिन है। यही विविधता किताब को रोचक बनाए रखती है। एक कहानी खत्म होने के बाद दूसरी कहानी नए परिवेश और नए किरदार के साथ शुरू होती है। भाषा और लिखने का ढंग रश्मि बंसल की लेखन शैली सहज और किस्सागोई वाली है। वे महिलाओं के जीवन को सवाल-जवाब या उपलब्धियों की सूची की तरह पेश नहीं करतीं। कहानियों में भावनाएं हैं, लेकिन उन्हें जरूरत से ज्यादा नाटकीय बनाने की कोशिश नहीं की गई है। लेखिका किरदारों के संघर्ष को उसी सहजता से दर्ज करती हैं, जिस सहजता से उनकी उपलब्धियों को। उर्मिला गुप्ता का हिंदी अनुवाद सहज है। पढ़ते हुए भाषा कहीं बोझिल नहीं लगती और कहानियों का भाव भी बना रहता है। किताब की खूबियां किताब की कमजोरियां यह किताब क्यों पढ़नी चाहिए? 'छू लो आसमान' पढ़ने की सबसे बड़ी वजह इसकी वास्तविक कहानियां हैं। प्रेरणा यहां किसी सिद्धांत या सफलता के फॉर्मूले से नहीं आती। पाठक ऐसे लोगों की यात्राएं पढ़ता है, जिन्होंने संघर्षों के बीच अपने लिए संभावनाएं तलाशीं। ये किताब किन्हें पढ़नी चाहिए, ग्राफिक में देखिए- किताब के बारे में मेरी राय 'छू लो आसमान' पढ़ते हुए अच्छी बात यह लगती है कि इसके किरदार हमसे बहुत दूर की दुनिया के नहीं हैं। उनके सामने ऐसी समस्याएं आती हैं, जिन्हें भारतीय समाज में अलग-अलग रूपों में आसानी से देखा जा सकता है। इसी वजह से उनकी उपलब्धियां भी ज्यादा वास्तविक लगती हैं। किताब में मोटिवेशन है, लेकिन उसका तरीका उपदेश देने वाला नहीं है। हर कहानी अपने किरदार और अनुभव के जरिए अपनी बात कहती है। इसलिए किताब पढ़ते हुए सीख थोपी हुई नहीं लगती, बल्कि कहानी से खुद निकलकर सामने आती है। किताब पढ़ने के बाद सफलता से ज्यादा इन महिलाओं की शुरुआत याद रह जाती है। वही बताती है कि आगे बढ़ने के लिए पहला कदम कितना अहम होता है। ……………………. ये खबर भी पढ़ें… बुक रिव्यू- अंतरिक्ष से पृथ्वी कैसी दिखती है:देशों की सीमाएं, राजनीति और युद्ध नहीं, दुनिया को देखने का नया नजरिया देती एक किताब क्या आपने कभी सोचा है कि अंतरिक्ष से पृथ्वी कैसी दिखती होगी? वहां से देशों की सीमाएं नहीं दिखतीं, न राजनीति, न युद्ध और न ही इंसानों के बंटवारे। सिर्फ एक नीला ग्रह दिखाई देता है, जिस पर पूरी मानवता रहती है। मशहूर लेखिका समैंथा हार्वी की किताब 'ऑर्बिटल' इसी नजरिए से दुनिया को दिखाने की कोशिश करती है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

Aaj Ka Rashifal 13 August 2026: आज गुरु-चंद्रमा के महासंयोग से होगा मकर और तुला राशि वालों को नुकसान! सेहत को लेकर रहे सतर्क, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 13 August 2026: आज यानी 13 अगस्त 2026 को सभी राशियों के लिए अत्यंत पावन दिन रहने वाला है. आज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. इस तिथि का समापन रात 8 बजकर 43 मिनट पर होगा. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज गुरुवार को मघा नक्षत्र रहने वाला है. वहीं, योग की बात करें तो वरियान योग दोपहर 12:16 तक प्रभावी रहेगा. आज चंद्रमा कर्क राशि में संचार करेंगे. गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है. वहीं, बृहस्पति देव की भी गुरुवार के दिन विशेष कृपा रहती है. आज के दिन राशियों को करियर में पदोन्नति होगी, नए व्यापार और अच्छे सौदे के योग बन रहे हैं. आइए जानते हैं आज का संपूर्ण राशिफल विस्तार से.

पढ़ें आज का राशिफल 13 अगस्त 2026

1.मेष राशि 

मेष राशि के लोगों की आज इच्छाओं के पूर्ण होने का समय है. आज आपको चतुर्दिक धनलाभ होगा. आज धन के क्षेत्र में वृद्धि का योग बन रहा है. आज नए व्यापार का योग बन रहा है. आज विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय चल रहा है.

सावधानी- एकाग्र होकर कार्य क्षेत्र में लगें
उपाय- सूर्य देव को अर्घ्य दें
शुभ अंक- 8
लक रंग- लाल
लक मीटर- 8

2.वृषभ राशि 

वृषभ राशि के लोगों को आज के दिन प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी. आज लेखन कार्य से धन लाभ होगा. परिश्रम से अत्यधिक लाभ प्राप्त होगा. आध्यात्मिक विकास का योग बन रहा
यात्रा, तीर्थाटन से लाभ प्राप्त होगा
सरकारी नौकरी मिलने का योग है

सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण करें
उपाय- सफेद वस्त्र का दान करें
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- बैंगनी
लक मीटर- 7

ये भी पढ़ें- Sawan 2026: कालसर्प दोष से छुटकारा पाने के लिए क्यों जाते हैं श्रद्धालु त्र्यंबकेश्वर मंदिर? जानें पौराणिक कथा

3.मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों को आज रुका हुआ धन प्राप्त होगा. प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी. परिवार में नया मेहमान आ सकता है. आज चतुर्दिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा.

सावधानी- नकारात्मक सोच से दूर रहें
उपाय- हरा चारा गाय को खिलाएं
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- सी ग्रीन
लक मीटर- 8

4.कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को आज अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाना है. बड़ी सफलता मिलने का योग है. छात्रों के लिए अच्छा समय चल रहा है. आज षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे. भवन और वाहन खरीदने का योग है.

सावधानी- आलस्य से दूर रहें
उपाय- जरूरतमंद को भोजन कराएं
सफेद वस्तु का दान करें
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8

5.सिंह राशि 

आज के दिन सिंह राशि वाले लोगों को भूमि, भवन और वाहन सुख मिलेगा. आज संतान का सुख प्राप्त होगा. नए व्यापार और व्यवसाय से लाभ मिलेगा. परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. आज विदेश से लाभ मिल सकता है. नौकरी में प्रमोशन का योग बन रहा है.

सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
उपाय- सूर्य देव की पूजा करें
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- मैरून
लक मीटर- 8

6.कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को आज के दिन लेखन और साहित्य के क्षेत्र से लाभ मिलेगा. सम्मान प्राप्त होने का योग है. जमीन खरीदने का उत्तम समय चल रहा है. आज संतान सुख मिल सकता है. आज विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय चल रहा है.

सावधानी- अपनी ऊर्जा का सही दिशा में प्रयोग करें
उपाय- गणेश जी की आराधना करें
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 8

7.तुला राशि 

तुला राशि के लोगों को आज के दिन मान-सम्मान में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं. आज रोजगार से आपको लाभ मिलेगा. आयात-निर्यात का योग बन रहा है. नया घर, जमीन और वाहन खरीद सकते हैं. आज परिवार में शुभ कार्य से खुशी आएगी. नई नौकरी मिल सकती है और नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. विदेश यात्रा कर सकते हैं.

सावधानी- विवादों से बचें
उपाय- भगवान शिव की आराधना करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 7

8.वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के लोगों को आज चारों तरफ से धन लाभ होगा. परिवार में शुभ कार्य से मन प्रसन्न रहेगा. आज आपको भाई बहन का सुख प्राप्त होगा, आपके नए कार्य संपन्न होंगे. खिलाड़ियों के लिए उत्तम समय चल रहा है. विदेश यात्रा हो सकती है.

सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
लाल वस्त्र का दान करें
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8

9.धनु राशि

धनु राशि के लोगों को आज के दिन गुस्से पर नियंत्रण रखें. संपादकीय कार्य से लाभ मिलेगा. देश-विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें. सरकारी नौकरी मिलने का योग है. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं. समय आपके अनुकूल चल रहा है.

सावधानी- सेहत का ख्याल रखें
उपाय- पीली वस्तु का दान करें
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- पीला
लक मीटर- 8

10.मकर राशि

मकर राशि के लोगों को आज के दिन गुस्से में निर्णय लेने से बचना चाहिए. नए व्यापार करने के अवसर मिलेंगे.
शुभ कार्य का योग बन रहा है. जमीन और वाहन खरीदने का योग है. रोग और शत्रु परास्त होंगे.

सावधानी- अत्यधिक व्यय करने से बचें
उपाय- सरसों के तेल का दीपक जलाएं
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 7

11.कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों को आज के दिन परिवार में शुभ कार्य का योग बन रहा है. नए व्यापार के अवसर मिलेंगे. विद्यार्थियों और खिलाड़ियों के लिए सर्वोत्तम समय चल रहा है. आज मेहनत से धन इकट्ठा करेंगे. घर और वाहन खरीदने का योग बन रहा है.

सावधानी- जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें
हेल्थ पर विशेष ध्यान रखें
उपाय- हनुमान जी की आराधना करें
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 8

12.मीन राशि 

मीन राशि के लोगों को आज के दिन अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना चाहिए. आज आवेश में कोई काम न करें. मेहनत से आर्थिक लाभ होगा. सरकार से लाभ का योग बन रहा है. आय के नए स्रोत बनेंगे. आज समय उत्तम रहेगा.

सावधानी - समय का सदुपयोग करें
उपाय- भगवान विष्णु की पूजा करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
लक मीटर- 8

ये भी पढ़ें- Hariyali Amavasya Vrat Katha: आज है हरियाली अमावस्या, बहुरानी की इस कथा को सुनने मात्र से दूर हो जाते हैं दुख-कष्ट

Continue reading on the app

  Sports

पिता के निधन से टूट गए हैं लियोनेल मेसी, रिटायरमेंट के दिए संकेत; बोले- पैरों में ताकत ही नहीं बची

लियोनेल मेस्सी ने  अपने दिवंगत पिता जॉर्ज को श्रद्धांजलि देते हुए खुलासा किया कि अर्जेंटीना को विश्व कप फाइनल तक पहुंचाने का सफर उनके लिए कितना मुश्किल था। उन्होंने फुटबॉल खेलना जारी रखने को लेकर भी अनिश्चितता जताई। Thu, 13 Aug 2026 06:22:50 +0530

  Videos
See all

Aman Chopra Live : Ranchi पर खुलास से Congress प्रवक्ता के चेहरे उतर गए! | Jharkhand Protest | JPSC #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T02:14:16+00:00

Cheating in Exam | सीकर में परीक्षा के दौरान खुलेआम नकल | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T02:14:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers