भारत में अभी तक इबोला का कोई मामला सामने नहीं आया: जेपी नड्डा
नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। इबोला के प्रकोप के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी), डीजीएचएस, आईसीएमआर, नागरिक उड्डयन, आव्रजन अधिकारियों और अन्य संबंधित मंत्रालयों और विभागों के साथ मिलकर देश भर में निगरानी और जन स्वास्थ्य तैयारियों को मजबूत किया है। स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सोमवार को यह जानकारी दी।
नड्डा ने अफ्रीका के कुछ हिस्सों में हाल ही में हुए इबोला के प्रकोप के मद्देनजर तैयारियों और निगरानी उपायों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि भारत में अभी तक इबोला का कोई मामला सामने नहीं आया है।
उन्होंने कहा कि हालांकि, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा इबोला को अंतर्राष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल (पीएचईआईसी) और अफ्रीका सीडीसी द्वारा महाद्वीपीय सुरक्षा का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल (पीएचईसीएस) घोषित किए जाने के बाद, सरकार अफ्रीका में इबोला की स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है और सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए एहतियात के तौर पर पूरे देश में निगरानी और तैयारी के उपायों को सक्रिय रूप से तेज कर दिया है।
उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों और अन्य एंट्री पॉइंट्स पर गहन जांच और निगरानी के उपाय शुरू कर दिए गए हैं, और जांच, क्वारंटाइन, क्लीनिकल मैनेजमेंट, प्रयोगशाला परीक्षण और संक्रमण रोकथाम प्रथाओं पर मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) के साथ-साथ सलाह सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ साझा की गई है।
तैयारियों और प्रतिक्रिया उपायों की समीक्षा के लिए राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और संबंधित हितधारकों के साथ बैठकें भी आयोजित की गई हैं।
केंद्रीय मंत्री ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक और राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) के निदेशक को ट्रैकिंग, परीक्षण और निगरानी के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को निरंतर तैयार रखने का निर्देश दिया।
एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) इकाइयों और हवाई अड्डा स्वास्थ्य संगठनों को अंतरराष्ट्रीय यात्रियों में अस्पष्टीकृत बुखार के मामलों पर कड़ी निगरानी रखने और किसी भी संदिग्ध मामले की तुरंत रिपोर्टिंग और प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
इबोला एक गंभीर वायरल रक्तस्रावी बुखार है, जिसमें मृत्यु दर बहुत अधिक होती है। वर्तमान में, बंडीबुग्यो वायरस स्ट्रेन के कारण होने वाले इबोला रोग के लिए कोई स्वीकृत टीका या विशिष्ट उपचार उपलब्ध नहीं है।
--आईएएनएस
एमएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
IPL 2026: जसप्रीत बुमराह से कहां हुई चूक कि हो गया इतना बुरा हाल, बना दिया T20 इतिहास का सबसे खराब रिकॉर्ड
IPL 2026: जसप्रीत बुमराह मौजूदा वक्त में भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाज में से एक हैं. उनके सामने बल्लेबाजों के पसीने छूट जाते हैं, लेकिन कहते हैं ना कि क्रिकेट अनिश्चिताओं का खेल है. एक दिन कोई तो दूसरे दिन कोई हीरो बन जाता है. आईपीएल 2026 का सीजन जसप्रीत बुमराह के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा. इस सीजन बुमराह का प्रदर्शन इतना खराब रहा कि टी20 इतिहास का एक खराब रिकॉर्ड उनके नाम जुड़ गया है.
जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल 2026 में अपना नाम दर्ज किया खराब रिकॉर्ड
जसप्रीत बुमराह आईपीएल 2026 में कुल 13 मुकाबले खेले. उन्हें राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के आखिरी मैच में रेस्ट दिया गया था. आपको यकीन नहीं होगा, लेकिन इन 13 मैचों में बुमराह सिर्फ 4 विकेट लेने में कामयाब हुए हैं. सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात है कि बुमराह एक विकेट लेने के लिए औसतन 102.5 रन खर्च किए. उन्होंने इस सीजन 294 गेंदें डाली और कुल 410 रन लुटा दिए.
ऐसे करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने जसप्रीत बुमराह
यह किसी भी टी20 टूर्नामेंट में 40 या उससे ज्यादा ओवर गेंदबाजी करने वाले बॉलर्स में जसप्रीत बुमराह का गेंदबाजी औसत अब तक का सबसे खराब एवरेज है. बुमराह पहले ऐसे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने टी20 टूर्नामेंट में 40 ओवर गेंदबाजी करने के बाद भी एक विकेट लेने के लिए 100 से ज्यादा रन खर्च किए हैं. उनसे पहले दुनिया का कोई मुख्य गेंदबाज ने 100 के ज्यादा से औसत से गेंदबाजी नहीं किया था, लेकिन अब यह खराब रिकॉर्ड बुमराह के नाम दर्ज हो गया है.
Ravi Ashwin said : “This is the first time in the history of IPL that a bowler has averaged over 100 after playing the full season, and that's Jasprit Bumrah. I don't think anybody would have believed me if I had said this before the season," I think they will release Trent Boult… pic.twitter.com/c8EUJkIOfL
— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952) May 25, 2026
मुंबई इंडियंस ने इस सीजन भी फैंस को किया बेहद निराश
जसप्रीत बुमराह के खराब प्रदर्शन का नुकसान मुंबई इंडियंस को काफी हुआ. आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस ने प्वाइंट्स टेबल में 8 अंक के साथ 9वें नंबर पर रहते हुए अपना सफर खत्म किया है. मुंबई इंडियंस की टीम 14 में से सिर्फ 4 मैच जीतने में कामयाब हो पाई है.
यह भी पढ़ें: IPL 2026 में इस टीम ने 14 में से 9 मैचों में पार किया 200 रनों का आंकड़ा, जानें किस नंबर पर है RCB और PBKS
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation





















