Responsive Scrollable Menu

Falta By Election Result: फालता उपचुनाव में हार से बौखलाए Abhishek Banerjee ने क्या कहा ?

Falta By Election Result: पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर हुए दोबारा मतदान में भाजपा ने 1.09 लाख वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल कर ली है। यह सीट कभी टीएमसी की गढ़ हुआ करती थी। लेकिन इस बार वह चौथे स्थान पर खिसक गई और जमानत तक जब्त हो गई। इस हार से अभिषेक बनर्जी की बौखलाहट आप साफ समझ सकते हैं। अभिषेक बनर्जी ने चुनाव आयोग पर हमला बोलते हुए एक्स हैंडल पर एक लंबा मैसेज लिखा कि फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के पुन मतदान की आज हुई मतगणना ने गंभीर विसंगतियों को उजागर किया है। आज दोपहर 3:00 बजे तक सभी 21 राउंड की गिनती पूरी हो गई।

जबकि 4 मई को इसी समय तक केवल दो से चार राउंड की ही मतगणना हुई थी। देश इस संबंध में चुनाव आयोग से जवाब मांगता है। पिछले 10 दिनों में फाल्टा के 1000 से अधिक कार्यकर्ताओं को अपने घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। लेकिन चुनाव आयोग लगातार आंखें मूंदे रहा। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद पार्टी कार्यालयों में दिनदहाड़े तोड़फोड़ की गई। चुनाव आयोग ने इस पर कोई कारवाई नहीं की। 

Continue reading on the app

ये प्यार आपने कमाया है! सचिन तेंदुलकर ने फ्लाइट में फैंस के बीच किया कुछ ऐसा, हर तरफ हो रही है तारीफ

Sachin Tendulkar Viral Video: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को रिटायरमेंट लिए एक दशक से अधिक वक्त हो चुका है. मगर, आज भी उनकी फैन फॉलोइंग देखते ही बनती है. मगर, ये बात भी सच है कि जितना प्यार फैंस सचिन से करते हैं, उतना ही प्यार सचिन भी अपने फैंस से करते हैं और जब भी उन्हें मौका मिलता है, वह उनसे रूबरू होते हैं. सचिन ने अपने सोशल मीडिया हैंडिल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह फ्लाइट में हैं और पैसेंजर्स से भरे केबिन में जाते हैं. जहां, सचिन को देखकर सभी हैरान हो जाते हैं. ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया और फैंस इसपर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

सचिन तेंदुलकर का वीडियो जीत रहा सबका दिल

आप सोचिए... आप फ्लाइट लेते हैं कहीं जाने के लिए और आपको उस फ्लाइट में मास्टर-ब्लास्टर मिल जाएं... तो बन जाएगा न गजब का फैन मूमेंट. सचिन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वह पैसेंजर्स से भरी फ्लाइट में आगे चलकर जा रहे होते हैं. जब वहां सभी सचिन को देखते हैं, तो हर कोई उनके साथ फोटो क्लिक कराना चाहता है. तभी सचिन रुक जाते हैं और फिर सभी के साथ फोटो क्लिक कराते हैं. वहां मौजूद हर शख्स उस फ्रेम में आने की कोशिश करता है. कुछ लोग तो अपनी सीट छोड़कर उठकर आगे भी आते हैं.

आपको बता दें, सचिन ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- अ''एक चक्कर लगाना पड़ा और सबसे मिलना पड़ा! लोग मुझे जो प्यार दिखाते हैं, मैं उसकी हमेशा सराहना करता हूं." 

सचिन तेंदुलकर के आंकड़े

पूर्व भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर को संन्यास लिए सालों हो गए हैं, मगर आज भी सैंकड़ों रिकॉर्ड उनके नाम पर दर्ज हैं. इसमें दर्जनों रिकॉर्ड्स तो ऐसे हैं, जिन्हें तोड़ना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होगा. विराट कोहली सचिन के 100 शतकों के रिकॉर्ड की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं. तो वहीं जो रूट के निशाने पर सचिन का सबसे अधिक टेस्ट रनों का रिकॉर्ड हैं.

मास्टर-ब्लास्टर सचिन के आंकड़ों पर नजर डालें, तो उन्होंने भारत के लिए 200 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 53.78 के औसत से 15921 रन बनाए. 463 वनडे मैच खेले, जिसमें 44.83 के औसत से 18426 रन बनाए. वहीं, 1 टी-20 मैच खेला, जिसमें 10 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 100 इंटरनेशनल शतक भी लगाए हैं.

यूजर्स कमेंटबॉक्स में लुटा रहे हैं प्यार

ये भी पढ़ें: IPL का सबसे बदकिस्मत खिलाड़ी, हर सीजन बनाता है 500-600 रन, फिर भी 10 सालों से नहीं खेल पाया कोई फाइनल

Continue reading on the app

  Sports

चोट के दर्द में भी Varun Chakravarthy ने नहीं छोड़ा KKR का साथ, Ajinkya Rahane ने की जमकर तारीफ

वरुण चक्रवर्ती ने चोटों के बावजूद इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलना जारी रखा, जो फ्रेंचाइजी के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सहायक कोच शेन वॉटसन और मुख्य कोच अभिषेक नायर ने चोटों से जूझते हुए भी खेलने के चक्रवर्ती के दृढ़ संकल्प की सराहना की, क्योंकि उन्होंने और केकेआर ने खराब शुरुआत के बाद आईपीएल 2026 अभियान में अपनी दूसरी जीत हासिल की। केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अब खुलासा किया है कि पैर में फ्रैक्चर होने के बावजूद चक्रवर्ती को टीम में तभी शामिल किया गया जब मेडिकल स्टाफ ने उन्हें खेलने की अनुमति दे दी थी। 
 

इसे भी पढ़ें: Virat Kohli-AB de Villiers को पछाड़ा, Suresh Raina बोले- Gill-Sudarshan हैं IPL की नंबर 1 जोड़ी


रहाणे ने आगे कहा कि स्पिनर खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार थे। रहाणे ने केकेआर के आखिरी लीग मैच के बाद पत्रकारों से कहा कि देखिए, हमारी टीम के फिजियो और बीसीसीआई व भारतीय टीम के फिजियो के बीच इस बारे में चर्चा हुई थी। मैं इसमें बिल्कुल भी दखल नहीं देता। यह उनका काम है। मेरा काम है खिलाड़ी की मानसिक स्थिति, क्या खिलाड़ी खेलना चाहता है या नहीं, और जोखिम कितना है? उन्होंने आगे कहा कि हां, स्वास्थ्य का ध्यान रखना और फिट रहना जरूरी है। चोटें बढ़नी नहीं चाहिए। हां, हम इस बारे में सोचते हैं। लेकिन फिजियो को लगा कि उनकी चोटें बढ़ेंगी नहीं।

एक रिपोर्ट में बताया गया है कि चक्रवर्ती की चोट के प्रबंधन में केकेआर के मेडिकल स्टाफ, बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और भारतीय टीम के फिजियो के बीच घनिष्ठ समन्वय था। आईपीएल फ्रेंचाइजी को बीसीसीआई को केंद्रीय अनुबंध वाले खिलाड़ियों की स्थिति के बारे में सूचित करना होता है, खासकर अगर चोट के बढ़ने का खतरा हो। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ केकेआर के मैच के दौरान हेयरलाइन फ्रैक्चर होने के बावजूद खेलने के लिए रहाणे ने चक्रवर्ती की सराहना की। 
 

इसे भी पढ़ें: KKR की लगातार हार पर Ajinkya Rahane का बड़ा बयान, कहा- मैं पीछे हटने वालों में से नहीं


रहाणे ने कहा कि वरुण खेलने के लिए उत्सुक थे। और इसका पूरा श्रेय उन्हें ही जाता है क्योंकि इस चोट में भी आप दिखाते हैं कि टीम आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण है। वरुण पूरी तरह से तैयार थे। हां, हमें उन्हें एक मैच में आराम देना पड़ा क्योंकि उन्हें बहुत दर्द हो रहा था। लेकिन उन्हें लगा कि वह खेल सकते हैं। यह जानकारी उन्होंने खुद दी थी। उन्होंने आगे कहा कि जब कोई खिलाड़ी कहता है कि वह खेल सकता है, तो इससे फिजियोथेरेपिस्ट और टीम को सकारात्मक संदेश मिलता है कि वह खेलना चाहता है। उसने खेलने की अपनी उत्सुकता दिखाई। और फिजियोथेरेपिस्ट ने चोट के जोखिम का प्रबंधन किया। उन्हें लगा कि चोट बढ़ेगी नहीं।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi  at Prabhasakshi. 
Mon, 25 May 2026 15:18:24 +0530

  Videos
See all

चंडीगढ़ में सड़क किनारे 'शराब के भंडारे' का वीडियो वायरल #viral #shrots #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T10:04:57+00:00

Lucknow में नया धर्मयुद्ध, मस्जिद vs कंसा का किला? UP News | Malihabad News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T10:02:52+00:00

Howrah: क्राइम सीन रीक्रिएशन में गैंगस्टर आकाश सिंह को अंडरवियर-बनियान में सड़कों पर घुमाया गया #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T10:15:00+00:00

Supreme Court Verdict On Twisha Sharma Case Live : ट्विशा शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T10:05:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers