RCB के खिलाफ क्वालीफायर-1 से पहले गुजरात टाइटंस के कोच ने दिया बड़ा बयान, सिराज और रबाडा को लेकर कह दी बड़ी बात
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का क्वालीफायर-1 मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें मंगलवार, 26 मई को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भिड़ेंगी. जो टीम जीतेगी वो सीधे आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी. अब क्वालीफायर-1 से ठीक पहले गुजरात टाइटंस के एसिस्टेंट कोच विजय दहिया ने अपनी टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा को लेकर बड़ा बयान दिया है.
पावरप्ले में मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा ने मचाया है तहलका
आईपीएल 2026 में मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा की जोड़ी ने गुजरात टाइटंस के लिए खूब तहलका मचाया है. दोनों स्टार गेंदबाजों ने विरोधी टीम को काफी परेशान किया है. इन दोनों गेंदबाजों ने पावरप्ले बेहद घातक गेंदबाजी की और गुजरात टाइटंस को प्लेऑफ में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. अब रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ क्वालीफायर-1 मुकाबले से पहले गुजरात टाइटंस के एसिस्टेंट कोच विजय दहिया ने सिराज और रबाडा की जमकर तारीफ की है. बता दें कि इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में रबाडा 24 विकेट के लिए भुवनेश्वर कुमार के साथ संयुक्त रूप से टॉप पर मौजूद हैं. वहीं सिराज ने 17 विकेट अपने नाम किए हैं.
सिराज और रबाडा की एसिस्टेंट कोच विजय दहिया ने की जमकर तारीफ
विजय दहिया ने कहा, "दोनों (सिराज और रबाडा) के बीच की केमिस्ट्री शानदार है, सिर्फ मैदान नहीं बल्कि मैदान से बाहर भी. वे एक-दूसरे को न सिर्फ मानसिक रूप से, बल्कि स्कील के मामले में भी समझते हैं. दोनों खेल को बहुत अच्छी तरह समझते हैं कि खेल कैसा चल रहा है और मुझे क्या करने की जरूरत है, अपने साथी की मदद करने के लिए मुझे अपने ओवरों को कैसे समाप्त करने की जरूरत है."
This pace pair is ???? pic.twitter.com/PAdIdhPv9M
— Cricbuzz (@cricbuzz) May 25, 2026
क्वालीफायर-1 में जीतने वाली टीम को मिलेगा फाइनल का टिकट
आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-1 जीतने वाली टीम को सीधे फाइनल का टिकट मिलेगा. जबकि हारने वाली टीम क्वालीफायर-2 खेलेगी. ऐसे में रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस दोनों टीमें पहला क्वालीफायर जीतकर फाइनल में जगह पक्की करना चाहेगी. बता दें कि आरसीबी और गुजरात दोनों ने 1-1 ट्रॉफी जीता है. GT ने साल 2022 में हार्दिक की कप्तानी में अपने डेब्यू सीजन में ही चैंपियन बनी थी. जबकि आरसीबी ने 17 साल बाद पिछले सीजन अपनी पहली खिताब जीती.
यह भी पढ़ें: RCB के ये 2 घातक गेंदबाज क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस की हालत कर सकते हैं खराब, सेकंडों में चटका देते हैं विकेट
Twisha Death Case: सीबीआई ने भोपाल पुलिस से लिया टेकओवर, कल से शुरू कर देगी जांच
Twisha Death Case: भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा मौत मामले में अब बड़ा अपडेट सामने आया है. मध्य प्रदेश की राजधानी को हिलाकर रख देने वाले इस मामले की जांच अब देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी सीबीआई करेगी. प्रदेश सरकार की पुरजोर सिफारिश के बाद केंद्र सरकार ने इस मामले में हरी झंडी दे दी है. इसके बाद सीबीआई ने दिल्ली में केस दर्ज कर अपनी कार्रवाई तेज कर दी है.
सीबीआई की इस एंट्री से अब ट्विशा के परिवार को इंसाफ की एक नई उम्मीद जागी है. वहीं दूसरी तरफ आरोपी ससुराल पक्ष की मुश्किलें अब बहुत ज्यादा बढ़ने वाली हैं. कल से सीबीआई की टीम इस पूरे मामले के हर एक पहलू को खंगालना शुरू कर देगी.
पुलिस ने किया सीन रीक्रिएट
सीबीआई के कमान संभालने से ठीक पहले स्थानीय पुलिस भी इस मामले में लगातार एक्शन में दिखी. पुलिस की एक टीम ट्विशा के पति समर्थ सिंह को लेकर उनके घर पहुंची थी. वहां पुलिस ने घटना वाले दिन क्या हुआ था, इसका पूरा सीन रीक्रिएट किया है. पुलिस यह समझने की कोशिश कर रही है कि उस रात असल में क्या हुआ था. हालांकि अब लोकल पुलिस की डायरी और अब तक की पूरी जांच रिपोर्ट सीबीआई को सौंप दी जाएगी. अब सीबीआई नए सिरे से कड़ियों को जोड़ेगी और पता लगाएगी कि यह खुदकुशी थी या फिर इसके पीछे कोई गहरी साजिश छिपी हुई थी.
सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर
सीबीआई ने भोपाल के कटारा हिल्स थाने में पहले से दर्ज एफआईआर को रिरजिस्टर्ड करके अपनी आधिकारिक जांच की शुरुआत कर दी है. इस हाई प्रोफाइल मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच की जिम्मेदारी एक तेजतर्रार अधिकारी को दी गई है. सीबीआई ने डीएसपी निशु कुशवाहा को इस मामले का मुख्य जांच अधिकारी नियुक्त किया है. सीबीआई ने भारतीय न्याय संहिता यानी बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. इसमें दहेज हत्या, प्रताड़ना और साजिश रचने जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं. इसके साथ ही दहेज निषेध अधिनियम की धाराएं भी लगाई गई हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















