दाऊद की पार्टी में गाने पर बोले कुमार सानू:अनु मलिक लेकर गए, अखबार में फोटो छपी तब डर लगा; अबू सलेम के शो में भी गाया
प्लेबैक सिंगर कुमार सानू ने 90 के दशक में अंडरवर्ल्ड से जुड़े अपने अनुभवों का खुलासा किया है। लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में कुमार सानू ने बताया कि म्यूजिक डायरेक्टर नदीम और अनु मलिक उन्हें दुबई में एक बर्थडे पार्टी में गाने के लिए ले गए थे, जहां अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम भी मौजूद था। बाद में जब अखबारों में तस्वीरें छपीं, तब उन्हें मामले की गंभीरता समझ आई। इसके अलावा उन्होंने गैंगस्टर अबू सलेम के शो में भी गाना गाया था। पुलिस की चेतावनी और गिरफ्तारी की धमकी के बावजूद वे अपनी मजबूरी का हवाला देकर गाने गए थे। दुबई में दाऊद के सामने गाया गाना कुमार सानू ने बताया कि म्यूजिक डायरेक्टर नदीम उन्हें दुबई ले गए थे। उन्हें सिर्फ इतना बताया गया था कि किसी की बर्थडे पार्टी में गाना है। वहां दाऊद इब्राहिम अपने परिवार के साथ सामने बैठा था। उस इवेंट में अनु मलिक भी मौजूद थे। सानू ने बताया कि दाऊद ने उनके स्टेज पर गाए जाने वाले पसंदीदा गानों की रिक्वेस्ट की थी। उस वक्त उन्हें अंदाजा नहीं था कि वे किसके शो में आए हैं। जब भारत लौटने के बाद अखबारों में उनकी फोटो छपी, तब उन्हें डर लगा कि उन्होंने क्या कर दिया है। उस मुलाकात के बाद वे कभी दाऊद से नहीं मिले। अबू सलेम के शो पर पुलिस की चेतावनी, फिर भी गाने गए गैंगस्टर अबू सलेम से जुड़ा एक वाकया शेयर करते हुए सानू ने बताया कि उनसे कुछ लोगों ने पैसों की मांग की थी। सानू ने पैसे देने से मना कर दिया और कहा कि अगर कोई काम या शो हो तो वे गाना गा सकते हैं। इसके बाद वे अबू सलेम के एक शो में गाने के लिए दुबई गए। जाने से पहले पुलिस स्टेशन से फोन आया था और वहां न जाने की सलाह दी गई थी। पुलिस अधिकारियों ने कहा था कि अगर वे गए तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस पर सानू ने कहा कि वे सिंगर हैं और गाना उनकी मजबूरी है, इसलिए पुलिस उन्हें सुरक्षा दे। सुरक्षा न मिलने पर भी वे गए, परफॉर्म किया और सुरक्षित वापस लौट आए। बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड की फंडिंग पर बोले सानू 90 के दशक में बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड के कनेक्शन पर कुमार सानू ने कहा कि उस दौर में फिल्मों की ज्यादातर फंडिंग अंडरवर्ल्ड से आती थी। जो पैसा लगाता था, वही इंडस्ट्री पर राज करता था। सानू ने कहा कि उन्होंने कभी इन चीजों की ज्यादा गहराई में जाने की कोशिश नहीं की और हमेशा खुद को ऐसे मामलों से दूर रखा। वे सिर्फ अपने काम पर ध्यान देते थे, इसी वजह से वे सुरक्षित रहे और किसी का ध्यान उन पर नहीं गया। सानू ने गाए 20 हजार गाने कुमार सानू ने करियर की शुरुआत में बांग्लादेशी फिल्म 'तीन कन्या' से की थी। वैसे, सानू को हिंदी फिल्मों में लाने का क्रेडिट जगजीत सिंह को जाता है। उन्होंने कुमार सानू को फिल्म 'आंधियां' में गाना गाने का ऑफर दिया था। जगजीत सिंह ने उनकी मुलाकात कल्याणजी आनंद से कराई और उन्हीं के कहने के बाद उन्होंने अपना नाम केदारनाथ भट्टाचार्य से कुमार सानू कर लिया था। सानू ने करीब 20 हजार गाने गाए हैं। उन्होंने 'दिल का आलम...' (फिल्म 'आशिकी', 1990), 'दिल का रिश्ता..' (फिल्म 'दिल का रिश्ता', 2003), 'राजा को रानी से...' (फिल्म 'अकेले हम अकेले तुम', 1995), 'परदेसी परदेसी...' (फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी', 1996) जैसे कई बेहतरीन गाने गाए हैं। सानू ने म्यूजिक डायरेक्टर जोड़ी नदीम-श्रवण के लिए करीब 75 फिल्मों में गाने गाए हैं। इसके अलावा उन्होंने अनु मलिक के लिए 60 फिल्मों, जतिन-ललित के लिए 30 फिल्मों और राजेश रोशन के लिए 25 फिल्मों में गाने गाए हैं।
धुरंधर फेम लेडी सिंगर के VIDEO पर कंट्रोवर्सी:'भीगी पलकों पर नाम तुम्हारा है' गाया; बब्बू मान बोले- लोग बिना मिजाज समझे शुरू हो जाते हैं
धुरंधर फेम पंजाबी सिंगर अफसाना खान के करीब 7 साल पुराने एक वीडियो को लेकर विवाद हो गया है। पंजाबी सिंगर बब्बू मान ने इस वीडियो को लेकर अपने कॉन्सर्ट में टिप्पणी की। हालांकि, इस दौरान उन्होंने किसी का नाम नहीं किया। उन्होंने कहा कि आजकल कई लोग बिना मिजाज समझे ऐसे ही गाना शुरू हो जाते हैं। उन्होंने लेडी सिंगर की नकल करते हुए अपना सुपरहिट गाना 'भीगी पलकों पर नाम तुम्हारा है' गाया। इसके बाद उन्होंने अपनी ओरिजिनल आवाज में भी यह गाना गुनगुनाया। लेडी सिंगर की नकल करने वाला बब्बू मान का यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। यूजर्स इसे डायरेक्टली लेडी सिंगर अफसाना खान से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, इस पर सीधे बब्बू मान या अफसाना खान की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। ब्रिस्बेन शो में क्या बोले बब्बू मान 7 साल पुराने वीडियो से जुड़ा विवाद का तार सोशल मीडिया पर फैंस बब्बू मान के इस तंज को अफसाना खान के जिस वीडियो के साथ जोड़कर वायरल कर रहे हैं, वह वीडियो 7 साल पुराना है। उस समय अफसाना खान म्यूजिक इंडस्ट्री में इतना बड़ा नाम नहीं थीं। यूट्यूब के अलग-अलग चैनल्स पर मौजूद इस वीडियो में अफसाना खान, बब्बू मान के इसी ओरिजिनल गाने भीगी पलकों पर नाम तुम्हारा है को काफी आक्रामक और ऊंचे सुरों में गाती हुई नजर आ रही हैं। कथित तौर पर इसी को लेकर बब्बू मान ने कमेंट किया। अफसाना खान ने नहीं दी प्रतिक्रिया लोग भले ही बब्बू मान के इस बयान को अफसाना खान से जोड़ रहे हैं, लेकिन अफसाना खान ने अब तक इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि, दोनों ही सिंगर पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के बड़े और लोकप्रिय नाम हैं, इसलिए यह मुद्दा तेजी से वायरल हो रहा है। अफसाना खान के बारे में जानिए अफसाना खान प्रसिद्ध पंजाबी प्लेबैक सिंगर हैं। वह अपने दमदार और अनूठे सूफी अंदाज की गायकी के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने पंजाबी संगीत उद्योग को कई सुपरहिट गाने दिए हैं, जिनमें तितलियां उनका सबसे बड़ा ब्लॉकबस्टर गाना रहा है। बिग बॉस से बाहर की गई थीं अफसाना खान टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन में नजर आई थीं। शो में अपने उग्र स्वभाव और एक पैनिक अटैक के दौरान खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश के बाद उन्हें शो के बीच से ही बाहर कर दिया गया था। सिंगर साज शर्मा की शादी की अफसाना खान का जन्म 12 जून 1994 को पंजाब के मुक्तसर में हुआ था। वह संगीतकारों के परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके भाई खुदा बख्श भी एक प्रसिद्ध गायक हैं, जो इंडियन आइडल में नजर आ चुके हैं। साल 2022 में अफसाना ने सिंगर साज शर्मा के साथ शादी की। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा बोलीं- मेरे साथ ऐसा मत करो:हौसला टूटता है, मुश्किल से आजादी मिली है; गाने पर फेक स्ट्राइक से भावुक हुईं “मैं बस उन लोगों को एक मैसेज देना चाहती हूं, जिन्होंने मेरे गानों पर स्ट्राइक मारी है। भाइयो लड़कियों के लिए वैसे ही समाज में सब कुछ करना बहुत मुश्किल है। हमें बहुत मुश्किलों के बाद यह आजादी मिली है कि हम आज अपनी मर्जी से जो करना चाहती हैं, वह कर पा रही हैं।" ये शब्द पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की फेमस सिंगर सुनंदा शर्मा ने कहे। पढ़ें पूरी खबर…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 










