प्रतीक ने सौतेले भाई आर्य बब्बर के दावों पर किया पलटवार!, बोले- 'अगर गलत जानकारी से...'
Prateik Babbar On Arya Babbar: आर्य बब्बर और प्रतीक स्मिता पाटिल के बीच पारिवारिक विवाद अब खुलकर सामने आने लगा है. जी हां, हाल ही में आर्य बब्बर ने अपने सौतेले भाई प्रतीक पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने दावा किया था कि प्रतीक अपने पिता राज बब्बर का इस्तेमाल सिर्फ आर्थिक मदद और सुविधाओं के लिए करते हैं. ऐसे में अब इस पूरे विवाद पर प्रतीक ने सोशल मीडिया के जरिए बिना नाम लिए जवाब दिया है. तो चलिए आपको इसके बारे में डिटेल में बताते हैं.
इंस्टाग्राम पोस्ट से दिया जवाब
आर्य बब्बर के इंटरव्यू के वायरल होने के कुछ दिनों बाद, प्रतीक ने अपनी पत्नी प्रिया बनर्जी की एक इंस्टाग्राम स्टोरी री-शेयर की. इस पोस्ट में लिखा था, “अगर गलत जानकारी से बिल चुकाए जाते, तो कुछ लोग आखिरकार सफल हो जाते.” इसके साथ प्रतीक ने “IYKYK” यानी “If You Know You Know” हैशटैग भी इस्तेमाल किया. हालांकि पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया गया, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे सीधे तौर पर आर्य बब्बर के बयानों का जवाब माना जा रहा है. कई लोगों का मानना है कि प्रतीक ने इस पोस्ट के जरिए आर्य के करियर और उनके बयानों पर तंज कसा है.
आर्य बब्बर ने लगाए थे गंभीर आरोप
हाल ही में पत्रकार विकी लालवानी को दिए एक इंटरव्यू में आर्य बब्बर ने परिवार और प्रतीक के रिश्तों को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे. उन्होंने कहा कि उनका परिवार हमेशा से प्रतीक के साथ रिश्तों को संभालने की कोशिश करता रहा, लेकिन अपनी पहली शादी टूटने के बाद प्रतीक ने परिवार से दूरी बना ली. आर्य ने कहा कि प्रतीक कभी उनके मैसेज का जवाब नहीं देते और जरूरत पड़ने पर ही पिता के संपर्क में आते हैं.
उन्होंने आरोप लगाया, “जब करियर अच्छा नहीं चल रहा होता और जेब खर्च के लिए पिता की जरूरत होती है, तब वो पिता होते हैं. जब उनके घर में रहना होता है या सुविधाओं का फायदा उठाना होता है, तब वो पिता होते हैं. लेकिन समाज के सामने उन्हें स्वीकार करने की बात आती है, तब वो पिता नहीं होते.”
स्मिता पाटिल के लिए राज बब्बर ने अपना परिवार छोड़ा
आर्य ने ये भी कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि जिस महिला यानी स्मिता पाटिल के लिए राज बब्बर ने अपना परिवार छोड़ा था, आज उसी स्मिता पाटिल के बेटे ने उन्हें सार्वजनिक रूप से पिता के रूप में स्वीकार करने से दूरी बना ली है. उन्होंने भावुक होते हुए कहा, “एक बड़े भाई के तौर पर मैं हमेशा उनके साथ रहूंगा, लेकिन शायद अब पहले जैसी नजदीकी और अपनापन नहीं रह गया है.”
बाप-बेटे के रिश्ते में क्यों आई दरार?
प्रतीक और राज बब्बर का रिश्ता लंबे समय से चर्चा में रहा है. प्रतीक की मां स्मिता पाटिल का निधन उनके जन्म के कुछ ही दिनों बाद हो गया था. शुरुआती वर्षों में प्रतीक अपने पिता और उनके परिवार के करीब रहे, लेकिन समय के साथ रिश्तों में दूरी आने लगी. बताया जाता है कि जब प्रतीक ने अपना नाम प्रतीक बब्बर से बदलकर प्रतीक स्मिता पाटिल रखा, तभी से परिवार में तनाव बढ़ गया. इसके अलावा प्रतीक ने अपनी दूसरी शादी में भी पिता राज बब्बर और उनके परिवार को आमंत्रित नहीं किया था, जिससे रिश्तों में खटास और गहरी हो गई.
ये भी पढ़ें: गुजारा करने के लिए बेका घर, मां को भी बेचने पड़े जेवर, आज 1700 करोड़ का मालिक है ये फिल्ममेकर
Numeology Horoscope 25 May 2026: मूलांक 1, 3, 5 और 7 वालों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें आज का अंक राशिफल
25 May 2026 Numerology Horoscope: हमारे जीवन में अंकों का भी खास महत्व होता है. आप अपनी जन्म तारीख से जान सकते हैं कि आपका भविष्य क्या है. अंक ज्योतिष में 1 से 9 तक अंक होते हैं जिन्हें हम मूलांक कहते हैं. सभी अंको के स्वामी अलग-अलग होते हैं. अंक ज्योतिष में हम प्रत्येक दिन के स्वामी को भी देखते हैं. आज 25 मई है यानी आज का मूलांक नंबर 7 है. 7 मूलांक के स्वामी केतु हैं और सोमवार को पड़ने से दिन महादेव को भी समर्पित है. आइए जानते हैं आज का 1 से 9 मूलांक तक सभी के लिए राशिफल.
