Aaj ka Mausam: दिखने लगा मानसून का असर, देश के 17 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
Aaj ka Mausam: देश के कई राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम एक बार फिर बदलने वाला है. मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत कई 17 राज्यों में आंधी-बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान करीब 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. IMD के मुताबिक, राजस्थान को छोड़कर आने वाले 2-3 दिनों में उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में तापमान में 2 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.
दूसरी ओर, पूर्वोत्तर भारत के केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. असम-मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और केरल में अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. वहीं अगले 2-3 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर के शेष हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं.
आज किन राज्यों में बारिश के आसार?
मौसम विभाग के अनुसार, आज असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, त्रिपुरा,बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर में बारिश होने के आसार हैं. इसके साथ ही एक नया पश्चिमी विक्षोभ 28 मई से उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















