भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत, डर नहीं विश्वास जरूरी : वित्त मंत्री सीतारमण
नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि वैश्विक अस्थिरता के बीच भारत की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत बनी हुई है और कुछ लोग भारत में डर फैलाने की कोशिश कर रहे हैं और इससे जनता का विश्वास कम होता है। उन्हें ऐसा करने के बजाय लोगों में विश्वास पैदा करना चाहिए।
सिडबी के फाउंडेशन डे कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री सीतारमण ने भारत की आर्थिक प्रगति के बारे में निराशावादी और संशयवादी दृष्टिकोण फैलाने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि यह आम नागरिकों की उपलब्धियों और योगदानों को अनुचित रूप से नजरअंदाज करता है।
उन्होंने आगे कहा कि सभी हाई-फ्रीक्वेंसी इंटीकेटर्स दिखाते हैं कि घरेलू मांग मजबूत बनी हुई है। सितंबर 2025 में दरों में कटौती के बावजूद जीएसटी संग्रह मजबूत बना हुई है, जबकि खुदरा, कृषि और एमएसएमई क्षेत्रों में वाहन बिक्री और ऋण वृद्धि स्वस्थ बनी हुई है।
सीतारमण ने सीआईआई के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि सितंबर 2025 में निजी क्षेत्र के व्यय में सालाना आधार पर 67 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि मार्च तिमाही में कंपनियों का लाभ मार्जिन अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।
हालांकि, उन्होंने कहा कि मध्य पूर्व में जारी संघर्ष से ईंधन की ऊंची कीमतों, शिपिंग लागत में वृद्धि और निर्यात में व्यवधान के माध्यम से भारत की अर्थव्यवस्था पर दबाव पड़ सकता है, हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत की व्यापक आर्थिक बुनियाद मजबूत बनी हुई है।
सीतारमण ने कहा कि भू-राजनीतिक तनाव व्यवसायों के कार्यशील पूंजी चक्र को प्रभावित कर सकता है और निर्यात ऑर्डर को लेकर अनिश्चितता पैदा कर सकता है।
उन्होंने स्मॉल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बैंक (सिडबी) और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के बीच एक को-लेंडिंग प्लेटफॉर्म सहित कई एमएसएमई-केंद्रित उपायों की घोषणा की, जिसका उद्देश्य ऋण पहुंच का विस्तार करना है।
उन्होंने बताया कि सरकार ने सीजीटीएमएसई योजना के तहत एक विशेष माइक्रो क्रेडिट कार्ड शुरू किया है, जिससे उद्यम पोर्टल में पंजीकृत एमएसएमई 5 लाख रुपए तक के बिना गारंटी वाले ऋण प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, कैबिनेट ने ईसीएलजीएस 5.0 को मंजूरी दी है, जिससे एमएसएमई के लिए 2.55 लाख करोड़ रुपए तक के ऋण उपलब्ध हो सकेंगे।
सीतारमण ने आगे कहा कि वैश्विक ऊर्जा कीमतों में वृद्धि से उपभोक्ताओं और व्यवसायों को बचाने के उद्देश्य से पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती के कारण सरकार को वित्त वर्ष 2027 में लगभग 1 लाख करोड़ रुपए के राजस्व नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
--आईएएनएस
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Falta By Election Result: फालता उपचुनाव में हार से बौखलाए Abhishek Banerjee ने क्या कहा ?
Falta By Election Result: पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर हुए दोबारा मतदान में भाजपा ने 1.09 लाख वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल कर ली है। यह सीट कभी टीएमसी की गढ़ हुआ करती थी। लेकिन इस बार वह चौथे स्थान पर खिसक गई और जमानत तक जब्त हो गई। इस हार से अभिषेक बनर्जी की बौखलाहट आप साफ समझ सकते हैं। अभिषेक बनर्जी ने चुनाव आयोग पर हमला बोलते हुए एक्स हैंडल पर एक लंबा मैसेज लिखा कि फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के पुन मतदान की आज हुई मतगणना ने गंभीर विसंगतियों को उजागर किया है। आज दोपहर 3:00 बजे तक सभी 21 राउंड की गिनती पूरी हो गई।
जबकि 4 मई को इसी समय तक केवल दो से चार राउंड की ही मतगणना हुई थी। देश इस संबंध में चुनाव आयोग से जवाब मांगता है। पिछले 10 दिनों में फाल्टा के 1000 से अधिक कार्यकर्ताओं को अपने घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। लेकिन चुनाव आयोग लगातार आंखें मूंदे रहा। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद पार्टी कार्यालयों में दिनदहाड़े तोड़फोड़ की गई। चुनाव आयोग ने इस पर कोई कारवाई नहीं की।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation





















