Responsive Scrollable Menu

Annamalai ने CM Vijay पर किया बड़ा हमला, Madurai और Coimbatore में निर्मम हत्या की घटना को लेकर राज्य सरकार को घेरा

तमिलनाडु में लगातार सामने आ रही हत्या, दुष्कर्म और गैंग अपराध की घटनाओं ने राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है। मदुरै के मीनाक्षी अम्मन मंदिर के पास 17 वर्षीय युवक गुबेंद्रन की निर्मम हत्या और कोयंबटूर में 10 वर्षीय बच्ची के दुष्कर्म तथा हत्या मामले ने मुख्यमंत्री विजय के नेतृत्व वाली सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया है। इन घटनाओं के बीच भारतीय जनता पार्टी के नेता अन्नामलाई लगातार सरकार पर हमलावर हैं और जमीनी स्तर पर सक्रिय नेतृत्व का परिचय देते हुए जनता की आवाज बुलंद कर रहे हैं।

हम आपको बता दें कि मदुरै में सोमवार तड़के हुई वारदात ने पूरे राज्य को झकझोर दिया। पुलिस के अनुसार, गुबेंद्रन नामक किशोर को सुबह लगभग चार बजे मीनाक्षी अम्मन मंदिर के निकट उत्तर अवनी मूला सड़क पर पांच सदस्यीय गिरोह ने घेर लिया और धारदार हथियारों से काट डाला। बताया गया कि हमलावर दो मोटरसाइकिलों पर पहुंचे थे। युवक ने जान बचाने के लिए भागने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने पीछा कर उसे मौत के घाट उतार दिया। आसपास लगे कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई। यह हत्या उस इलाके में हुई जिसे राज्य का सबसे संवेदनशील और सुरक्षा व्यवस्था से लैस क्षेत्र माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: AIADMK में बड़ी टूट! 3 Rebel MLAs का इस्तीफा, CM Vijay की TVK में जाने की अटकलें तेज

जांच में सामने आया कि पिछले महीने चित्रई उत्सव के दौरान गुबेंद्रन और स्थानीय अपराधी मुथुमणि उर्फ थोथल मुथुमणि के बीच झगड़ा हुआ था। पुलिस का मानना है कि उसी दुश्मनी का बदला लेने के लिए हत्या की साजिश रची गई। मुथुमणि, उसका भाई राज तथा सतीश कुमार, हरि कृष्णन और मुथुकुमार को इस वारदात का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। हालांकि घटना के कई घंटे बाद तक पुलिस किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी थी। इससे पुलिस की कार्यशैली और तत्परता पर भी सवाल उठे।

इस बीच कोयंबटूर के सुलूर इलाके में 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या की घटना ने राज्यभर में भारी आक्रोश पैदा कर दिया। जनता सड़कों पर उतर आई और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज हो गए। इसी संवेदनशील मामले के दौरान तमिलनाडु पुलिस की वरिष्ठ अधिकारी आरवी रम्या भारती का एक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें वह प्रेस वार्ता शुरू होने से पहले हंसती और सहज बातचीत करती दिखाई दीं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैला और लोगों ने इसे पीड़ित परिवार तथा पूरे राज्य की भावनाओं के प्रति असंवेदनशीलता बताया। लोगों का कहना था कि जब पूरा तमिलनाडु एक बच्ची की दर्दनाक हत्या पर शोक में डूबा है, तब वरिष्ठ अधिकारी का ऐसा व्यवहार जनता को आहत करने वाला है।

विवाद यहीं नहीं रुका। उसी दिन राज्य की उद्योग मंत्री एस कीर्तन भी आलोचनाओं के घेरे में आ गईं। एक वीडियो में वह पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुस्कुराती दिखाई दीं। जब उनसे बच्ची की हत्या को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह केवल प्रशासनिक सवालों का जवाब देंगी। इस बयान और उनके हावभाव को लेकर विपक्ष ने सरकार पर गंभीर हमला बोला। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार के मंत्री और अधिकारी जनता के दुख को गंभीरता से लेने की बजाय संवेदनहीन रवैया अपना रहे हैं। बाद में कीर्तन ने सफाई देते हुए कहा कि उनकी मुस्कान को जानबूझकर राजनीतिक रंग दिया जा रहा है और उसका मामले से कोई संबंध नहीं था।

देखा जाये तो इन दोनों मामलों ने मुख्यमंत्री विजय की नेतृत्व क्षमता पर सवाल और गहरे कर दिए हैं। जनता के बीच यह धारणा मजबूत हो रही है कि नई सरकार अभी तक प्रशासनिक नियंत्रण स्थापित करने में सफल नहीं हुई है। अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और सरकार पर केवल उत्सव तथा छवि निर्माण में व्यस्त रहने के आरोप लग रहे हैं। हालात ऐसे बन गए हैं कि विपक्ष अब सीधे मुख्यमंत्री की कार्यशैली को चुनौती देने लगा है।

भारतीय जनता पार्टी के नेता अन्नामलाई ने इन घटनाओं को लेकर सरकार पर सबसे तीखा हमला बोला है। मदुरै हत्या कांड के बाद उन्होंने घटनास्थल का वीडियो साझा करते हुए कहा कि तमिलनाडु में नशा तस्करों, दुष्कर्मियों और हत्यारों को खुली छूट मिल चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य पुलिस ने पिछली घटनाओं से कोई सबक नहीं लिया और नई सरकार अब भी जश्न के माहौल से बाहर नहीं निकल पाई है। अन्नामलाई ने जिस आक्रामक और सक्रिय तरीके से इन मुद्दों को उठाया है, उससे वह जनता के बीच मजबूत विपक्षी नेता के रूप में उभरते दिखाई दे रहे हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अन्नामलाई लगातार जमीनी मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने में सफल हो रहे हैं। दूसरी ओर मुख्यमंत्री विजय की सरकार पर दबाव बढ़ता जा रहा है। मदुरै और कोयंबटूर की घटनाओं ने यह साफ कर दिया है कि तमिलनाडु में कानून व्यवस्था अब सबसे बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन चुकी है। जनता अब केवल आश्वासन नहीं बल्कि कठोर और प्रभावी कार्रवाई चाहती है। ऐसे समय में अन्नामलाई की सक्रियता और सरकार की रक्षात्मक स्थिति तमिलनाडु की राजनीति में नए समीकरणों की ओर संकेत कर रही है।

