Responsive Scrollable Menu

RCB VS GT क्वालीफायर-1 कौन जीतेगा, पिच रिपोर्ट, वेदर फॉरकास्ट, हेड टू हेड रिकॉर्ड सहित जानें सभी डीटेल्स

RCB VS GT Qualifier 1 Match Preview: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का क्वालीफायर 1 मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. धर्मशाला में खेले जाने वाले इस अहम मुकाबले को जो टीम जीतेगी, वो सीधे फाइनल में पहुंचेगी. जबकि हारने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए क्वालीफायर-2 खेलकर जीतना होगा. ऐसे में दोनों ही टीमें बेस्ट प्रदर्शन करके सीधे फाइनल का टिकट कटाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. तो आइए इस आर्टिकल में आपको आरसीबी बनाम जीटी के मैच से जुड़ी अपडेट्स के बारे में बताते हैं...

RCB VS GT Qualifier 1: पिच रिपोर्ट

धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल और तेज गेंदबाजों की मददगार मानी जाती है. ऊंचाई पर स्थित इस मैदान पर ठंडी हवाओं के कारण, यहां नई गेंद से तेज गेंदबाजों को अच्छी स्विंग और अतिरिक्त उछाल (बाउंस) मिलता है. शुरुआती कुछ ओवरों के बाद विकेट काफी फ्लैट और सख्त हो जाती है, जिससे गेंद बल्ले पर बहुत अच्छी तरह से आती है. छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के कारण यहां अक्सर बड़े स्कोर वाले मुकाबले देखने को मिलते हैं.

RCB VS GT Qualifier 1 : वेदर रिपोर्ट

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेले जाने वाले मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है. जी हां, मंगलवार को धर्मशाला में 80% बारिश होने की संभावना है. हालांकि, अच्छी बात ये है कि बारिश की अधिक संभावना दोपहर में ही है और रात में ये संभावना घटकर शून्य हो जाती है. ऐसे में मैच पर बारिश का असर पड़े, ये जरूरी नहीं. मंगलवार को धर्मशाला में अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक रह सकता है. हवा 11 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है. वहीं, ह्यूमिडिटी 40% तक रहने की संभावना है.

RCB VS GT Qualifier 1 : हेड टू हेड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल में अब तक कुल 8 मैच खेले गए हैं. इसमें 4 मैच आरसीबी ने जीते हैं, तो वहीं जीटी ने 4 मैचों में बाजी मारी है. दोनों टीमों के बीच खेले गए मैच के दौरान हाईएस्ट स्कोर 206 रन का रहा है. जबकि लोएस्ट स्कोर 147 रनों का रहा है. हेड टू हेड इस तरफ इशारा कर रहा है कि बेंगलुरु और गुजरात के बीच एक कांटे की टक्कर वाला मुकाबला देखने को मिल सकता है.

RCB VS GT Qualifier 1 : लाइव स्ट्रीमिंग डीटेल्स

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला 26 मई को खेला जाएगा. ये हाईवोल्टेज मुकाबला शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जिसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 7 बजे मैदान पर उतरेंगे. भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है.

RCB VS GT Qualifier 1 : पॉसिबल प्लेइंग-11

गुजरात टाइटंस : साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार

RCB VS GT Qualifier 1 : दोनों टीमों के स्क्वाड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: जैकब बेटेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, जॉर्डन कॉक्स, अभिनंदन सिंह, स्वप्निल सिंह, कनिष्क चौहान, फिलिप साल्ट, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल, रिचर्ड ग्लीसन, जैकब डफी

गुजरात टाइटंस टीम: साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कैगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलवंत खेजरोलिया, इशांत शर्मा, जयंत यादव, ल्यूक वुड, शाहरुख खान, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़, अशोक शर्मा, कॉनर एस्टरहुइज़न

ये भी पढ़ें: IPL का सबसे बदकिस्मत खिलाड़ी, हर सीजन बनाता है 500-600 रन, फिर भी 10 सालों से नहीं खेल पाया कोई फाइनल

Continue reading on the app

  Sports

RCB vs GT IPL playoff 2026: कैसा है आईपीएल प्लेऑफ में आरसीबी और गुजरात टाइटंस का रिकॉर्ड, जानें किसका पलड़ा है भारी

RCB vs GT playoff record: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालिफायर मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. इस मैच में जो भी टीम जीत हासिल करेगी उसे फाइनल का टिकट मिल जाएगा. ऐसे में आइए जानते हैं प्लेऑफ में कैसा है आरसीबी और गुजरात टाइटंस का रिकॉर्ड. Tue, 26 May 2026 07:05:18 +0530

  Videos
See all

Iran Israel US War LIVE Updates: Hormuz पर भीषण जंग! | Ceasefire | Trump Vs Mojtaba | 26 May 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T01:38:49+00:00

तुम एक विवादित ढाँचे बाबरी को नहीं भूल सकते तो हम 4 लाख से अधिक मंदिरों को तोड़ने वाले जिहादियों.... #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T01:30:23+00:00

Middle East Crisis: युद्ध के दौरान हुए हमले का नया वीडियो आया सामने | Netanyahu | Trump | World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T01:33:26+00:00

ईद से पहले बकरे को लगी ड्रिप, गर्मी से बेहाल [India heat sends goats to hosp for IV ahead Eid in] #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T01:30:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers