A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

टोक्यो के गिन्जा मॉल में स्प्रे छिड़कने से हड़कंप, 20 लोग बीमार

टोक्यो, 25 मई (आईएएनएस)। टोक्यो के गिन्जा इलाके में एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में सोमवार को एक आदमी ने कोई स्प्रे छ‍िड़क द‍िया। इसके बाद वहां मौजूद कई लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। एक व्यक्ति की हालत खराब होने पर अस्पताल ले जाया गया और लगभग 20 लोग बीमार होने की शिकायत करने लगे।

घटना के बाद एक महिला ने इमरजेंसी कॉल करके बताया कि गिन्जा सिक्स शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में तेज और तीखी बदबू फैल गई थी और वहां मौजूद सभी लोग खांस रहे थे।

जापान के क्योडो न्यूज के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में एक आदमी इमारत के अंदर एक अज्ञात पदार्थ छिड़कते हुए दिखाई दिया। बताया गया कि इसके बाद वह मौके से भाग गया और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

वहां मौजूद एक महिला ने बताया कि उसने कई लोगों को अपना मुंह पकड़कर परेशान होते देखा और उसका अपना गला अभी भी सुन्न और दर्द भरा महसूस हो रहा है।

एक अलग घटना में 29 अप्रैल को टोक्यो के फुस्सा इलाके में एक आदमी ने कथित तौर पर हाईस्कूल के दो छात्रों पर हथौड़े से हमला किया और पुलिस अधिकारियों पर भी एक अज्ञात पदार्थ छिड़का था।

यह घटना सोमवार सुबह 7:20 बजे (स्थानीय समय) एक सड़क पर हुई। एक छात्र के चेहरे पर चोट लगी जबकि दूसरे को कंधे पर चोट आई। क्योडो न्यूज ने पुलिस के हवाले से बताया कि हमला करने वाला व्यक्ति 40 साल का था।

पुलिस के अनुसार, यह झगड़ा तब शुरू हुआ जब उस आदमी की मां ने सड़क पर बात कर रहे कुछ छात्रों को चुप रहने को कहा लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद पास के इलाके में मौजूद एक व्यक्ति ने इमरजेंसी कॉल करके बताया कि एक आदमी हथौड़े से हमला कर रहा है।

जब पुलिस मौके पर पहुंची और उस आदमी की मां से बात कर रही थी, तभी उस आदमी ने घर से लाए चाकू से पुलिस को धमकाया और फिर उन पर एक अज्ञात पदार्थ छिड़क दिया, जिससे तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

इसके बाद पुलिस ने उसके घर पर छापा मारा क्योंकि उन्हें शक था कि वह अंदर ही छिपा हुआ है लेकिन वहां उन्हें सिर्फ एक हथौड़ा, एक चाकू और एक स्प्रे मिला। सीसीटीवी फुटेज में यह भी दिखा कि पुलिस पर स्प्रे करने के बाद वह आदमी घर के पीछे के दरवाजे से भाग गया। हालांकि, किसी की भी हालत जानलेवा नहीं बताई गई थी।

--आईएएनएस

एवाई/पीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

यूक्रेन ने रूसी ड्रोन हमलों से निपटने के लिए निकाला ये हाई-टेक तरीका

रूसी ड्रोन हमलों से निपटने के लिए महंगे एयर डिफेंस सिस्टम के बजाय यूक्रेन ने कई अनोखे समाधान खोजे हैं.

Continue reading on the app

  Sports

RCB vs GT: बैटर्स या बॉलर्स किसे मदद करेगी धर्मशाला की पिच, क्वालीफायर-1 में टॉस जीतकर पहले क्या करेगी आरसीबी और गुजरात

HPCA stadium Dharamsala pitch report RCB vs GT IPL 2026 Qualifier 1: तेज गेंदबाजों की मददगार धर्मशाला की पिच पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इस सीजन में बल्लेबाजों ने सहजता से बड़े स्कोर बनाए हैं और मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आसीबी) और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले पहले क्वालीफायर मैच में मुख्य मुकाबला बल्लेबाजों और तेज गेंदबाजों के बीच होने की संभावना है. Mon, 25 May 2026 16:30:05 +0530

  Videos
See all

Madhya Pradesh: Dhar में वाग्देवी की प्रतिमा की CM Mohan Yadav ने की पूजा अर्चना । Shorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T11:40:14+00:00

चीन की नई तकनीक: अब परछाईं का भी रखा जाएगा हिसाब! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T11:44:17+00:00

Breaking News: भोजशाला में पूजा करेंगे CM Mohan Yadav, मंदिर घोषित किए जाने के बाद पहला दौरा | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T11:43:38+00:00

Delhi: ट्रैफिक कंट्रोल करने वाले जवानों को AC हेलमेट कूलिंग फैन का ट्रायल #trafficpolice #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T11:40:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once