Responsive Scrollable Menu

CMF Clip Pro लॉन्च: 10.8mm ड्राइवर, 10 घंटे की बैटरी और LDAC सपोर्ट के साथ आए नए Open-Ear Earbuds

Nothing के बजट ब्रांड CMF ने अपने नए CMF Clip Pro ओपन-ईयर ईयरबड्स लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने इन्हें खास तौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया है जो म्यूजिक सुनते समय भी अपने आसपास की आवाजों से जुड़े रहना चाहते हैं। नए Clip Pro में हल्का डिजाइन, लंबी बैटरी लाइफ, LDAC ऑडियो सपोर्ट और स्मार्ट कंट्रोल जैसे कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं।

CMF Clip Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन  
CMF Clip Pro का हर ईयरबड केवल 5.9 ग्राम वजन का है, जिससे इन्हें लंबे समय तक पहनने पर भी आरामदायक अनुभव मिलता है। ईयरबड्स में फ्लेक्सिबल C-Bridge डिजाइन दिया गया है, जिसके अंदर टाइटेनियम वायर कोर मौजूद है। यह अलग-अलग कानों के आकार के अनुसार आसानी से एडजस्ट हो जाता है।

इसके अलावा, ईयरबड्स को IP54 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग मिली है, जिससे इन्हें वर्कआउट और रोजमर्रा के इस्तेमाल के दौरान भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।

10.8mm ड्राइवर और LDAC ऑडियो सपोर्ट
बेहतर ऑडियो अनुभव के लिए CMF Clip Pro में 10.8mm Dual-Magnetic Dynamic Driver दिया गया है, जिसमें TPU डायफ्राम का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट के ज्यादातर क्लिप-ऑन ईयरबड्स की तुलना में बड़ा ड्राइवर है।

ऑडियो क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए इनमें LDAC, AAC और SBC कोडेक्स का सपोर्ट मिलता है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.4 और Dual Device Connectivity की सुविधा भी दी गई है।

ये भी पढ़े-ः 8000mAh बैटरी वाला Poco M8 Power लॉन्च: फुल चार्ज पर चलेगा 3 दिन, मिलेगा iphone 17 जैसा आरेंज कलर डिजाइन

10 घंटे की बैटरी और फास्ट चार्जिंग
CMF Clip Pro एक बार चार्ज करने पर 10 घंटे तक का प्लेबैक देने का दावा करता है। वहीं चार्जिंग केस के साथ कुल बैटरी बैकअप 32.5 घंटे तक पहुंच जाता है। अगर बैटरी खत्म हो जाए तो केवल 10 मिनट की फास्ट चार्जिंग में कई घंटे तक म्यूजिक सुनने का समय मिल सकता है।

Smart Dial और फिजिकल बटन की सुविधा
चार्जिंग केस में CMF का Smart Dial (Smart Knob) दिया गया है। इसकी मदद से यूजर वॉल्यूम कंट्रोल, म्यूजिक प्लेबैक, कॉल रिसीव और ब्लूटूथ पेयरिंग जैसे कई काम बिना फोन अनलॉक किए कर सकते हैं। इसके अलावा, हर ईयरबड पर अलग फिजिकल बटन भी दिया गया है, जिससे वर्कआउट या ग्लव्स पहनने के दौरान भी कंट्रोल करना आसान हो जाता है।

Google Quick Pair समेत मिलेंगे कई स्मार्ट फीचर्स
CMF Clip Pro में Google Quick Pair और Microsoft Quick Pair का सपोर्ट दिया गया है, जिससे डिवाइस को जल्दी और आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है। ओपन-ईयर डिजाइन होने की वजह से यूजर्स आसपास की आवाजें भी सुन सकते हैं। कंपनी ने बेहतर बेस परफॉर्मेंस के लिए खास ऑडियो टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया है, जिससे इस डिजाइन में भी बेहतर साउंड एक्सपीरियंस मिल सके।

CMF Clip Pro की कीमत और उपलब्धता
CMF Clip Pro की बिक्री 15 अगस्त से यूके, अमेरिका और जापान में शुरू होगी। यह Dark Grey, Light Grey और Coral कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। कीमत की बात करें तो इसकी कीमत £79 (ब्रिटेन) और 99 डॉलर (अमेरिका) रखी गई है। यूरोप और अन्य बाजारों में इसकी बिक्री 15 सितंबर से शुरू होगी। हालांकि कंपनी ने साफ कर दिया है कि CMF Clip Pro फिलहाल भारतीय बाजार में लॉन्च नहीं किया जाएगा।

Continue reading on the app

Oppo A7 Pro Max लॉन्च: 10,000mAh की दमदार बैटरी और 50MP कैमरा से लैस; जानें कीमत और फीचर्स

चीन में Oppo A7 Pro Max स्मार्टफोन को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह Oppo की A सीरीज का नया मॉडल है, जिसे कंपनी ने बड़ी बैटरी, दमदार कैमरा और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ पेश किया है। Oppo A7 Pro Max में कंपनी ने अब तक की सबसे बड़ी 10,000mAh बैटरी दी है, जो Oppo A सीरीज के किसी भी स्मार्टफोन में सबसे ज्यादा है। फोन को तीन कलर ऑप्शन और तीन रैम-स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है।

नया Oppo स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 4 सीरीज चिपसेट पर काम करता है और इसमें 12GB तक रैम दी गई है। इसके अलावा फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल है।

Oppo A7 Pro Max की कीमत और उपलब्धता
Oppo A7 Pro Max को चीन में तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके बेस मॉडल 8GB RAM और 128GB स्टोरेज की कीमत 2,199 चीनी युआन (करीब 31,000 रुपये) रखी गई है। वहीं, 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 2,699 चीनी युआन (करीब 38,000 रुपये) है। इसका टॉप मॉडल 12GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 2,999 चीनी युआन (करीब 42,000 रुपये) है।

Oppo A7 Pro Max की बिक्री चीन में 7 अगस्त से Oppo ऑनलाइन स्टोर के जरिए शुरू होगी। यह फोन Dark Mountains (ब्लैक), Riding the Waves (ब्लू) और The Future is Bright (ऑरेंज) कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

Oppo A7 Pro Max के स्पेसिफिकेशन
Oppo A7 Pro Max में 6.78 इंच का Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 1272×2772 पिक्सल है और यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1,800 निट्स तक है। इसके अलावा इसमें 330Hz टच सैंपलिंग रेट और 1.07 बिलियन कलर्स का सपोर्ट मिलता है।

परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.4GHz तक है। इसके साथ 12GB तक LPDDR4x RAM और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। फोन Android 16 आधारित ColorOS 16 पर चलता है। स्मार्टफोन को IP69K रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करता है।

Oppo A7 Pro Max में मिलेगा 50MP डुअल कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए Oppo A7 Pro Max में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है, जो OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन), ऑटोफोकस और 10x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है।

इसके साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है, जिसमें ऑटोफोकस सपोर्ट मिलता है। यह स्मार्टफोन 1080p/30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।

10,000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग
Oppo A7 Pro Max की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh बैटरी है। कंपनी के मुताबिक, यह Oppo A सीरीज में अब तक दी गई सबसे बड़ी बैटरी है। फोन में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.1, USB Type-C पोर्ट, GPS, GLONASS, Galileo और QZSS जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Oppo A7 Pro Max के अन्य फीचर्स
सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, कलर टेम्परेचर सेंसर, ई-कंपास, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप और IR ब्लास्टर जैसे फीचर्स मिलते हैं। फोन का वजन करीब 226 ग्राम है और इसकी मोटाई 8.57mm है।

Continue reading on the app

  Sports

सफेद गाउन और बॉडी पर टैटू...पाकिस्तानी क्रिकेटर की बेटी ने UK में रचाई शादी, ब्राइडल लुक देखकर भड़क उठे मुस्लिम कट्टरपंथी

Aqib javed daughter wedding controversy: 1992 विश्व कप विजेता और पाकिस्तानी टीम के हेड कोच आकिब जावेद की बेटी उकबा की यूके में हुई शादी विवादों में घिर गई है. पारंपरिक पाकिस्तानी लिबास की जगह सफेद ब्राइडल गाउन, शरीर पर टैटू और चर्च स्टाइल वॉक देखकर पाकिस्तानी कट्टरपंथी भड़क उठे हैं. उकबा और आकिब जावेद को इस्लामी मूल्यों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाकर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. Thu, 13 Aug 2026 23:12:47 +0530

  Videos
See all

Parliament Monsoon Session: मानसून सत्र के बेनतीजा खत्म होने पर सियासी घमासान तेज! | Lok Sabha #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T17:33:52+00:00

UP Election 2027: यूपी में महिला वोट पर महामुकाबला! | Akhilesh | CM Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T17:39:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers