Responsive Scrollable Menu

समरदीप सिंह गिल ने शॉट पुट में जीता गोल्ड, कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए किया क्वालीफाई

रांची, 25 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के 25 वर्षीय शॉट पुट खिलाड़ी समरदीप सिंह गिल ने सोमवार को बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित 29वीं राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता के अंतिम दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष शॉट पुट स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भी क्वालीफाई कर लिया।

Continue reading on the app

Chandra Gochar 2026: आज रात सिंह राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, इन 3 राशियों के लिए बन सकते हैं शुभ योग

Chandra Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, चंद्रमा आज 22 मई की देर रात कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं और सूर्य-चंद्रमा के बीच मित्रता का संबंध माना जाता है। ऐसे में यह गोचर कुछ राशियों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। खासतौर पर करियर, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन में लाभ के संकेत मिल रहे हैं। आइए जानते हैं वो कौन सी राशियां हैं, जिन पर चंद्र गोचर का शुभ प्रभाव पड़ सकता है?

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह गोचर अच्छा साबित हो सकता है। चंद्रमा आपके सुख और घरेलू जीवन से जुड़े भाव में संचरण करेंगे, जिससे परिवार के साथ बेहतर समय बिताने का अवसर मिल सकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा और घर का वातावरण शांत रहने की संभावना है। आर्थिक मामलों में भी राहत मिल सकती है। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलने के संकेत हैं। कुछ लोग इस अवधि में वाहन या संपत्ति खरीदने की योजना बना सकते हैं। छात्रों के लिए भी यह समय अच्छा माना जा रहा है और शिक्षा से जुड़े प्रयासों में सफलता मिलने की संभावना है।

सिंह राशि
चंद्रमा का गोचर सिंह राशि के प्रथम भाव में होगा, जिससे आत्मविश्वास और ऊर्जा में वृद्धि हो सकती है। मानसिक रूप से आप खुद को अधिक मजबूत महसूस करेंगे और निर्णय लेने की क्षमता बेहतर हो सकती है। करियर में नई जिम्मेदारियां या पदोन्नति मिलने के संकेत हैं। कारोबार से जुड़े लोगों की रुकी हुई योजनाएं आगे बढ़ सकती हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है और आय के नए स्रोत भी बन सकते हैं। पुराने कर्ज या उधार को चुकाने में भी सफलता मिल सकती है।

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए चंद्रमा का यह गोचर लाभकारी माना जा रहा है। यह गोचर आपके लाभ भाव को सक्रिय करेगा, जिससे आय और लाभ के अवसर बढ़ सकते हैं। निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है, खासकर शेयर बाजार या अन्य वित्तीय योजनाओं से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है। इस दौरान आत्मविश्वास में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक और पेशेवर क्षेत्र में भी सकारात्मक परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सिर्फ धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। हरिभूमि.कॉम इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Continue reading on the app

  Sports

विनेश फोगाट के एशियन गेम्स खेलने की गारंटी नहीं:लांग लिस्ट में नाम नहीं, ट्रायल जीतीं तो भी OCA करेगा अंतिम फैसला; हाईकोर्ट से राहत मिली

दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर ट्रायल में हिस्सा लेने की छूट के बाद भी रेसलर विनेश फोगाट के जापान में एशियन गेम्स-2026 खेलने की गारंटी नहीं है। 19 सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स के लिए भेजी गई संभावित खिलाड़ियों (लांग लिस्ट) में विनेश का नाम नहीं है। भारतीय कुश्ती फेडरेशन (WFI) की ओर से इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन (IOC) को भेजी सूची में इस रेसलर का नाम नहीं था। आईओसी ने यही लिस्ट आगे एशियन ओलंपिक परिषद (OCA) और जापान की आयोजन समिति को भेजी। ऐसे में अब OCA के रुख पर बहुत कुछ निर्भर करेगा। बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश की याचिका पर सुनवाई करते हुए 23 मई को फैसला सुनाया था। हाईकोर्ट ने साफ कहा है कि मातृत्व (Motherhood) को किसी महिला खिलाड़ी के खिलाफ हथियार नहीं बनाया जा सकता। इसमें विनेश को ट्रायल में हिस्सा लेने की रियायत दी गई थी। यह ट्रायल 30 और 31 मई को होने हैं। भारतीय कुश्ती महासंघ ने उनके मातृत्व अवकाश और अन्य कारणों का हवाला देते हुए उन्हें शुरुआत में अयोग्य ठहराया था, जिसके कारण उनका नाम लांग लिस्ट में नहीं भेजा। 3 पॉइंट में जानिए नियमों को लेकर टेक्निकल स्थिति… कुश्ती महासंघ ने एंटी-डोपिंग नियमों का हवाला देकर लगाया था बैन डब्ल्यूएफआई ने एंटी-डोपिंग नियमों के तहत संन्यास से वापसी करने वाले एथलीटों के लिए अनिवार्य छह महीने की नोटिस अवधि का हवाला देते हुए फोगाट को 26 जून, 2026 तक घरेलू प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया था। कुश्ती महासंघ ने लिखा था कि विनेश ने संन्यास से वापसी के लिए छह महीने पहले सूचना नहीं दी। इससे WFI संविधान, यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) नियमों तथा एंटी-डोपिंग प्रावधानों का उल्लंघन हुआ। बता दें कि करीब 3 साल पहले विनेश ने बृजभूषण पर महिला खिलाड़ियों के यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसे लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर महिला पहलवानों ने बृजभूषण के खिलाफ धरना भी दिया था। विनेश ने वीडियो जारी बृजभूषण पर साधा था निशाना.. बृजभूषण बोले थे- आरोप सही हुए तो फांसी पर लटक जाऊंगा इन आरोपों पर कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण ने सफाई देते हुए कहा था- किसी भी तरह का उत्पीड़न नहीं हुआ है। अगर हुआ है तो मैं फांसी पर लटक जाऊंगा। उन्होंने धरने को स्पॉन्सर्ड बताते हुए इसके पीछे हरियाणा कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा को बताया था। उन्होंने कहा था कि अब ये खिलाड़ी नेशनल लेवल पर भी खेलने योग्य नहीं रहे। पेरिस ओलिंपिक में डिसक्वालिफाई हुई थीं विनेश विनेश 2024 पेरिस ओलिंपिक में महिलाओं की 50 किलो फ्रीस्टाइल कुश्ती में खेली थीं। उन्होंने फाइनल में जगह बनाई थी। लेकिन फाइनल से पहले उनका वजन तय सीमा से 100 ग्राम ज्यादा पाया गया। नियमों के मुताबिक उन्हें पूरे इवेंट से डिस्क्वालिफाई कर दिया गया। उन्हें कोई मेडल नहीं मिला, जबकि वे फाइनल तक पहुंच चुकी थीं। Mon, 25 May 2026 23:30:00

  Videos
See all

Gulmarg Cable-Car Rescue | गुलमर्ग में पूरा हुआ Rescue Operation.. बच गई 300 पर्यटकों की जान ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T23:00:19+00:00

News Ki Pathshala | Strait of Hormuz के खुलने की तैयारी.. Iran-US डील से दुनिया को मिलेगी राहत ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T22:30:14+00:00

US-Iran Conflict | Global Crisis के बीच Indian Economy पर FM Nirmala Sitharaman का बड़ा बयान ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T23:15:47+00:00

Heatwave Alert India 2026 : नौतपा में भूलकर भी न करें ये गलतियां | Heat wave Alert | Top | N18V | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T23:00:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers