दही, मथानी और खोया का जबरदस्त कॉम्बिनेशन, वायरल हो रही यह लस्सी
भीषण गर्मी के बीच लोगों को ठंडक पहुंचाने वाली लस्सी की मांग तेजी से बढ़ रही है, लेकिन लखीमपुर खीरी के गोला में मिलने वाली खास ‘खोया लस्सी’ इन दिनों लोगों की पहली पसंद बनी हुई है. इस लस्सी की खासियत इसका देसी और पारंपरिक तरीका है, जहां आज भी दही को लकड़ी की मथानी से मथा जाता है और उसमें खास अंदाज में खोया मिलाया जाता है. ऊपर से मलाई और सूखे मेवों के साथ परोसी जाने वाली यह लस्सी स्वाद के साथ शरीर को ठंडक भी देती है, यही वजह है कि लोग दूर-दूर से इसका स्वाद लेने पहुंच रहे हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
NDTV





















