CCTV फुटेज में अनु का हाल देखकर कांप उठे परिवारवाले, 40 दिन बाद पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR
मध्य प्रदेश की ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई. इस बीच राजस्थान की राजधानी जयपुर से भी हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां अनु मीणा नाम की विवाहिता ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पति के उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या कर ली. अनु के परिवार वालों ने इस केस में 40 दिन बाद आरोपी पति के साथ कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है.
खुदकुशी करने वाली अनु मीणा को उसका पति प्रताड़ित करता था. इसका एक सीसीटीवी फुटेज भी मिला है. ये रोंगटे खड़े कर देने वाला है. इस वीडियो में इंजीनियर पति उसकी खुदकुशी से कुछ दिन पहले ही बच्चों के सामने ही जूते से पिटाई करते देखा गया. वह उसके मुंह पर थूक रहा है. बहरहाल केस दर्ज होने के बाद आरोपी पति और दूसरे लोग फरार हो गए हैं. पुलिस उनकी तलाश में जुट चुकी है. अनु के बच्चे भी अब अपने पिता की दरिंदगी की कहानी को बताकर रोने लगते हैं.
????Fast-Track Trial for Anu Meena’s Murder by Suicide
— Ramesh Tiwari (@rameshofficial0) May 24, 2026
Justice for Anu Meena 35-year-old Anu Meena from Muhana, Jaipur, a mother of two, was allegedly tortured for years by her husband Gautam Meena, a PWD Executive Engineer. She died by suicide on 7th April 2026 during a video… pic.twitter.com/WBFbPAdpe4
शादी के बाद दहेज की मांग
जयपुर के गोपालपुरा बाईपास के निवासी रिटायर्ड हेड कांस्टेबल रोहिताश मीणा ने अपनी बेटी अनु मीणा की शादी करीब 11 वर्ष पहले 25 जुलाई 2015 में की थी. उसकी शादी पब्लिक वेलफेयर डिपार्टमेंट के इंजीनियर गौतम मीणा के संग की गई थी. रोहिताश मीणा ने बेटी की शादी में करीब 60 लाख रुपये का खर्च किया था. दहेज में होंडा सिटी कार दी. इसके साथ पांच लाख रुपए नगद दिए. ऐसा आरोप है कि इंजीनियर गौतम मीणा दहेज की मांग कर रहा था. शादी के कुछ दिनों के बाद ही वह अनु को प्रताड़ित करने लगा. शराब के नशे में वह अक्सर उससे मारपीट करता. अनु ने 08 जुलाई 2016 को माहिर को जन्म दिया. इसके दो साल बाद 21 जनवरी 2018 को समाइरा नाम की बेटी को जन्म दिया.
महिला को दहेज के लिए बेरहमी से पीटता था पति
अनु मीणा के परिवार वालों का आरोप है कि वक्त के साथ इंजीनियर पति गौतम का उत्पीड़न बढ़ता चला गया. वह शारीरिक और मानसिक रूप से अनु को खूब प्रताड़ित करता था. बच्चों के सामने भी उसे बेरहमी से पीटता था. अनु के परिवार वालों ने साल 2022 में गौतम को फिर से 20 लाख रूपये दिए. इसके बावजूद उसकी पैसों की भूख खत्म नहीं हुई. अनु के परिवार वालों का आरोप है कि इंजीनियर पति गौतम का घर में काम करने वाली नौकरानी व अन्य महिलाओं के साथ अवैध रिश्ता भी था. बच्चे होने के कुछ सालों बाद गौतम मीणा का प्रमोशन हो गया था और वह एग्जीक्यूटिव इंजीनियर बन गया था.
तंग आकर महिला ने की थी आत्महत्या
अनु मीणा ने इसी साल 7 अप्रैल को पति के घर में खुदकुशी कर ली थी. उसका शव फंदे पर लटका पाया गया था. आरोप है कि खुदकुशी करते वक्त वह फोन पर पति से वीडियो कॉल पर बात भी कर रही थी. मायके वालों ने उस वक्त इसे पति पत्नी के बीच आपसी झगड़ा मानते हुए गुस्से में कदम उठाए जाने का मामला मानकर पुलिस में शिकायत नहीं की थी. अनु के दोनों बच्चे मां की मौत के बाद अपने ननिहाल रहने लगे थे. उसका मोबाइल फोन भी मायके वालों के कब्जे में ही था. खुदकुशी के करीब पांच हफ्ते बाद मायके वालों को अनु के मोबाइल से एक ऐसा सीसीटीवी मिला, जिसे देखकर उनकी रूह कांप गई.
बच्चों ने बताए सारे राज
सीसीटीवी फुटेज अनु की खुदकुशी से करीब माह भर पहले का है. यह फुटेज 3 मार्च की रात करीब 11 बजे का है. सीसीटीवी में साफ दिखाई दिया कि इंजीनियर पति गौतम मीणा शराब के नशे में आकर पहले तो घर में तोड़फोड़ की. इसके बाद पैर से जूता निकालकर उससे पत्नी अनु की पिटाई कर दी. किचन में उसका सिर गैस सिलेंडर से लड़ा दिया. पिटाई से बेसुध होकर अनु जमीन पर गिर पड़ी. वह बेटे के सामने ही अनु के मुंह पर थूक देता है. इस दौरान अनु उठने की हालत में नहीं है. इस दौरान 10 साल का बेटा माहिर उसे पानी लाकर देता है. इस सीसीटीवी फुटेज को देखकर अनु के परिवार वालों की रूह कांप गई. उन्होंने इस बारे में अनु के बच्चों से पूछताछ की, तब पिता की तमाम करतूतें सामने आईं.
बच्चों का कहना है कि इस घटना के 10 दिन के बाद पति गौतम ने अनु और उसके बच्चों को एक कमरे में बंद करके गैस सिलेंडर का नोजल खोल दी थी. उस समय एक रिश्तेदार ने दरवाजा खोलकर सभी की जान बचाई. अनु के मोबाइल में कुछ अन्य वीडियो व पति की बर्बरता के दूसरे सबूत भी सामने आए हैं. इसके बाद अनु के छोटे भाई ने पुलिस स्टेशन में पति गौतम मीणा के साथ ही उसके तीन रिश्तेदारों के खिलाफ केस दर्ज कराया था.
Moradabad Murder Case: पहले करंट से तड़पाया… नहीं मरा तो दिया जहर, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को दी खौफनाक मौत
Moradabad Murder Case: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक की कथित तौर पर उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान पवन ठाकुर के रूप में हुई है. पवन की शादी साल 2020 में संभल की रहने वाली आंचल से हुई थी. दोनों की एक छोटी बेटी भी है. पुलिस जांच में बिजली का करंट और जहर देकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है.
दो साल से चल रहा था प्रेम संबंध
जानकारी के मुताबिक, करीब दो साल पहले आंचल का अपने भतीजे अंकित के साथ प्रेम संबंध शुरू हुआ. इस बात की जानकारी पवन को भी हो गई थी. इसके बाद पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होने लगा. पवन ने कई बार पत्नी को समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी. पवन को अपनी जान का खतरा भी महसूस होने लगा था. उसने अपनी बहनों से कहा था कि अगर उसकी मौत हो जाए तो उसे आत्महत्या न माना जाए.
बिजली का करंट और जहर देने का आरोप
पुलिस जांच में सामने आया कि आंचल, उसकी बहन शिखा, प्रेमी अंकित और एक अन्य अजय ने मिलकर हत्या की साजिश रची. आरोप है कि पवन को चारपाई से बांधकर बिजली का करंट दिया गया. जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसे जहर भी दिया गया. बाद में उसकी मौत हो गई.
पूछताछ में खुला पूरा मामला
अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की. शव पर चोट और करंट के निशान मिले. पूछताछ में पत्नी आंचल ने हत्या की साजिश कबूल कर ली. फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें- UP में एक लाख के इनामी का हुआ एनकाउंटर, जौनपुर में बारात में दूल्हे को मारी थीं गोलियां
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation