Jharkhand Government: खेतों तक पहुंचेगा पानी… सिंचाई योजनाओं में लाई जाएगी रफ्तार, सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा आदेश
Jharkhand Government: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सोमवार (25 मई) को झारखंड मंत्रालय में जल संसाधन विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक हुई. बैठक में राज्य की सिंचाई योजनाओं, मेगा लिफ्ट परियोजनाओं, पाइपलाइन योजनाओं, बांधों और बहुउद्देश्यीय परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी योजनाएं तय समय पर पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि किसानों को सीधा फायदा मिल सके. उन्होंने कहा कि योजनाएं समय पर पूरी हों, ताकि किसानों को पानी मिले, खेती मजबूत हो और पलायन रुके.
किसानों की आय बढ़ाने पर जोर
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड कृषि प्रधान राज्य है और सिंचाई सुविधाएं बढ़ने से खेती मजबूत होगी. इससे किसानों की आय बढ़ेगी और ग्रामीण इलाकों से पलायन भी कम होगा. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए पूरी गंभीरता और प्रभावी तरीके से काम किया जाए. खेती के लिए पानी की कमी किसी भी हालत में नहीं होनी चाहिए.
रांची में जल संसाधन विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक में विभिन्न सिंचाई योजनाओं, लिफ्ट इरीगेशन परियोजनाओं, पाइपलाइन के माध्यम से पेयजलापूर्ति सुनिश्चित कराने आदि कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की तथा अधिकारियों को नई-नई तकनीक का बेहतर उपयोग कर सिंचाई परियोजनाओं को गुणवत्ता… pic.twitter.com/b0DOsLut9u
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) May 25, 2026
नदी जल संरक्षण और लिफ्ट योजनाओं पर फोकस
बैठक में पाइपलाइन आधारित सिंचाई योजनाओं की भी समीक्षा हुई. मुख्यमंत्री ने इन कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि राज्य की नदियों के पानी को राज्य के भीतर ही संरक्षित कर किसानों के खेतों तक पहुंचाने की ठोस योजना बनाई जाए. स्थानीय जरूरतों के अनुसार छोटे जलाशयों और लिफ्ट सिंचाई योजनाओं को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया. साथ ही पॉली तालाबों में पानी उपलब्ध कराकर मत्स्य पालन को बढ़ाने की बात कही गई.
कई बड़ी परियोजनाओं की समीक्षा
बैठक में स्वर्णरेखा बहुउद्देश्यीय परियोजना, चांडिल बांध, खरकई बराज, ईंचा बांध, सोन-कनहर पाइपलाइन योजना, पलामू पाइपलाइन योजना, पीरटांड़ मेगा लिफ्ट योजना, कोनार सिंचाई परियोजना और पुनासी जलाशय जैसी कई योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई.
आज वित्त और वाणिज्यिक कर विभाग की समीक्षा बैठक में राज्य की वित्तीय स्थिति, राजस्व संग्रह, बजट प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन, आदि विषयों पर चर्चा की तथा विभाग को वित्त और राजस्व बढ़ाने को लेकर जरूरी सुधारों, तकनीक का उपयोग करने जैसे कई सुझाव दिए। pic.twitter.com/samL9wfMW8
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) May 25, 2026
इसके अलावा अमानत बराज, गांडेय मेगा लिफ्ट और पटमदा-बोड़ाम जैसी नई योजनाओं पर भी चर्चा हुई. बैठक में जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन, मुख्य सचिव अविनाश कुमार और विभागीय सचिव प्रशांत कुमार समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें- झारखंड में भीषण गर्मी को लेकर सरकार अलर्ट, CM हेमंत सोरेन ने हर चौक-चौराहे पर पानी की व्यवस्था करने के दिए आदेश
Namo Bharat: दिल्ली से नोएडा के बीच नमो भारत का नया रूट बनेगा, परी चौक, सूरजपुर-दनकौर, नॉलेज पार्क जैसे12 स्टेशन बनेंगे
Delhi Noida Namo Bharat Route Map: दिल्ली-नोएडा एयरपोर्ट नमो भारत ट्रेन
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
NDTV




















