IPL 2026 Purple Cap Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ते हुए अब प्लेऑफ तक आ पहुंचा है. पर्पल कैप की रेस भी दिलचस्प होती जा रही है. मुंबई इंडियंस के साथ खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने शानदार गेंदबाजी की और 3 विकेट चटकाए. इसी के साथ वह पर्पल कैप की रेस में पांचवें नंबर से सीधे तीसरे नंबर पर आ पहुंचे. तो आइए इस आर्टिकल में आपको आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाजों के बारे में बताते हैं...
पांचवें नंबर पर काबिज हैं राशिद खान
इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में राशिद खान पांचवें पायदान पर काबिज हैं. राशिद खान ने IPL 2026 में अब तक 14 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 14 पारियों में 21.94 के औसत से 19 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उनकी इकोनॉमी 8.71 रही है.
चौथे स्थान पर अंशुल कंबोज
IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर अंशुल कंबोज का नाम आता है. चेन्नई सुपर किंग्स के इस तेज गेंदबाज ने खेले गए 14 लीग मैचों में 25.23 के औसत से 21 विकेट लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 10.52 की इकोनॉमी से रन लुटाए. कंबोज की चेन्नई सुपर किंग्स की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. ऐसे में अब इस खिलाड़ी के पास पर्पल कैप जीतने का मौका नहीं बचा है.
तीसरे स्थान पर पहुंचे जोफ्रा आर्चर
MI VS RR मुकाबले में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने शानदार गेंदबाजी की और 3 विकेट चटकाए. इसी के साथ वह आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. राजस्थान रॉयल्स के इस तेज गेंदबाज जोफ्रा ने इस सीजन अब तक 14 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 14 पारियों में 21.71 के औसत से 18 विकेट लिए हैं. इस दौरान उनकी इकोनॉमी 8.76 की रही है.
नंबर-2 पर कगिसो रबाडा
गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज हैं. GT के स्टार पेसर ने इस सीजन अब तक खेले गए 14 मुकाबलों की 14 पारियों में 20.54 के औसत से 24 विकेट लिए हैं. इस दौरान उनकी इकोनॉमी 9.18 की रही है.
भुवनेश्वर कुमार के सिर पर सजी है पर्पल कैप
IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में भुवनेश्वर कुमार नंबर-1 पर काबिज हैं. भुवी ने इस सीजन अब तक खेले गए 13 मुकाबलों की 13 पारियों में 16.37 के औसत से 24 विकेट चटकाए हैं. उनकी इकोनॉमी इस दौरान 7.70 की रही है. एक बार फोर विकेट हॉल भी लिया है. सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज होने के नाते भुवनेश्वर कुमार के पास ही अभी पर्पल कैप है.
आपको बता दें, कगिसो रबाडा के पास पर्पल कैप जीतने का शानदार मौका है. जी हां, 26 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेले जाने वाले मैच के दौरान यदि कगिसो रबाडा 1 विकेट भी लेते हैं, तो वह पर्पल कैप अपने नाम कर लेंगे. हालांकि, उस मैच में भुवी भी खेल रहे होंगे और उनके पास भी इस कैप को वापस छीनने का मौका होगा.
IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज
Vaibhav Sooryavanshi target in T20l: वैभव सूर्यवंशी ने T20 में अपना अगला टारगेट बता दिया है और जो उन्होंने कहा है, यकीन मानिए उसे सुनकर आप रोमांचित हो उठेंगे. उन्होंने उस मैच के बारे में बता दिया, जिसमें गेल का रिकॉर्ड तोड़ेंगे. Mon, 25 May 2026 14:03:05 +0530