पढ़ें 1 से 9 तक राशिफल
मूलांक 1
आज का दिन शुभ फल देगा. धन की समस्या समाप्त होगी. कोर्ट के मामलों में सफलता मिलेगी. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलने से प्रभाव बढ़ेगा. कारोबार में अच्छा धन लाभ होगा. समाज में सम्मान प्राप्त होगा. प्रेम संबंध मधुर होंगे. शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है.
- भाग्यशाली अंक- 3
- भाग्यशाली रंग- लाल
- उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें
मूलांक 2
आज का दिन अशुभ फल दे सकता है. धन के मामलों में जल्दबाजी से बचें. वाहन दुर्घटना हो सकती है. नौकरी में विरोधियों से विवाद होगा. कारोबार में नया निवेश करने से बचें. मानसिक तनाव की स्थिति बनेगी. सेहत का ध्यान रखना होगा. जीवनसाथी से विवाद होगा.
- भाग्यशाली अंक- 9
- भाग्यशाली रंग- गुलाबी
- उपाय- कन्या को मिश्री दान करें
मूलांक 3
आज का दिन शुभ फल देगा. अनेक माध्यम से धन प्राप्ति होगी. नौकरी में प्रमोशन हो सकता है. कारोबार से संबंधित यात्राओं से लाभ प्राप्त होगा. मार्केटिंग से जुड़े काम में सफलता मिलेगी. समाज में सम्मान मिलेगा. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा. सामाजिक कामों में हिस्सा लेंगे. मन प्रसन्न रहेगा.
- भाग्यशाली अंक- 6
- भाग्यशाली रंग- ग्रे
- उपाय- दुर्गा मंदिर में ध्वजा दान करें
मूलांक 4
आज का दिन सामान्य रहेगा. धन आगमन अच्छा रहेगा. कुछ खर्च सामने आ सकता है. सेहत में सुधार होगा. नौकरी में परिवर्तन हो सकता है. व्यापार में नया निवेश करने से बचें. जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होंगे. व्यर्थ की चिंता बनी रहेगी.
- भाग्यशाली अंक- 8
- भाग्यशाली रंग- पीला
- उपाय- गरीब को दूध का दान करें
मूलांक 5
आज का दिन शुभ फल देगा. धन की समस्या का समाधान होगा. परिवार में शुभ या मांगलिक काम हो सकता है. नौकरी में सभी काम समय से पूरे होंगे. आपके काम की सराहना होगी. व्यापार में लाभ की प्राप्ति होगी. सेहत उत्तम रहेगी. प्रेम संबंध मधुर होंगे.
- भाग्यशाली अंक- 3
- भाग्यशाली रंग- सफेद
- उपाय- मंदिर में गुड़-चना दान करें
मूलांक 6
आज का दिन अशुभ फल दे सकता है. धन के मामलों में सावधानी बरतें. वाहन सावधानी से चलाएं. नौकरी में सहकर्मियों से विवाद की स्थिति बनेगी. कारोबार में किसी पर ज्यादा भरोसा न करें. संतान से मतभेद होंगे. जीवनसाथी से विवाद हो सकता है. समाज में सम्मान को ठेस पहुंच सकती है.
- भाग्यशाली अंक- 7
- भाग्यशाली रंग- क्रीम
- उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं
मूलांक 7
आज का दिन शुभ फल देगा. अचानक से धन लाभ होगा. राजनीति से जु़डे लोगों को पद की प्राप्ति होगी. रोजगार की समस्या दूर होगी. नई नौकरी मिल सकती है. कारोबार में सीजनल व्यापार से लाभ होगा. परिवार का सहयोग प्राप्त होगा. प्रेम संबंध मधुर होंगे
- भाग्यशाली अंक- 5
- भाग्यशाली रंग- नीला
- उपाय- विष्णु मंदिर में केला दान करें
मूलांक 8
आज का दिन अशुभ फल देगा. किसी को पैसा उधार न दें. नौकरी में तनाव की स्थिति बनेगी. कारोबार में हानि की संभावना है. भाई-बहन से मनमुटाव हो सकता है. नसो से संबंधित बीमारी परेशान करेंगी. वाहन सावधानी से चलाएं. जीवनसाथी से विवाद होगा.
- भाग्यशाली अंक- 2
- भाग्यशाली रंग- नींबू कलर
- उपाय- सूर्यदेव को अर्घ्य दें
मूलांक 9
आज का दिन सामान्य रहेगा. धन आगमन अच्छा होगा. समाज में सम्मान प्राप्त होगा. किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी. करियर में तरक्की होगी. कारोबार में संभलकर निवेश करें. परिवार में विवाद हो सकता है. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी.
- भाग्यशाली अंक- 1
- भाग्यशाली रंग- सफेद
- उपाय- गाय को रोटी खिलाएं
ये भी पढ़ें- Nautapa 2026: आज से शुरु हुआ नौतपा, प्रचंड गर्मी का होगा तांडव, जानें अगले 9 दिन तक क्या करें, क्या न करें
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















