A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

डैंड्रफ और खुजली से राहत दिलाने में छाछ मददगार, बालों की कई समस्याओं से दिलाती है छुटकारा

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। आजकल बहुत से लोग बालों के झड़ने, रूखेपन, डैंड्रफ, खुजली और ऑयली स्कैल्प जैसी समस्याओं से परेशान हैं। इन समस्याओं के लिए लोग महंगे शैंपू और ट्रीटमेंट पर काफी पैसा खर्च करते हैं, लेकिन बालों की देखभाल के लिए छाछ को एक आसान और असरदार विकल्प माना जाता है। छाछ में मौजूद पोषक तत्व स्कैल्प को साफ रखने और बालों की कई समस्याओं को कम करने में मदद कर सकते हैं।

विशेषज्ञों के मुताबिक, छाछ में लैक्टिक एसिड, प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन बी और अच्छे बैक्टीरिया पाए जाते हैं। लैक्टिक एसिड एक प्राकृतिक क्लींजर की तरह काम करता है। यह स्कैल्प पर जमी गंदगी, अतिरिक्त तेल और मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है। जब स्कैल्प साफ रहती है, तो बालों की जड़ों तक ऑक्सीजन और पोषण बेहतर तरीके से पहुंच पाता है। इससे स्कैल्प ज्यादा साफ होती है।

डैंड्रफ और खुजली की समस्या में भी छाछ काफी मददगार मानी जाती है। कई बार स्कैल्प पर फंगल संक्रमण या गंदगी जमा होने की वजह से खुजली और सफेद परत बनने लगती है। छाछ में मौजूद प्राकृतिक एसिड और प्रोबायोटिक तत्व स्कैल्प का संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं। इससे फंगल संक्रमण कम होता है और खुजली से राहत मिलती है। विशेषज्ञ कहते हैं कि अगर सप्ताह में एक या दो बार छाछ का इस्तेमाल किया जाए, तो धीरे-धीरे डैंड्रफ की समस्या कम होने लगती है।

सूखे और बेजान बालों के लिए भी छाछ को फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद प्रोटीन और फैट बालों को प्राकृतिक नमी देने में मदद करते हैं। यही वजह है कि छाछ बालों पर एक प्राकृतिक कंडीशनर की तरह काम करती है। जब बालों में नमी बनी रहती है तो वे ज्यादा मुलायम और चमकदार बनते हैं। खासकर गर्मियों में धूप और पसीने की वजह से बाल जल्दी रूखे हो जाते हैं। ऐसे में छाछ स्कैल्प को ठंडक पहुंचाने का भी काम करती है।

बालों में छाछ लगाने का तरीका भी बेहद आसान है। सबसे पहले ताजी छाछ लें। इसके बाद इसे हाथों या कॉटन की मदद से स्कैल्प और बालों की लंबाई पर अच्छे से लगाएं। लगभग 20 से 30 मिनट तक इसे बालों में लगा रहने दें ताकि इसके पोषक तत्व स्कैल्प तक पहुंच सकें। इसके बाद हल्के शैंपू से बाल धो लें।

--आईएएनएस

पीके/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

जोकोविच फ्रेंच ओपन के दूसरे राउंड में पहुंचे:निशेष ने फ्रिट्ज को हराया, स्वियातेक की जीत से शुरुआत

पेरिस में खेले जा रहे फ्रेंच ओपन के पहले दौर के मुकाबले में नोवाक जोकोविच ने फ्रांस के जियोवानी मपेट्शी पेरिकाड को 5-7, 7-5, 6-1, 6-4 से हरा दिया। इस जीत के साथ 3 बार के चैंपियन जोकोविच ने टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 जोकोविच ने फ्रांसीसी खिलाड़ी की सर्विस को बेहतर ढंग से समझना शुरू किया और मैच को 2 घंटे 51 मिनट में अपने नाम कर लिया। यह 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन जोकोविच की फ्रेंच ओपन में 102वीं जीत है। 82वीं बार ग्रैंड स्लैम खेल रहे जोकोविच का शानदार रिकॉर्ड जोकोविच ने इस मैच के साथ ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट्स में अपनी रिकॉर्ड 82वीं उपस्थिति दर्ज की। इस जीत के साथ ग्रैंड स्लैम के पहले दौर के मैचों में उनका रिकॉर्ड 80 जीत और 2 हार का हो गया है। जोकोविच आखिरी बार साल 2006 के ऑस्ट्रेलियन ओपन के पहले दौर में हारे थे। निशेष ने फ्रिट्ज को हराकर उलटफेर किया भारतीय मूल के अमेरिकी खिलाड़ी निशेष बसवरेड्डी ने फ्रेंच ओपन में पहला बड़ा उलटफेर करते हुए पहले दौर में सातवीं सीड अमेरिका के खिलाड़ी टेलर फ्रिट्ज को हराया। वाइल्डकार्ड एंट्री करने वाले निशेष ने रविवार रात खेले गए दो घंटे 45 मिनट के कड़े मुकाबले में वर्ल्ड नंबर-9 फ्रिट्ज को 7-6(5), 7-6(5), 6-7(9), 6-1 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। 21 साल बसवरेड्डी के माता-पिता 1999 में आंध्र प्रदेश के नेल्लोर से अमेरिका चले गए थे। वह साल 2000 के बाद इस ग्रैंडस्लैम में टॉप-10 रैंकिंग वाले खिलाड़ी को हराने वाले अमेरिका के पहले मेंस प्लेयर बन गए हैं। उनसे पहले 2000 में यान-माइकल गैम्बिल ने वर्ल्ड नंबर आठ निकोलस कीफर को शिकस्त दी थी। स्वियातेक की एकतरफा जीत विमेंस सिंगल्स में चार बार की चैंपियन इगा स्वियातेक ने फ्रेंच ओपन में डेब्यू कर रही ऑस्ट्रेलिया की युवा खिलाड़ी इमरसन जोंस को पहले दौर के एकतरफा मुकाबले में 6-1, 6-2 से शिकस्त दी। ग्रैंडस्लैम के पहले दौर में स्वियातेक की यह 29 मुकाबलों में 28वीं जीत रही। विसमें सिंगल्स में पिछले साल की उपविजेता जैसमीन पाओलिनी ने भी जीत दर्ज की। उन्होंने दयाना यास्त्रेम्स्का को 7-5, 6-3 से हराया।

Continue reading on the app

  Sports

लोग फोन पर दे रहे गालियां… श्रेयस अय्यर की बहन के साथ की गईं हदें पार, Video में छलका दर्द

Shreyas Iyer On Online Abuse: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के बाहर होने के बाद श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर को जमकर ट्रोल किया जा रहा है. इसके जवाब में श्रेष्ठा ने खुद 2 वीडियो जारी कर ट्रोल्स को जवाब दिया है. Mon, 25 May 2026 23:26:11 +0530

  Videos
See all

Bangladeshi Immigrants: बंगाल में घुसपैठियों पर शुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T18:09:22+00:00

India Bangladesh Border Security: बंगाल में घुसपैठियों पर एक्शन #bangladeshnews #suvenduadhikari #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T18:10:17+00:00

Final Cut: Gulmarg Gondola Cable Car Accident का चौंकाने वाला वीडियो | Heatwave Alert | Petrol Price #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T18:06:46+00:00

Bangladeshi Immigrants: Bengal में घुसपैठियों के लिए 'होल्डिंग सेंटर' शुरू #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T18:11:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once