AP EAMCET Phase 1 Seat Allotment 2026: आज जारी होगा सीट अलॉटमेंट, जानें कैसे चेक करें
AP EAMCET Phase 1 Seat Allotment 2026: आंध्र प्रदेश स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (APSCHE) की ओर से AP EAMCET 2026, जिसे AP EAPCET के नाम से भी जाना जाता है, काउंसलिंग के फेज-1 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट आज यानी 9 अगस्त 2026 को जारी किया जाएगा।
जिन उम्मीदवारों ने काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन किया था और तय समय के दौरान अपनी पसंद के कॉलेज व कोर्स के लिए वेब ऑप्शन भरे थे, वे सीट अलॉटमेंट जारी होने के बाद आधिकारिक काउंसलिंग पोर्टल पर अपना स्टेटस चेक कर सकेंगे।
फेज-1 में उम्मीदवारों को उनके AP EAPCET रैंक, भरे गए वेब ऑप्शन, उपलब्ध सीटों और लागू आरक्षण नियमों के आधार पर कॉलेज और कोर्स आवंटित किया जाएगा।
10 से 15 अगस्त तक होगी रिपोर्टिंग
जिन उम्मीदवारों को फेज-1 में सीट आवंटित होगी, उन्हें निर्धारित समय के भीतर एडमिशन की जरूरी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। शेड्यूल के मुताबिक 10 अगस्त से 15 अगस्त 2026 तक सेल्फ-जॉइनिंग और संबंधित कॉलेज में रिपोर्टिंग की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
उम्मीदवारों को सीट अलॉटमेंट ऑर्डर में दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ना चाहिए और तय समय सीमा के भीतर सभी औपचारिकताएं पूरी करनी चाहिए। समय पर जॉइनिंग या रिपोर्टिंग नहीं करने पर सीट पर असर पड़ सकता है।
इन स्टेप्स से चेक करें सीट अलॉटमेंट
स्टेप 1: सबसे पहले AP EAPCET काउंसलिंग के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर AP EAPCET 2026 Phase 1 Seat Allotment से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करें।
स्टेप 4: जानकारी सबमिट करें।
स्टेप 5: स्क्रीन पर आपका प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट स्टेटस दिखाई देगा।
स्टेप 6: आवंटित कॉलेज, कोर्स या ब्रांच और अन्य एडमिशन डिटेल चेक करें।
स्टेप 7: प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट ऑर्डर डाउनलोड करके भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
अलॉटमेंट लेटर में क्या-क्या जानकारी होगी?
फेज-1 के सीट अलॉटमेंट लेटर में उम्मीदवार से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। इसमें उम्मीदवार का नाम, व्यक्तिगत विवरण, AP EAMCET/AP EAPCET रैंक, आवंटित कॉलेज या संस्थान, कोर्स या ब्रांच और लागू होने पर कैटेगरी एवं रिजर्वेशन की जानकारी शामिल होगी। इसके अलावा अलॉटमेंट स्टेटस, सेल्फ-जॉइनिंग और कॉलेज रिपोर्टिंग से जुड़े निर्देश तथा एडमिशन से संबंधित जरूरी गाइडलाइन भी दी जा सकती हैं।
सीट नहीं मिली तो क्या करें?
अगर किसी उम्मीदवार को फेज-1 में उसकी पसंद का कॉलेज या कोर्स नहीं मिलता है, तो उसे आगे की काउंसलिंग से जुड़ी घोषणाओं पर नजर रखनी चाहिए। उपलब्ध नियमों और अगले चरण की प्रक्रिया के अनुसार उम्मीदवारों को आगे मौका मिल सकता है।
फेज-1 सीट अलॉटमेंट के बाद उम्मीदवारों को अपनी अलॉटमेंट डिटेल और संबंधित कॉलेज की एडमिशन गाइडलाइन ध्यान से पढ़नी चाहिए। तय समय के भीतर सेल्फ-जॉइनिंग और रिपोर्टिंग पूरी करना जरूरी होगा।
उम्मीदवारों को सलाह है कि वे सीट अलॉटमेंट और एडमिशन से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक AP EAPCET काउंसलिंग पोर्टल पर जारी अपडेट को प्राथमिकता दें।
Visa में 2,000 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी: शानदार प्रदर्शन करने वाले मैनेजर भी निकाले गए, पूर्व कर्मचारी का पोस्ट वायरल
Visa layoffs: वैश्विक भुगतान क्षेत्र की दिग्गज कंपनी वीजा (Visa) में छंटनी का बड़ा दौर शुरू हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने 2,000 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का फैसला किया है। आंकड़ों के अनुसार, वीजा अपने वैश्विक कार्यबल (ग्लोबल वर्कफोर्स) में लगभग 7 प्रतिशत की कटौती करने की योजना बना रही है। इस फैसले से लगभग 2,600 कर्मचारियों की नौकरी जाने का अनुमान है।
पूर्व कर्मचारी अर्नब दास का छलका दर्द
इन छंटनी की खबरों के बीच, कंपनी के एक पूर्व कर्मचारी अर्नब दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर अपनी निराशा जाहिर की है। उन्होंने बताया कि इस छंटनी में एक ऐसे मैनेजर की भी नौकरी चली गई है, जिसे लगातार बेहतरीन रिव्यू मिलते रहे थे और वह कंपनी के सबसे शानदार कर्मचारियों में से एक माना जाता था।
My entire team at Visa just got laid off including my manager.
— Arnab Das (@unfilteredDas) July 30, 2026
The guy had end-to-end ownership of the product, outstanding performance reviews every cycle, and was probably the last person you’d expect to be let go.
Feeling shocked. And strangely lucky that I left Visa.
अर्नब ने अपनी पोस्ट में लिखा, "वीजा में मेरी पूरी टीम को निकाल दिया गया है, जिसमें मेरे मैनेजर भी शामिल हैं। उस व्यक्ति के पास प्रोडक्ट की एंड-टू-एंड जिम्मेदारी (ओनरशिप) थी और हर साइकिल में उसका परफॉर्मेंस रिव्यू शानदार रहा था। कोई सोच भी नहीं सकता था कि उसे निकाला जाएगा। मैं हैरान हूं और अजीब तरह से खुद को भाग्यशाली मान रहा हूं कि मैंने वीजा पहले ही छोड़ दिया था।"
वायरल हुआ पोस्ट और लोगों की प्रतिक्रियाएं
अर्नब दास का यह पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया और इस पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कई लोगों ने बहस करते हुए कहा कि कॉर्पोरेट जगत में छंटनी का प्रदर्शन (परफॉर्मेंस) से कोई लेना-देना नहीं होता है।
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "छंटनी का प्रदर्शन से कोई वास्ता नहीं है। जब बात लागत कम (कॉस्ट-कटिंग) करने की आती है, तो कंपनियां सबसे पहले उन लोगों को देखती हैं जिनकी जरूरत कम होती है और जिनकी सैलरी बहुत ज्यादा होती है।"
ऑफिस का माहौल तनावपूर्ण, कंपनी ने साधी चुप्पी
वायरल पोस्ट पर चर्चा करते हुए एक अन्य यूजर ने बताया कि ऐसे समय में ऑफिस का माहौल बेहद तनावपूर्ण हो जाता है। लोग अपने भविष्य को लेकर अनिश्चित रहते हैं और ऐसे माहौल में काम करना बहुत मुश्किल होता है।
इस पूरे मामले और पूर्व कर्मचारी के दावों पर वीजा की तरफ से अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि, मौजूदा आर्थिक हालात को देखते हुए टेक और फाइनेंस सेक्टर की कई बड़ी कंपनियां लागत कम करने के लिए लगातार अपने कर्मचारियों की संख्या घटा रही हैं।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर वीजा का बड़ा दांव
वीजा एक तरफ छंटनी कर रहा है, तो दूसरी तरफ तकनीक में बड़े बदलाव कर रहा है। कंपनी को उम्मीद है कि लोग जल्द ही अपने लिए किराने का सामान, हवाई जहाज के टिकट या डायपर खरीदने जैसे कामों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एजेंटों का इस्तेमाल करने में सहज हो जाएंगे।
इसी कड़ी में, वीजा ने हाल ही में अपने पेमेंट नेटवर्क को चैटजीपीटी (ChatGPT) के अंदर एम्बेड किया है। यह चैटबॉट को खुद से खरीदारी करने और लेनदेन पूरा करने की शक्ति देता है।
अब एआई एजेंट न केवल उत्पादों की सिफारिश कर सकते हैं, बल्कि किसी भी ऐसे व्यापारी (मर्चेंट) के पास यूजर की तरफ से खरीदारी पूरी कर सकते हैं, जो वीजा स्वीकार करता है। इससे पहले वीजा का यह तकनीकी प्रयास केवल एक रिटेलर या कुछ गिने-चुने व्यापारियों तक ही सीमित था।
अमेजन में भी हुई थी छंटनी
तकनीकी क्षेत्र में छंटनी का यह दौर लगातार जारी है। वीजा से कुछ महीने पहले, ई-कॉमर्स दिग्गज अमेजन (Amazon) ने भी छंटनी के एक और दौर की घोषणा की थी, जिसका असर उनकी 'सेलिंग पार्टनर सर्विसेज टीम' पर पड़ा था।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi










