Eicher Motor का शेयर 6% चढ़ा, ब्रोकरेज मजबूत Q4 अर्निंग्स पर बुलिश, जानें खरीदें, बेचें या रहे बने
Eicher Motor Share Price: ब्रोकरेज ने ₹7,651 के प्राइस टारगेट के साथ आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है।CLSA ने बताया कि आयशर का 24.9% का कंसोलिडेटेड EBITDA मार्जिन उम्मीदों के मुताबिक था
Amitabh Bachchan: जलसा के बाहर अमिताभ बच्चन के संडे दर्शन में मची अफरा-तफरी, भीड़ के बीच बेहोश हुआ फैन!
Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन हर रविवार की तरह इस हफ्ते भी अपने बंगले ‘जलसा’ के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे, लेकिन इस बार उनका संडे दर्शन चर्चा का विषय बन गया। भारी भीड़ और तेज गर्मी के बीच एक फैन अचानक बेहोश हो गया, जिसके बाद वहां कुछ देर के लिए अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई।
फैंस की भारी भीड़ उमड़ी
मुंबई के जुहू स्थित जलसा के बाहर हर रविवार सैकड़ों फैंस अमिताभ बच्चन की एक झलक पाने के लिए इकट्ठा होते हैं। इस बार भी बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचे थे। वायरल वीडियो में बिग बी सफेद कपड़ों में अपने घर के बाहर आकर फैंस का अभिवादन करते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान भीड़ और गर्मी की वजह से एक शख्स अचानक गिर पड़ा।
लोगों ने की मदद
फैन के बेहोश होते ही वहां मौजूद लोगों ने तुरंत उसे संभालने की कोशिश की। कुछ लोग उसे पानी पिलाते नजर आए, जबकि कई लोगों ने आसपास जगह खाली करवाई ताकि उसे सांस लेने में दिक्कत न हो।
सोशल मीडिया पर उठे सवाल
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद कई यूजर्स ने भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि इतनी ज्यादा भीड़ में बेहतर इंतजाम होने चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। वहीं कुछ यूजर्स ने फैंस की दीवानगी पर भी प्रतिक्रिया दी। लोगों ने लिखा कि सिर्फ एक झलक पाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालना सही नहीं है।
इन फिल्मों में आएंगे नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल में दिखाई देंगे। इसके अलावा वह कोर्टरूम ड्रामा ‘सेक्शन 84’ में भी नजर आने वाले हैं।
यह भी पढ़े- महिला की तस्वीर के साथ भद्दी हरकत करने वालों पर भड़कीं भूमि पेडनेकर, सरकार से की सख्त कानून की मांग!
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
Haribhoomi




