Continue reading on the app

विदेशी निवेश में बड़ा उलटफेर, USA अब Mauritius को पछाड़ भारत का दूसरा सबसे बड़ा FDI Partner

भारत में विदेशी निवेश को लेकर इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिला हैं। मौजूद जानकारी के अनुसार वित्त वर्ष 2025-26 में अमेरिका भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश करने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश बन गया हैं। अमेरिका ने इस मामले में मॉरीशस को पीछे छोड़ दिया हैं, जबकि सिंगापुर अब भी पहले स्थान पर बना हुआ हैं।

बता दें कि पिछले कुछ वर्षों में ज्यादातर अमेरिकी कंपनियां मॉरीशस जैसे टैक्स में राहत देने वाले देशों के जरिए भारत में निवेश करती थीं, लेकिन अब कंपनियां सीधे भारत में पैसा लगा रही हैं। इसी वजह से अमेरिकी निवेश में बड़ी तेजी दर्ज की गई हैं।

आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका से भारत में इक्विटी निवेश दोगुना से ज्यादा बढ़कर 11 अरब डॉलर के पार पहुंच गया हैं। वहीं सिंगापुर से भी निवेश में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली हैं और कुल विदेशी निवेश का करीब एक तिहाई हिस्सा वहीं से आया है।

गौरतलब है कि भारत और मॉरीशस के बीच टैक्स समझौते में बदलाव के बाद निवेशकों का रुख धीरे-धीरे सिंगापुर और सीधे निवेश की तरफ बढ़ा हैं। हालांकि टैक्स राहत वाले देशों का इस्तेमाल पूरी तरह बंद नहीं हुआ हैं। केमैन आइलैंड्स से भी निवेश में अचानक बड़ा उछाल देखने को मिला हैं। वहां से निवेश बढ़कर 37 करोड़ डॉलर से करीब 2.1 अरब डॉलर तक पहुंच गया हैं। अधिकारियों का मानना है कि यह कुछ बड़े सौदों की वजह से हुआ है।

विदेशी निवेश के क्षेत्रों में भी इस बार बदलाव देखने को मिला हैं। पिछले वित्त वर्ष में कंप्यूटर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर क्षेत्र सबसे ज्यादा निवेश आकर्षित करने वाला सेक्टर बनकर सामने आया हैं। इसने सेवा क्षेत्र को पीछे छोड़ दिया हैं। माना जा रहा है कि देश में तेजी से बढ़ रहे डाटा सेंटर कारोबार की वजह से इस क्षेत्र में निवेश बढ़ा है।

इसके अलावा खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में भी पांच गुना से ज्यादा निवेश बढ़ा हैं। वहीं समुद्री परिवहन और जहाज से जुड़े कारोबार में करीब 30 गुना तक निवेश बढ़ने की जानकारी सामने आई हैं। इस क्षेत्र में लगभग 2 अरब डॉलर का निवेश हुआ है।

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने हाल ही में कहा था कि पिछले कुछ महीनों में अमेरिकी कंपनियों ने भारत में करीब 60 अरब डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता दिखाई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार निवेश बढ़ाने के लिए लगातार नई योजनाओं और प्रस्तावों पर काम कर रही है।

पीयूष गोयल के मुताबिक भारत उन क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता बढ़ाने की दिशा में तेजी से काम कर रहा हैं जहां आपूर्ति श्रृंखला कुछ चुनिंदा देशों पर ज्यादा निर्भर हैं। सरकार का फोकस अब ऐसी नीतियां बनाने पर है जिससे विदेशी कंपनियों को भारत में कारोबार करना और आसान हो सके है।

Continue reading on the app

  Sports

अब कभी IPL मैच में नजर नहीं आएगा 35 साल का ये स्टार, किया संन्यास का ऐलान

Murugan Ashwin Retirement: लेग-स्पिनर मुरुगन अश्विन ने 35 साल की उम्र में घरेलू क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास की घोषणा कर दी है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट के जरिए अपने एक दशक लंबे सफर पर विराम लगाया. 2016 में डेब्यू करने वाले अश्विन ने अपने आईपीएल करियर में राइजिंग पुणे सुपरजायंट, मुंबई इंडियंस और आरसीबी समेत छह फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व किया. आखिरी बार वह 2023 में आईपीएल मैच खेलते नजर आए थे. Mon, 25 May 2026 23:12:17 +0530

  Videos
See all

Nitesh Rane On Bakri Eid: 'वर्चुअल बकरीद' पर नितेश राणे का बयान गजब वायरल #niteshrane #bakrid #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T18:38:54+00:00

CM Yogi On Bakri Eid: 'बकरीद गाइडलाइन्स'..लखनऊ से कोलकाता-मुंबई तक घमासान? | Suvendu Adhikari #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T18:35:53+00:00

Weather News Today LIVE : भयंकर गर्मी के बीच IMD का बड़ा अलर्ट | Heat Wave | Latest News | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T18:32:04+00:00

EasyJet flight diverts to Rome after passenger leaves power bank in hold luggage. #EasyJet #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T18:30:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers