India-US Relations | 'भारत हम पर 100% भरोसा कर सकता है': पीएम मोदी के लिए डोनाल्ड ट्रंप का विशेष संदेश
भारत और अमेरिका आज जितने करीब हैं, पहले कभी नहीं रहे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मेरे 'महान' मित्र हैं और भारत मुझ पर तथा हमारे देश पर 100 प्रतिशत भरोसा कर सकता है।" यह बात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार रात भारत मंडपम में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान कही। यह कार्यक्रम अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया गया था। इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर, अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो और भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर सहित कई दिग्गज मौजूद थे।
ट्रंप ने गोर के साथ फोन पर बातचीत में कहा, ‘‘मैं सभी को नमस्कार कहना चाहता हूं। मुझे प्रधानमंत्री बहुत पसंद हैं, (नरेन्द्र) मोदी महान हैं, वह मेरे मित्र हैं और मैं सभी को एक अच्छी शाम की शुभकामनाएं देना चाहता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।’’ अमेरिकी राजदूत ने ट्रंप की टिप्पणी सुनाने के लिए अपना फोन माइक्रोफोन के पास रखा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘हम भारत के पहले कभी इतने करीब नहीं रहे और भारत मुझ पर तथा हमारे देश पर 100 प्रतिशत भरोसा कर सकता है। यदि उन्हें कभी मदद की जरूरत पड़े, तो वे जानते हैं कि कहां फोन करना है - वे यहीं फोन करेंगे।’’
ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था अच्छा प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘हम अच्छा कर रहे हैं, हम रिकॉर्ड बना रहे हैं। हमारे पास रिकॉर्ड अर्थव्यवस्था और रिकॉर्ड शेयर बाजार है।’’ कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहमान की प्रस्तुति रही, जिसमें उन्होंने ‘‘दिल से’’, ‘‘मां तुझे सलाम’’ और ‘‘तेरे बिना’’ जैसे लोकप्रिय गीत गाए। अपने संबोधन में ट्रंप ने रूबियो को ‘‘अमेरिका के इतिहास का सबसे महान विदेश मंत्री’’ बताया और अंत में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी को मेरा नमस्कार कहना और उन्हें बताना कि मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।’’
इसे भी पढ़ें: Bengaluru की Startup Pronto पर बड़ा आरोप, AI Training के लिए घरों में हो रही Video Recording?
अपने संक्षिप्त संबोधन में रूबियो ने भारत को अमेरिका का एक प्रमुख साझेदार बताया। जयशंकर ने कहा कि अमेरिकी स्वतंत्रता की घोषणा ने व्यक्तिगत स्वतंत्रता, कानून के शासन, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और जवाबदेह शासन जैसे विचारों को सामने रखा, जिन्होंने आधुनिक दुनिया को आकार दिया।
इसे भी पढ़ें: Jammu and Kashmir: शोपियां में NIA की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित दारुल उलूम सिराजुल उलूम और पूर्व जमात प्रमुख के घर पर छापेमारी
उन्होंने कहा कि भारत जैसे बहुलतावादी और परामर्श आधारित समाज में इन विचारों की स्वाभाविक प्रतिध्वनि रही है। जयशंकर ने कहा कि दुनिया इस समय बदलाव के दौर से गुजर रही है तथा यह भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत बनाने का अच्छा अवसर है। कार्यक्रम में रूबियो का जन्मदिन भी मनाया गया और इसका समापन अमेरिकी बैंड ‘विलेज पीपुल’ की प्रस्तुति के साथ हुआ।
Stay updated with International News in Hindi on Prabhasakshi
Numerology Horoscope Today (25 मई 2026): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन
25 May ka Ank Rashifal: आज 25 मई है और दिन सोमवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 25/05/2026, 2+5+5+2+0+2+6 =22 को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 22 है, जिसका जोड़ 4(2+2=4) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 4 के स्वामी राहु हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का सोमवार यानी 25 मई का अंक राशिफल।
मूलांक 1
आज का दिन आपके लिए नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों की सराहना हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। परिवार में किसी शुभ समाचार से खुशी का माहौल बन सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखने की जरूरत है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन थकान महसूस हो सकती है।
मूलांक 2
परिवार और रिश्तों को लेकर मन में चिंता बनी रह सकती है। हालांकि धैर्य और समझदारी से परिस्थितियां आपके पक्ष में आ जाएंगी। कार्यस्थल पर सहयोगियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचें और अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। शाम के समय किसी पुराने मित्र से बातचीत मन को सुकून दे सकती है।
मूलांक 3
लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। नौकरी और व्यापार दोनों में लाभ के संकेत हैं। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी रचनात्मक सोच लोगों को प्रभावित करेगी। परिवार में सम्मान बढ़ेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। सेहत के मामले में खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है।
मूलांक 4
आज का दिन मूलांक 4 वालों को मेहनत का अच्छा परिणाम दिला सकता है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। बिजनेस में किसी नई डील को लेकर सकारात्मक बातचीत हो सकती है। हालांकि किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न करें। आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मनोबल बढ़ाएगा। मानसिक तनाव से बचने के लिए योग और ध्यान का सहारा लें।
मूलांक 5
मूलांक 5 वालों के लिए आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। व्यापार में अचानक लाभ मिल सकता है। यात्रा के भी संकेत हैं, जो भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकती है। दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। आर्थिक रूप से दिन मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन दिनचर्या में लापरवाही न करें।
मूलांक 6
मूलांक 6 के लोगों के लिए आज का दिन रिश्तों में मिठास बढ़ाने वाला रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को नई उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। कला, संगीत और फैशन से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा, लेकिन निवेश सोच-समझकर करें। सेहत सामान्य बनी रहेगी।
मूलांक 7
मूलांक 7 वालों के लिए आज आत्मचिंतन और नई योजनाएं बनाने का दिन रहेगा। आप अपने भविष्य को लेकर गंभीर निर्णय ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभकारी साबित होगी। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रहें। विद्यार्थियों के लिए दिन मेहनत वाला रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।
मूलांक 8
मूलांक 8 वालों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है, लेकिन उसका लाभ भी मिलेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारियां तनाव बढ़ा सकती हैं। व्यापार में पुराने निवेश से फायदा मिलने की संभावना है। परिवार में किसी सदस्य की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। स्वास्थ्य के मामले में आराम को प्राथमिकता दें।
मूलांक 9
मूलांक 9 के जातकों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास और साहस बढ़ाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग ला सकती है। नौकरी और व्यापार में उन्नति के योग बन रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार के साथ धार्मिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन अधिक तनाव लेने से बचें।
ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Haribhoomi





















