IPL 2026: जसप्रीत बुमराह से कहां हुई चूक कि हो गया इतना बुरा हाल, बना दिया T20 इतिहास का सबसे खराब रिकॉर्ड
IPL 2026: जसप्रीत बुमराह मौजूदा वक्त में भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाज में से एक हैं. उनके सामने बल्लेबाजों के पसीने छूट जाते हैं, लेकिन कहते हैं ना कि क्रिकेट अनिश्चिताओं का खेल है. एक दिन कोई तो दूसरे दिन कोई हीरो बन जाता है. आईपीएल 2026 का सीजन जसप्रीत बुमराह के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा. इस सीजन बुमराह का प्रदर्शन इतना खराब रहा कि टी20 इतिहास का एक खराब रिकॉर्ड उनके नाम जुड़ गया है.
जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल 2026 में अपना नाम दर्ज किया खराब रिकॉर्ड
जसप्रीत बुमराह आईपीएल 2026 में कुल 13 मुकाबले खेले. उन्हें राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के आखिरी मैच में रेस्ट दिया गया था. आपको यकीन नहीं होगा, लेकिन इन 13 मैचों में बुमराह सिर्फ 4 विकेट लेने में कामयाब हुए हैं. सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात है कि बुमराह एक विकेट लेने के लिए औसतन 102.5 रन खर्च किए. उन्होंने इस सीजन 294 गेंदें डाली और कुल 410 रन लुटा दिए.
ऐसे करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने जसप्रीत बुमराह
यह किसी भी टी20 टूर्नामेंट में 40 या उससे ज्यादा ओवर गेंदबाजी करने वाले बॉलर्स में जसप्रीत बुमराह का गेंदबाजी औसत अब तक का सबसे खराब एवरेज है. बुमराह पहले ऐसे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने टी20 टूर्नामेंट में 40 ओवर गेंदबाजी करने के बाद भी एक विकेट लेने के लिए 100 से ज्यादा रन खर्च किए हैं. उनसे पहले दुनिया का कोई मुख्य गेंदबाज ने 100 के ज्यादा से औसत से गेंदबाजी नहीं किया था, लेकिन अब यह खराब रिकॉर्ड बुमराह के नाम दर्ज हो गया है.
Ravi Ashwin said : “This is the first time in the history of IPL that a bowler has averaged over 100 after playing the full season, and that's Jasprit Bumrah. I don't think anybody would have believed me if I had said this before the season," I think they will release Trent Boult… pic.twitter.com/c8EUJkIOfL
— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952) May 25, 2026
मुंबई इंडियंस ने इस सीजन भी फैंस को किया बेहद निराश
जसप्रीत बुमराह के खराब प्रदर्शन का नुकसान मुंबई इंडियंस को काफी हुआ. आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस ने प्वाइंट्स टेबल में 8 अंक के साथ 9वें नंबर पर रहते हुए अपना सफर खत्म किया है. मुंबई इंडियंस की टीम 14 में से सिर्फ 4 मैच जीतने में कामयाब हो पाई है.
यह भी पढ़ें: IPL 2026 में इस टीम ने 14 में से 9 मैचों में पार किया 200 रनों का आंकड़ा, जानें किस नंबर पर है RCB और PBKS
इबोला को लेकर भारत अलर्ट, DGCA ने एयरलाइंस के लिए जारी की नई गाइडलाइन
कांगो और युगांडा में तेजी से फैल रहे इबोला संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार सतर्क हो गई है. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय यानी DGCA ने एयरलाइंस और एयरपोर्ट के लिए नई गाइडलाइन जारी की है. इन नियमों के तहत विदेशों से आने वाले यात्रियों की कड़ी जांच की जाएगी और संदिग्ध यात्रियों के लिए विमान में अलग बैठने की व्यवस्था भी करनी होगी.
यात्रियों के लिए हेल्थ डिक्लेरेशन जरूरी
कांगो, युगांडा और दक्षिण सूडान जैसे प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों को यात्रा से पहले हेल्थ डिक्लेरेशन फॉर्म भरना अनिवार्य किया गया है. इसमें यात्रियों को अपनी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी देनी होगी. एयरलाइंस को यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी यात्री यह फॉर्म भरें.
#BreakingNews | DGCA issues SOP for Ebola preparedness at Indian airports and airlines following WHO’s declaration of the outbreak as a Public Health Emergency.
— DD News (@DDNewslive) May 25, 2026
Passengers arriving from/transiting through affected countries including DR Congo, Uganda and South Sudan to undergo… pic.twitter.com/bFbqbFXG9K
विमान में संदिग्ध मरीज को किया जाएगा अलग
डीजीसीए की नई SOP के मुताबिक अगर उड़ान के दौरान किसी यात्री में इबोला के लक्षण दिखाई देते हैं, तो उसे तुरंत दूसरे यात्रियों से अलग बैठाया जाएगा. क्रू मेंबर ऐसे यात्रियों को आइसोलेट करेंगे ताकि संक्रमण फैलने का खतरा कम हो सके. इसके अलावा जिन यात्रियों का संपर्क संक्रमित व्यक्ति से हुआ हो, उन्हें भी जांच के लिए एयरपोर्ट हेल्थ ऑफिसर के पास भेजा जाएगा.
एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई निगरानी
सरकार ने दिल्ली, हैदराबाद समेत सभी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, बंदरगाहों और सीमाओं पर निगरानी बढ़ा दी है. विदेशों से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग अब और सख्ती से की जाएगी. खासतौर पर उन देशों से आने वाले लोगों पर नजर रखी जाएगी जहां इबोला के मामले बढ़ रहे हैं.
Union Health Minister @JPNadda reviews preparedness measures for #Ebola disease amid rising cases in parts of Africa and recent global health alerts. India has not reported any case of Ebola so far.
— All India Radio News (@airnewsalerts) May 25, 2026
He directed the Ministry of Health, ICMR, and NCDC to ensure continuous… pic.twitter.com/rLquuhMkYN
स्वास्थ्य मंत्रालय भी पूरी तरह अलर्ट
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की. सरकार ने भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) और NCDC जैसी एजेंसियों को भी अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं. ट्रैकिंग, टेस्टिंग और निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया गया है ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई की जा सके.
Centre on Alert Over #Ebola: Health Minister @JPNadda Reviews Preparedness
— DD News (@DDNewslive) May 25, 2026
???? Union Health Minister JP Nadda reviewed the preparedness and surveillance measures for prevention of Ebola Virus Disease with senior officials of the Ministry. On the directions of Nadda, the Health… pic.twitter.com/5fk1PH0CKV
क्या हैं इबोला के लक्षण?
इबोला एक गंभीर वायरल बीमारी है. इसके लक्षणों में तेज बुखार, उल्टी, दस्त, सिरदर्द, कमजोरी, गले में दर्द और शरीर से असामान्य ब्लीडिंग शामिल हैं. यह बीमारी संक्रमित व्यक्ति के खून, पसीने, लार और अन्य शारीरिक तरल पदार्थों के संपर्क से फैलती है. स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने की अपील की है.
यह भी पढ़ें- NEET UG Exam 2026: नीट को लेकर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उठाया ये कदम
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















